4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें फैंस WrestleMania में इस साल सबसे ज्यादा मिस करने वाले हैं

WWE
WWE

WWE का रेसलमेनिया (WrestleMania) पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WrestleMania 37 के लिए WWE ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। कई सारे मैचों की घोषणा हो गई है। बड़ी बात ये भी है कि फैंस क्राउड में काफी समय बाद वापसी करने वाले हैं। खैर, दो दोनों तक इस इवेंट का आयोजन किया जाने वाला है।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर का खतरनाक रूप जब गोल्डबर्ग को 10 सुप्लेक्स और एक F5 देकर किया था बुरी तरह धराशाई

WrestleMania 37 में कई सारे सुपरस्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जिन्हें इस इवेंट में जगह नहीं मिल पाई है। फैंस कुछ सुपरस्टार्स को काफी ज्यादा मिस करने वाले हैं। इसलिए हम 4 दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें काफी ज्यादा मिस किया जाएगा।

4- WrestleMania में नहीं दिखाई देंगे ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। ब्रॉक लैसनर हमेशा ही WrestleMania में बड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं। साथ ही वो कई बार जीत भी दर्ज की हुई हैं। ब्रॉक लैसनर पिछले कुछ सालों में कई बड़े मैचों का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उन्हें हर कोई देखना चाहता है। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर WrestleMania 37 में दिखाई नहीं देने वाले हैं। अबतक इस दिग्गज के लिए कोई मैच तय नहीं हुआ है। साथ ही वो काफी समय से WWE के अंदर दिखाई नहीं दिए हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 29 हाइलाइट्स: जॉन सीना की ऐतिहासिक जीत, ब्रॉक लैसनर की हुई थी जबरदस्त तरीके से पिटाई

उन्होंने अपना अंतिम मैच WrestleMania 36 में ही लड़ा था। इस दौरान उनकी हार हुई थी। कुछ ही महीनों बाद द बीस्ट का WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। लग रहा था कि WrestleMania सीजन में उनकी वापसी होने वाली हो जाएगी। इसके बावजूद हफ्ते-दर-हफ्ते इसके चांस कम होते हुए दिखाई दिए हैं। अब साफ तौर पर लग रहा है कि ब्रॉक लैसनर किसी भी हालत में इस इवेंट में दिखाई नहीं देंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

3- बैकी लिंच

WWE
WWE

बैकी लिंच ने पिछले कुछ सालों में शानदार काम किया है। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा नाम कमाया है। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। पिछले कुछ सालों से बैकी लिंच WrestleMania का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने WrestleMania 35 में मेन इवेंट किया था। इसके साथ ही अगले ही साल उन्होंने अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को डिफेंड भी किया था।

इसके बावजूद WrestleMania 37 में वो दिखाई नहीं देने वाली हैं। वो अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से WWE के एक्शन से दूर रही थीं। कुछ महीनों पहले उन्हें बच्चे को जन्म भी दे दिया था। इसके बावजूद शायद बैकी लिंच थोड़े समय बाद फिट होकर सही तरह से वापसी करना चाहेंगीं। ऐसे में वो इस बार दिखाई नहीं देंगीं।

2- जॉन सीना

WWE
WWE

जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से रहे हैं। सीना ने काफी अच्छा काम किया है और उनका WrestleMania में रिकॉर्ड जबरदस्त है। उन्होंने अबतक इस इवेंट में 15 मैच लड़े हैं और 10 मौकों पर सीना को जीत मिली हैं। इसके साथ ही वो दो बार WrestleMania में खास अपीयरेंस भी दे चुके हैं।

Royal Rumble 2021 के दौरान लग रहा था कि सीना की वापसी हो सकती हैं और वो WrestleMania के लिए किसी की स्टोरीलाइन को शुरू कर सकते हैं। इसके बावजूद वो WrestleMania 37 के लिए समय नहीं निकाल सके। खैर, फैंस उन्हें काफी ज्यादा मिस करने वाले हैं।

1- द अंडरटेकर

WWE
WWE

द अंडरटेकर WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी ज्यादा नाम कमाया है। द अंडरटेकर को WrestleMania के लिए जाना जाता है। इस सुपरस्टार ने साल के सबसे बड़े इवेंट में कई सारे मैच लड़े हैं और उन्हें सिर्फ दो ही मौकों पर हार मिली है। अंडरटेकर ने बीच WrestleMania के बारे में सोचना मुश्किल है।

इसके बावजूद अब अंडरटेकर WrestleMania में दिखाई नहीं देंगे। Survivor Series 2020 में द अंडरटेकर ने रिटायरमेंट ले ली थी। इसके बाद अंडरटेकर की वापसी के कोई चांस दिखाई नहीं रहे थे। साथ ही अब टेकर पूरी तरह से रिटायर हो गए हैं। इस दिग्गज को WrestleMania 37 में जरूर मिस किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- 3 धमाकेदार चीज़ें जो ब्रॉक लैसनर WrestleMania 37 में कर सकते थे

Quick Links