4 WWE Superstars जिनके खिलाफ वापसी के बाद भारतीय रेसलर Veer Mahaan सबसे पहले लड़ सकते हैं

WWE में वीर महान की जल्द ही वापसी हो सकती है
WWE में वीर महान की जल्द ही वापसी हो सकती है

WWE इस समय वीर महान (Veer Mahaan) की वापसी को काफी ज्यादा हाइप कर रहा है। WWE ने Draft के दौरान वीर को रॉ (Raw) का हिस्सा बनाया था जबकि जिंदर महल (Jinder Mahal) और शैंकी (Shanky) स्मैकडाउन (SmackDown) में शामिल हो गए थे। इससे साफ हो गया था कि वीर को सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलने वाला है। Draft के बाद से ही लगातार वीर की वापसी को टीज़ किया जा रहा है।

Raw के एपिसोड्स में उनके सैगमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जिसमें बताया जा रहा है कि वीर महान रेड ब्रांड में आने वाले हैं। उनके नाम में भी थोड़ा बदलाव हुआ और नाम में महान शब्द को जोड़ा गया है। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें अब Raw में बढ़िया तरह से पुश मिलेगा और वो WWE के अगले टॉप भारतीय सुपरस्टार बनेंगे।

वीर वापसी करने के बाद किसी सुपरस्टार के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। WWE के पास कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके साथ इस भारतीय सुपरस्टार्स की दुश्मनी शुरू हो सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके साथ भारतीय सुपरस्टार वीर महान सबसे पहले लड़ सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार बिग ई

बिग ई (Big E) कुछ समय पहले तक WWE चैंपियन थे और उन्होंने चैंपियन के रूप में अच्छा काम किया था। Raw के एपिसोड में वो WWE चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर मैच का हिस्सा थे लेकिन इस मैच में बॉबी लैश्ले की जीत हुई। अब बिग ई मुख्य टाइटल की स्टोरीलाइन से पूरी तरह अलग हो गए हैं। उन्हें एक नई दुश्मनी की जरूरत है।

इसी वजह से बिग ई की स्टोरीलाइन वीर महान के साथ शुरू हो सकती है। न्यू डे के सदस्य के साथ काम करने से वीर को काफी फायदा होगा। दोनों सुपरस्टार्स साइज में काफी बड़े हैं और इसी वजह से उनके बीच मैच देखना काफी रोचक रहेगा। दोनों सुपरस्टार्स इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं और इसी वजह से दोनों के बीच स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती है।

3- WWE Raw सुपरस्टार फिन बैलर

फिन बैलर Draft के बाद Raw ब्रांड का हिस्सा बन गए थे लेकिन अभी तक उन्हें किसी अहम स्टोरीलाइन में उपयोग नहीं किया गया है। कुछ ऐसा ही वीर महान के लिए भी कहा जा सकता है। वीर भी Draft के बाद से किसी अहम स्टोरीलाइन में दिखाई नहीं दिए हैं। इसी कारण दोनों को आमने-सामने लाना अच्छी चीज़ होगी।

वीर महान और फिन बैलर मिलकर अपने प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं। वीर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर सकते हैं जबकि बैलर अपनी जबरदस्त रेसलिंग स्किल्स दिखाकर मैचों को अच्छा बना सकते हैं। मैच लड़ने से फिन बैलर और वीर महान दोनों को काफी फायदा होगा।

2- WWE Raw सुपरस्टार केविन ओवेंस

केविन ओवेंस पहले WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन का हिस्सा थे लेकिन अब उन्हें एक नई स्टोरीलाइन की जरूरत है। ओवेंस पहले सैथ रॉलिंस के साथ नजर आ रहे थे। रॉलिंस अब SmackDown में चले गए हैं और उनकी रोमन रेंस के साथ दुश्मनी टीज़ हो गई है। इसी वजह से ओवेंस को नई स्टोरीलाइन में जोड़ना होगा।

WWE वीर महान और केविन ओवेंस के बीच दुश्मनी शुरू कर सकता है। वीर को ओवेंस जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ काम करने से काफी ज्यादा फायदा होगा। ओवेंस और वीर मिलकर Raw में कई अच्छे मैच दे सकते हैं। वीर को सिंगल्स स्टार के रूप में पहले खुद को स्थापित करना होगा और इसी वजह से केविन ओवेंस के खिलाफ उनका मैच होना चाहिए।

1- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। उन्हें चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया है और उन्होंने बतौर चैंपियन जबरदस्त काम किया है। अब उनसे टाइटल लेने का सही समय होगा। प्रीस्ट ने Raw में लगभग सभी मिड-कार्ड सुपरस्टार्स का सामना कर लिया है।

उन्हें एक नई स्टोरीलाइन की जरूरत है। इसी वजह से प्रीस्ट की वीर महान के साथ स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। वीर Raw में आकर डेमियन को टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं और उनके बीच Royal Rumble या किसी दूसरे इवेंट में चैंपियनशिप मैच हो सकता है। वीर को आते ही टॉप टाइटल के लिए पुश दिया जा सकता है।

Quick Links