4 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दर्शक बनकर डेब्यू किया था

WWE
WWE

WWE में हर साल ढेरों सुपरस्टार्स डेब्यू करते हैं। ऐसे में कंपनी पर हर एक सुपरस्टार का डेब्यू बेहतर और सबसे अलग बनाने का बोझ रहता है। WWE हमेशा ही सुपरस्टार्स के डेब्यू अलग तरीके से करने की प्लानिंग करता है। कई बार सुपरस्टार्स के डेब्यू घोषित हो जाते हैं वहीं कुछ मौकों पर फैंस को सरप्राइज मिलता है।

इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स अपने मैच के साथ डेब्यू करते हैं वहीं कुछ सैगमेंट या ब्रॉल द्वारा एंट्री करते हैं। इसके अलावा कुछ सुपरस्टार्स WWE में अपना डेब्यू प्रशंसक बनकर भी कर चुके हैं। दरअसल, कुछ ऐसे मौके हैं जब WWE ने सुपरस्टार्स को फैन बनाकर दर्शकों में बैठा दिया। इसके साथ ही उन्होंने फिर अचानक से एंट्री करके सबको सरप्राइज कर दिया।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों WWE रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच भविष्य में मैच प्लान कर रहा है

WWE में कुछ प्रसिद्ध सुपरस्टार्स इस तरह से डेब्यू कर चुके हैं। इसलिए हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने फैन बनकर WWE में डेब्यू किया।

4- पूर्व WWE सुपरस्टार जैक गोवेन

जैक गोवेन ज्यादा समय तक WWE का हिस्सा नहीं थे लेकिन वो काफी जल्दी प्रसिद्ध हो गए थे। उनका डेब्यू काफी शानदार तरीके से हुआ था। दरअसल, 2003 में SmackDown के एक एपिसोड के दौरान रोडी पाइपर और शॉन ओ'हैरी मिलकर मिस्टर अमेरिका (हल्क होगन) पर हमला कर रहे थे।

जैक को WWE ने एक फैन के रूप में रिंगसाइड पर बैठा रखा था। इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स मिलकर मिस्टर अमेरिका पर जबरदस्त हमला कर रहे थे। जैक ये चीज़ देख नहीं पाए और अचानक से रिंग में आ गए। उन्होंने मिस्टर अमेरिका को बचाने की कोशिश की। इस दौरान पाइपर के साथ में उनका नकली पैर आ गया।

शुरुआत में फैंस को ये चीज़ समझ नहीं आई। बाद में पता चला कि जैक गोवेन अपना एक पैर बचपन में खो चुके थे। उन्होंने WWE में कई मैच एक पैर के साथ लड़े हैं। खैर, उनका डेब्यू शानदार था।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिनका WWE से जाने के बाद करियर पूरी तरह बर्बाद हो गया

3- अर्थक्वेक

अर्थक्वेक को 90 के दशक के सबसे बड़े हील में से एक माना जा सकता है। दरअसल, इस सुपरस्टार ने एक फैन के रूप में अपना डेब्यू किया था। नवंबर 1989 में डिनो ब्रावो ने अल्टीमेट वॉरियर को चैलेंज किया था।

ब्रावो ने वॉरियर को भारी व्यक्ति को बैठाकर प्रेस-अप करने का चैलेंज दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकारा था। इस दौरान ब्रावो ने दर्शकों में से एक व्यक्ति को चुना और असल में ये अर्थक्वेक थे। उन्होंने वॉरियर के ऊपर बैठने के बजाय उनपर हमला कर दिया। इसके बाद पता चला कि ये सब डिनो ब्रावो की प्लानिंग थी।

2- बेथ फीनिक्स

बेथ फीनिक्स को WWE के विमेंस इतिहास की सफल स्टार्स में से एक माना जा सकता है। दरअसल, उन्होंने के फैन के रूप में अपना डेब्यू किया था। मई 2006 में Raw के एक एपिसोड में मिकी जेम्स घायल ट्रिश स्ट्रेटस पर हमला कर रही थीं।

इस दौरान दिग्गज को बचाने के लिए एक फैन ने एंट्री की। दरअसल, ये बेथ फीनिक्स थीं और बाद में कुछ समय तक वो स्टोरीलाइन का हिस्सा रहीं। इसके बाद वो एक रेगुलर WWE स्टार बनी और 4 बार विमेंस चैंपियन बनने में सफल रहीं।

1- सैंटीनो मारेला

सैंटीनो मारेला का डेब्यू काफी यादगार था। अप्रैल 2007 में Raw के एपिसोड का आयोजन इटली से देखने को मिला था। इस दौरान विंस मैकमैहन और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन उमागा रिंग में खड़े थे। मैकमैहन ने किसी भी एक व्यक्ति को उमागा के खिलाफ उतरने का मौका दिया।

इस दौरान सैंटीनो मारेला को चुना गया। बतौर फैन उन्हें टाइटल मैच मिला। मैच में उनकी जबरदस्त धुनाई हुई लेकिन बॉबी लैश्ले ने एंट्री की और सैंटीनो की मदद की। इसके चलते सैंटीनो ने बतौर चैंपियन डेब्यू किया और वो आते ही चैंपियन बन गए। उनका डेब्यू काफी यादगार था।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनका करियर गोल्डबर्ग ने पूरी तरह बर्बाद किया

Quick Links