4 WWE Superstars जिन्हें अपने कैरेक्टर में बदलाव करने की सख्त जरूरत है 

फैंस डॉमिनिक मिस्टीरियो के हील टर्न की मांग कर रहे हैं.
फैंस डॉमिनिक मिस्टीरियो के हील टर्न की मांग कर रहे हैं.

WWE: WWE सुपरस्टार्स के लिए सफलता पाने के लिए अपने कैरेक्टर पर सबसे ज्यादा वर्क करना पड़ता है। अपने इस कैरेक्टर की वजह से वो फैंस का ध्यान अपनी और खींच पाते हैं। हालांकि, कभी-कभी सुपरस्टार्स को अपने कैरेक्टर की वजह से काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है।

रोमन रेंस भी अपने बेबीफेस कैरेक्टर के दौरान काफी ज्यादा संघर्ष कर रहे थे लेकिन हील टर्न के बाद वो WWE के सबसे बड़े स्टार बन गए हैं। WWE स्टार्स के लिए कभी-कभी कैरेक्टर चेंज काफी ज्यादा सफल साबित होता है। इसलिए आइए जानते हैं कि WWE में इस समय 4 सुपरस्टार्स जिन्हें अपने कैरेक्टर को चेंज करने की जरूरत है।

4- WWE सुपरस्टार मुस्तफा अली

सुपरस्टार मुस्तफा अली का WWE रन काफी ज्यादा अजीब रहा है। वो पहले 205 लाइव के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे। हालांकि, बाद में उन्होंने SmackDown में कदम रखा था। ब्लू ब्रांड में उन्होंने फेस और हील दोनों कैरेक्टर को बेहद शानदार तरह से निभाया था। इसके बाद भी WWE ने उन्हें बड़ा पुश नहीं दिया है।

ऐसे में अपने करियर को एक बार फिर से आगे ले जाने के लिए मुस्तफा अली अपने कैरेक्टर में कई बदलाव कर सकते हैं। मुस्तफा अली एक बार फिर से NXT में वापस लौट सकते हैं, जहां पर वो नए स्टार्स के साथ अपना एक ग्रुप बना सकते हैं और फैंस को दिखा सकते हैं कि वो मेन रोस्टर में क्या कर सकते हैं। ट्रिपल एच के हेड बनने के बाद उनके पास मेन इवेंट सीन में जगह बनाने का मौका होगा।

3- राकेल रॉड्रिगेज

मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद से ही राकेल रॉड्रिगेज एक फेस स्टार के रूप में नजर आ रही हैं। हालांकि, यह कैरेक्टर उन्हें कुछ सूट नहीं कर रहा है, जिस वजह से अब फैंस भी उनके खिलाफ हो रहे हैं। उन्हें एक बार फिर से अपने NXT के कैरेक्टर में वापस लौटना होगा।

राकेल रॉड्रिगेज NXT में एक हील स्टार के रूप में नजर आ रही थीं। इस कैरेक्टर में वो अपनी स्पीड और स्ट्रेंथ का अच्छे से उपयोग कर पा रही थीं। उनके इस कैरेक्टर से उन्हें मेन रोस्टर में भी काफी ज्यादा फायदा होगा। वो विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी हील स्टार बन सकती हैं।

2- डॉमिनिक मिस्टीरियो

WWE में कई स्टार्स अपने फेमस पेरेंट्स जैसे ही बुक किए जा रहे हैं। शार्लेट फ्लेयर का कैरेक्टर भी उनके पिता रिक फ्लेयर के जैसा है। इसके अलावा नटालिया का कैरेक्टर भी उनके अंकल के जैसा है। वहीं, अब WWE लगातार डॉमिनिक मिस्टीरियो को रे मिस्टीरियो की तरह बुक कर रहा है, जिस वजह से अब फैंस भी उनके खिलाफ हो रहे हैं।

उन्हें भी जल्द से जल्द अपने कैरेक्टर में बदलाव करने की जरूरत है। अपने करियर को और आगे ले जाने के लिए उन्हें अब हील टर्न लेना होगा। हील टर्न लेने से वो अपने कैरेक्टर को और ज्यादा बेहतर बना सकेंगे। इसके अलावा वो अपने पिता के खिलाफ जाकर मास्क में नजर आ सकते हैं।

1- शार्लेट फ्लेयर

WWE में हर सुपरस्टार अपने कैरेक्टर में बदलाव करता रहता है। द अंडरटेकर ने भी अपने कैरेक्टर में बदलाव किया है। वहीं, शार्लेट फ्लेयर ने WWE में डेब्यू करने के बाद अभी तक अपने कैरेक्टर में बदलाव नहीं किया है। उनके कैरेक्टर की तुलना उनके पिता रिक फ्लेयर से की जा रही है। इसके बाद भी उन्होंने अभी तक अपने कैरेक्टर में कोई बदलाव नहीं किया है।

ऐसे में अब अगर उन्हें फैंस के सामने अपने कैरेक्टर को फ्रेश रखना है तो उन्हें भी बदलाव करने होंगे। अब वो भी आने वाले समय में कुछ मैच हारकर नए स्टार्स को आगे कर सकती हैं। इससे उनका कैरेक्टर और ज्यादा दिलचस्प बन सकता है। हाल में ही बैकी ने भी यही किया है और फैंस ने उनके फेस टर्न को पसंद भी किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।