4 WWE Superstars जिन्होंने अचानक से चैंपियनशिप जीतकर सभी को चौंकाया था

WWE ने कई बार ऐसे सुपरस्टार्स को चैंपियन बनाया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी
WWE ने कई बार ऐसे सुपरस्टार्स को चैंपियन बनाया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी

WWE: WWE में काम करना काफी ज्यादा बड़ी बात है। कुछ रेसलर्स को WWE के अंदर कदम रखने में सालों की मेहनत लग जाती है। कई सुपरस्टार्स WWE में आने के बाद काफी ज्यादा संघर्ष करते हैं। इसके बाद उन्हें सफलता मिलती हैं। यहां सफलता हासिल करना आसान नहीं है। सुपरस्टार्स को इंतजार के साथ ही मेहनत भी करनी होती है।

WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स है, जिनके चैंपियनशिप जीतने के लिए काफी ज्यादा तैयारी की जाती है। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो अचानक से चैंपियन बन जाते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने अचानक से चैंपियनशिप जीती थी और फैंस को काफी ज्यादा सरप्राइज कर दिया था।

4- पूर्व WWE स्टार कार्लिटो

कार्लिटो का WWE में डेब्यू काफी ज्यादा शानदार तरीके से देखने को मिला था। दरअसल, उन्होंने अक्टूबर 2004 में जॉन सीना के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। ये मैच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए था। लग रहा था कि जॉन सीना आसानी से अपनी चैंपियनशिप को नए सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड कर लेंगे। मैच में भी सीना का पलड़ा भारी नजर आ रहा था।

इसके बावजूद कार्लिटो ने अंत में स्टील चेयर का उपयोग करते हुए मैच में जीत दर्ज कर ली थी। कोई भी इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। इस सुपरस्टार ने चीटिंग से मैच जीता था। कुछ समय पहले तक उन्हें कोई भी नहीं जानता था। इसके बावजूद डेब्यू पर उन्होंने चैंपियनशिप जीतकर फैंस को चौंका दिया था। इसके बाद कार्लिटो टाइटल जरूर हार गए लेकिन सीना पर जीत दर्ज करके उन्होंने अपने लिए बड़ा नाम बना लिया था।

3- क्रिश्चियन

क्रिश्चियन WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। वो अपने करियर में ज्यादातर मौकों पर एक मिड-कार्ड और टैग टीम सुपरस्टार के रूप में दिखाई दिए हैं। इसके बावजूद उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती हुई है। उनकी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत काफी शॉकिंग रही थी और किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी।

ऐज ने रिटायरमेंट के बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को छोड़ दिया था। इसके बाद क्रिश्चियन ने एक 20 मैन बैटल रॉयल जीता। इसके बाद उनका सामना अल्बर्टो डेल रियो के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए Extreme Rules 2011 में हुआ। इस मैच में क्रिश्चियन ने जीत दर्ज की और सबको चौंका दिया। किसी ने कुछ हफ्ते पहले उम्मीद भी नहीं की थी कि वो कभी वर्ल्ड चैंपियन भी बनेंगे।

2- पूर्व WWE सुपरस्टार सैंटिनो मरेला

सैंटिनो मरेला ने अपने डेब्यू मैच में ही सबको सरप्राइज कर दिया था। WWE ने इटली में Raw के एक एपिसोड का आयोजन किया था। इस दौरान विंस मैकमैहन के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन उमागा ने शो की शुरुआत की थी। मैकमैहन ने यहां सबको सरप्राइज कर दिया था।

उन्होंने फैंस के बीच में से सैंटिनो मरेला को चुना। साथ ही उनका फिर उमागा से मैच देखने को मिला। इस मैच में उमागा के जीत दर्ज करने के चांस काफी ज्यादा थे। इसके बावजूद बॉबी लैश्ले की इंटरफेरेंस देखने को मिली। इसके चलते मरेला चैंपियन बन गए। हर कोई ये देखकर चौंक गया था। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि फैन बनकर आया एक व्यक्ति इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकता है।

1- पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल

जिंदर महल ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया था। महल ने Backlash 2017 में रैंडी ऑर्टन को पराजित करते हुए WWE चैंपियनशिप जीत ली थी। कुछ महीनों पहले किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। जिंदर महल को अचानक से काफी तगड़ा पुश मिलना शुरू हुआ।

इसके कुछ महीनों पहले उन्होंने मोजो राउली, सैमी ज़ेन, बिग कैस समेत कई सारे सुपरस्टार्स से मैच हारे थे। ऐसे में अचानक से उन्हें इतना बड़ा पुश मिलते हुए देखना काफी ज्यादा शॉकिंग था। महल ने इसके बाद WWE चैंपियन के रूप में काफी अच्छा काम किया था। साथ ही कई सारे बड़े सुपरस्टार्स को पराजित करते हुए अपना कद बढ़ाया था।

Quick Links