4 WWE सुपरस्टार्स जिनके तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर अपनी पार्टनर्स के साथ
रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर अपनी पार्टनर्स के साथ

WWE सुपरस्टार्स अक्सर फैंस का मनोरंजन करने के लिए टीवी पर अलग-अलग कैरेक्टर में नजर आते रहते हैं, इसलिए ये पहचान पाना काफी मुश्किल होता है कि WWE रेसलर्स असल जिंदगी में किस तरह के व्यक्तित्व वाले इंसान होंगे। कुछ सुपरस्टार्स अपने निजी जीवन से जुड़ी जानकारी को अपने पास रखने में समझदारी दिखाते हैं, वहीं कुछ उसे उजागर कर देते हैं।

मगर WWE सुपरस्टार्स भी तो आम इंसान ही होते हैं, केवल ज्यादा लोकप्रियता ही उन्हें बड़ा सेलिब्रिटी बना देती है। दुर्भाग्यवश WWE के व्यस्त कार्यक्रम के चलते उन्हें साल में अधिकांश समय पर अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है, लेकिन साथ मिलकर मस्ती करने के मौके को भी खाली नहीं जाने देते।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो शादी से पहले ही माता-पिता बन गए

एक समय बाद वो भी अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोचने लगते हैं। शादी और उसके बाद बच्चों का सुख भी उन्हें बहुत खुशी प्रदान करता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिनके 3 या उससे ज्यादा बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

पूर्व WWE सुपरस्टार बतिस्ता

बतिस्ता
बतिस्ता

WWE के दिग्गज चैंपियन रहे बतिस्ता ने अपना आखिरी मैच WrestleMania 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ लड़ा था, जो उनका रिटायरमेंट मैच भी रहा। अब आधिकारिक तौर पर रिटायर हो चुके बतिस्ता अब एक बड़े फिल्मी सितारे बन चुके हैं और अपने जीवन में उन्होंने 3 शादियां की हैं, दुर्भाग्यवश तीनों पार्टनर्स के साथ उनका तलाक हो चुका है।

उन्होंने पहली शादी साल 1990 में ग्लेंडा से की और इस रिश्ते से उनकी 2 बेटियां हुईं, जिनके नाम कीलानी और एथेना हैं। 1998 में तलाक होने के बाद उसी साल उन्होंने एंजी से शादी की और इस रिश्ते से उन्हें एक बेटा हुआ, जिसका नाम ओलिवर है। 2006 में उनका एंजी से तलाक हुआ, 2015 में बतिस्ता ने साराह जेड से शादी की, लेकिन 2019 में अलग होने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

द अंडरटेकर

अंडरटेकर अपने परिवार के साथ
अंडरटेकर अपने परिवार के साथ

द अंडरटेकर ने साल 2020 में अपने 3 दशक लंबे WWE करियर को अंतिम रूप दिया था। उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 3 शादियां की हैं। उनकी पहली बीवी जोडी लिन रहीं, जिनसे अंडरटेकर को एक बेटा हुआ, जिसका नाम गनर विन्सेंट है।

लिन से अलग होने के बाद उन्होंने सारा फ्रैंक से शादी की और इस रिश्ते से उनकी 2 बेटियां हुईं, जिनके नाम चेसी और ग्रेसी हैं। वहीं सारा से साल 2007 में अलग होने के बाद 2010 में उन्होंने मिशेल मैक्कूल से शादी की और दोनों आज भी साथ हैं। इस रिश्ते से उन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम काया फेथ है।

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

दुनिया की सबसे जानी-मानी हस्तियों में से एक और WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे ब्रॉक लैसनर ने साल 2006 में साथी प्रो रेसलर सेबल से शादी की थी और दोनों आज भी साथ हैं। इस रिश्ते से उन्हें 2 बेटे हुए, जिनके नाम टर्क और ड्यूक हैं।

लैसनर के 2 जुड़वां बच्चे और हैं, जिन्हें उनकी पूर्व मंगेतर निकोल मैकक्लेन ने 2002 में जन्म दिया था। उनकी बेटी का नाम माया लिन है और बेटे का नाम ल्यूक है, जो आइस हॉकी प्लेयर हैं। फिलहाल द बीस्ट को WrestleMania 36 के बाद WWE टीवी पर नहीं देखा गया है।

रोमन रेंस

रोमन रेंस परिवार के साथ
रोमन रेंस परिवार के साथ

रोमन रेंस मौजूदा WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं और पिछले एक दशक में WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने साल 2014 में गैलिना बेकर से शादी की थी, जो कॉलेज के दिनों से ही साथ रह रहे थे। उनकी पहली बेटी जोएल का जन्म शादी से कई साल पहले ही हो चुका था। गैलिना ने उसके बाद 2016 में जुड़वां बेटों को जन्म दिया और 2020 में वो एक बार फिर जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। दोनों 5 बच्चों के माता पिता हैं और गैलिना पेशे से एक फिटनेस मॉडल रही हैं।

Quick Links