4 WWE सुपरस्टार्स जो द हर्ट बिजनेस का हिस्सा बन सकते हैं

द हर्ट बिजनेस
द हर्ट बिजनेस

पिछले कुछ समय में MVP की फैक्शन द हर्ट बिजनेस ने काफी ज्यादा नाम बनाया है। ये ग्रुप काफी कम समय में कंपनी के टॉप पर पहुँच गया है। MVP ने सबसे पहले बॉबी लैश्ले को मैनेज करना शुरू किया और उन्हें WWE चैंपियनशिप मैच तक पहुँचाया। इसके बाद शेल्टन बेंजामिन को ग्रुप में शामिल किया गया।

WWE उनका सही उपयोग नहीं कर रहा था लेकिन हर्ट बिजनेस में आने के बाद वो Raw का मुख्य हिस्सा बन गए। हाल ही में द हर्ट बिजनेस के बड़े दुश्मन सेड्रिक एलेक्जेंडर ने अपने साथियों को धोखा दे दिया और MVP के ग्रुप में शामिल हो गए। कुछ समय पहले खबरें सामने आ रही थी कि WWE इस ग्रुप को पुश देना चाहता है। इस वजह से ग्रुप में अन्य स्टार्स भी जुड़ सकते हैं।

इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 सुपरस्टार्स के बारे में जो द हर्ट बिजनेस में शामिल हो सकते हैं।

4- WWE स्टार अपोलो क्रूज

कुछ महीनों पहले खबरें सामने आयी थी कि WWE अपोलो क्रूज को बॉबी लैश्ले और MVP के साथ डालना चाहता लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बजाय उनकी फ्यूड शुरू हो गयी।

अपोलो पिछले कुछ समय से हील की तरह बर्ताव कर रहे हैं और US टाइटल हारने के बाद फैंस का ध्यान उनसे हट चुका है। ऐसे में वो फिर चर्चा का विषय बनने के लिए नई फैक्शन में जुड़ सकते हैं।

3 - शायना बैजलर

शायना बैजलर काफी ताकतवर सुपरस्टार्स है और वो अपने विरोधी को आसानी से पराजित करने का दम रखती है।

पूर्व MMA स्टार मैच में अन्य स्टार्स को दर्द पहुँचाती। ऐसे वो हर्ट बिजनेस के लिए एक सही विकल्प होगी। वो फैक्शन को मजबूत कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE को दोनों टैग टीम टाइटल्स को एक कर देना चाहिए

2- WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन नाया जैक्स

शायना बैजलर की तरह ही नाया जैक्स भी आसानी से अपने विरोधी पर भारी पड़ने का दम रखती है। हर्ट बिजनेस में अभी सारे मेंस स्टार्स है। नाया जैक्स एक अच्छा विकल्प होंगी।

ऐसे में ग्रुप को अलग फील देने के लिए विमेंस टैग टीम चैंपियंस को जोड़ा जा सकता है। इससे WWE की ये फैक्शन बड़ी हो जाएगी और विमेंस डिवीजन में भी हर्ट बिजनेस कमाल कर सकता है।

1 - WWE स्टार रिकोशे

हाल ही में रिकोशे के टैग टीम साथी सेड्रिक एलेक्जेंडर ने उन्हें धोखा दे दिया। साथ ही सेड्रिक द हर्ट बिजनेस में शामिल हो गए। उनके टैग टीम पार्टनर भी कुछ ऐसा ही करते हुए नजर आ सकते हैं।

रिकोशे को अच्छी बुकिंग नहीं मिल रही है। ऐसे में वो हील बन सकते हैं और द हर्ट बिजनेस के साथ आ सकते हैं। MVP की मैनेजमेंट में रिकोशे पहले की तरह शानदार स्टार बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो मर्फी की जगह लेकर सैथ रॉलिंस के साथी बन सकते हैं

Quick Links