WWE प्रोफेशनल रेसलिंग और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की सबसे बड़ी कंपनी है। पूरी दुनिया में WWE को देखा और पसंद किया जाता है। WWE में रेसलिंग के साथ ही स्टोरीलाइन और कैरेक्टर्स का भी काफी ज्यादा महत्व होता है। WWE में ऐसे कई सुपरस्टार्स है जो अपनी रेसलिंग स्किल्स नहीं बल्कि अपने शानदार कैरेक्टर की वजह से प्रसिद्ध हुए।
दूसरी ओर बॉलीवुड के नाम से हर कोई परिचित होगा। बॉलीवुड को दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री में से एक माना जाता है। हर साल बॉलीवुड में ढेरों फिल्में बनती रहती हैं। कई सारी फिल्में अपनी स्टोरी से तहलका मचा देती हैं वहीं कभी-कभी एक्टर्स के किरदार काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन जाते हैं।
देखा जाए तो WWE और बॉलीवुड अपने-अपने स्तर पर काफी ऊपर है। बॉलीवुड में हर रोल के लिए ऑडिशन होते हैं और इसके बाद उन्हें फिल्म में लिया जाता है। इसके बावजूद बॉलीवुड फिल्मों के कुछ कैरेक्टर्स है जो WWE सुपरस्टार्स आसानी से निभा सकते थे। साथ ही उनपर ये रोल उनके WWE गिमिक के अनुसार जरूर सूट करता। इसलिए हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो इन फिल्मों में अपने रोल से तबाही मचा सकते थे।
4- WWE स्टार जॉन सीना: देवी लाल सिंह (किक, 2014)

2014 में किक फिल्म को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार देवी लाल सिंह का था जो असल में सलमान खान ने निभाया था। फिल्म में वो एक सुपर हीरो की तरह काम करते हैं और लोगों की मदद करते हैं। कुछ ऐसा ही WWE में जॉन सीना करते हैं। वो WWE के फेस हैं वहीं फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं।
सीना हमेशा ही सच्चाई की राह पर चलते हैं और अपने दुश्मनों को पराजित करते हैं। फिल्म में यही काम सलमान खान भी करते हुए नजर आते हैं। सलमान फिल्म में बच्चों को काफी पसंद करते हैं और उनकी हमेशा ही मदद करते हैं। कुछ ऐसा ही जॉन सीना 'मेक ए विश फाउंडेशन' द्वारा बिमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए करते हैं। ये कैरेक्टर जॉन सीना पर काफी सूट करता।
3- रोमन रेंस: भल्लालदेव (बाहुबली, 2015)

बाहुबली फिल्म से तो हर कोई जरूर ही परिचित होगा। इस फिल्म ने सिनेमा जगत में काफी सारे रिकॉर्ड कायम किये हैं। दरअसल, फिल्म के मुख्य विलन का किरदार राणा डगुबती ने निभाया था जिसका नाम भल्लालदेव था। फिल्म ने भल्लाल देव को काफी स्वार्थी दिखाया गया।
साथ ही उन्हें पराजित कर पाना काफी मुश्किल है। वो फिल्म में अपने परिवार वालों की परवाह नहीं करते थे। इस समय रोमन रेंस के WWE कैरेक्टर से उनकी तुलना की जा सकती हैं। वो अपने परिवार के लिए सोचते हैं लेकिन उन्हें अपने ऊपर किसी को नहीं मानते। साथ ही दोनों के लुक भी शानदार विलन की तरह है।
2- द अंडरटेकर: मोगैम्बो (मिस्टर इंडिया, 1987)

बॉलीवुड इतिहास की सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में से एक मिस्टर इंडिया है। अनिल कपूर की इस फिल्म ने उस समय काफी ज्यादा नाम कमाया था। इस फिल्म में विलन मोगैम्बो का किरदार काफी प्रसिद्ध हुआ था। उनका फिल्म में किरदार काफी डरावना था। साथ ही WWE में अगर उनके कैरेक्टर की तुलना की जाए तो अंडरटेकर पर ये रोल काफी ज्यादा सूट करता। वो भी WWE में अपने डरावने अंदाज के लिए जाने जाते थे। साथ ही दोनों का मकसद राज करना था। अंडरटेकर इस कैरेक्टर में सही मायने में तहलका मचा सकते थे।
1- विंस मैकमैहन: शाकाल (शान, 1980)

शाकाल के किरदार ने 1980 में आयी फिल्म शान का कद काफी ज्यादा बढ़ा दिया था। दरअसल, इस किरदार को प्रसिद्ध अभिनेता कुलभूषण खरबंदा ने निभाया था। फिल्म में जो भी शाकाल की बात नहीं मानता था। साथ ही उनसे दगाबाजी करता था, उसे वो अपने मगरमच्छ के लिए छोड़ देते थे।
WWE में उनके किरदार की तुलना विंस मैकमैहन से की जा सकती है। वो कंपनी के मालिक है। अगर कोई उनसे दुश्मनी करता है या फिर उनके बार में खराब बातें बोलता है तो वो उस सुपरस्टार का पुश बंद कर देते हैं। साथ ही कई मौकों पर सुपरस्टार्स को रिलीज/फायर भी कर देते हैं। दोनों ही अपने बिजनेस को सही तरह से चलने देने के लिए कुछ भी कर सकते थे।