4 WWE Superstars जो अगले यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन सकते हैं

Ujjaval
WWE कुछ सुपरस्टार्स को अगला यूएस चैंपियन बना सकता है
WWE कुछ सुपरस्टार्स को अगला यूएस चैंपियन बना सकता है

WWE: WWE में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का काफी बड़ा इतिहास रहा है। काफी सालों से यह चैंपियनशिप कंपनी का हिस्सा बनी हुई है और ढेरों बड़े सुपरस्टार्स ने इस टाइटल पर कब्जा किया है। इस समय बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के पास यह चैंपियनशिप है और उन्होंने कुछ समय पहले ही टाइटल जीता था।

इस साल ढेरों नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियंस देखने को मिले हैं और कुछ महीनों बाद फिर टाइटल चेंज देखने को मिल सकता है। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो अगले यूएस चैंपियन बनने का दम रखते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो अगले यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने वाले हैं।

4- WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा संघर्ष कर रहे हैं और WWE फैंस उन्हें एक बार फिर चैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं। अगर WWE उन्हें अभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बनाना चाहता है तो वो यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल पर कब्जा करके भी बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं। बॉबी लैश्ले और एजे स्टाइल्स के बीच Impact Wrestling में बड़ी दुश्मनी देखने को मिली है।

WWE दोनों दिग्गजों को WWE में भी आमने-सामने ला सकता है। वो मिलकर एक अच्छी स्टोरीलाइन दे सकते हैं और फैंस का ध्यान खींच सकते हैं। एजे स्टाइल्स के पास बॉबी लैश्ले जैसे बड़े सुपरस्टार को पराजित करने का दम है। WWE उन्हें अगला यूएस चैंपियन बना सकता है।

3- वीर महान

वीर महान ने WWE में अभी तक अपने प्रदर्शन द्वारा काफी ज्यादा प्रभावित किया है। महान ने रे मिस्टीरियो के साथ दुश्मनी को खत्म किया है और कोई उन्हें अभी तक रोक नहीं पाया है। उन्हें अब नए विरोधी की जरूरत है। वो SummerSlam के बाद बॉबी लैश्ले पर हमला करते हुए उनके साथ दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं।

वीर महान और बॉबी लैश्ले बड़े साइज के सुपरस्टार्स हैं और वो मिलकर फैंस को अपनी ताकत का उपयोग करके प्रभावित कर सकते हैं। महान को यहां अपने करियर की पहली चैंपियनशिप जीतने का मौका मिल सकता है। महान के पास काफी टैलेंट है और उन्हें अपनी मेहनत का फल जरूर मिलना चाहिए।

2- थ्योरी

थ्योरी और बॉबी लैश्ले के बीच दुश्मनी काफी मनोरंजक रही है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने प्रभावित किया है और वो आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन कर सकते हैं। थ्योरी और बॉबी लैश्ले के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए SummerSlam में मैच देखने को मिलेगा। इस मैच में टाइटल चेंज देखने को मिल सकता है

बॉबी लैश्ले ने थ्योरी को ही हराकर यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल जीता था। थ्योरी सभी को चौंका सकते हैं और अपने धमाकेदार प्रदर्शन द्वारा बड़ी जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर चैंपियन बन सकते हैं। उन्हें अच्छा पुश मिल रहा है और इसी वजह से WWE उन्हें ताकतवर दिखा सकता है। थ्योरी यूएस चैंपियन और Money in the Bank विजेता के रूप में अच्छा काम कर सकते हैं।

1- ओमोस

ओमोस अपने जबरदस्त साइज और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल की वजह से हमेशा ही चर्चा का विषय रहते हैं। ओमोस ने WWE में ;लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस का ध्यान खींचा लेकिन उन्हें अभी तक सिंगल्स टाइटल जीतने का मौका नहीं मिला है। MVP के साथ रहते हुए ओमोस को फायदा मिल सकता है।

कुछ महीनों पहले बॉबी लैश्ले और ओमोस के बीच दुश्मनी देखने को मिली थी और इसमें ऑल माइटी का पलड़ा भारी रहा था। हालांकि, दोनों के बीच एक बार फिर स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है और इस बार ओमोस चैंपियनशिप जीतने की कोशिश कर सकते हैं। उन्हें अपनी मेहनत का फल जरूर मिलना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links