4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की

Enter caption

WWE सुपरस्टार्स को सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। WWE में सभी सुपरस्टार्स को पूरे साल गो-होम-शो और पीपीवी के लिए ट्रैवल करना पड़ता है।ऐसे में हर किसी के पास अपने निजी जीवन के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई सुपरस्टार्स पूरा फोकस अपने करियर पर करते हैं। और सफलता पाने के बाद ही थोड़ा टाइम फैमिली को देते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। WWE में मौजूदा समय में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की। आइए ऐसे सुपरस्टार्स की लिस्ट पर नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें-3 चीज़ें जो साल 2020 में WWE फैंस को सबसे ज्यादा चौंका सकती है

सुपरस्टार जिंदर महल

Enter caption

जिंदर महल का करियर WWE में काफी ऊपर नीचे अभी तक रहा है। पिछले एक साल से वो इंजरी से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने वापसी की है। लेकिन एक अच्छी स्टोरीलाइन उन्हें अभी तक नहीं मिल पाई है। दो साल पहले WWE बड़ा पुश उन्हें दिया था। इसका फायदा भी उन्होंने उठाया और WWE चैंपियन बने थे। जिंदर महल 33 साल के हैं और फिलहाल वो अभी अपने रेसलिंग करियर पर फोकस कर रहे हैं और ऐसे में उनके जल्द शादी करने की कोई उम्मीद नहीं है। इंडिपेंडेंट सर्किट से अपने रैसलिंग करियर की शुरूआत करने वाले जिंदर महल ने साल 2010 में WWE में एंट्री की थी।

सैमी जेन

Enter caption

सैमी जेन ने WWE में बहुत मेहनत की है। लेकिन उन्हें पुश नहीं दिया गया। रिंग में उनकी परफॉर्मेंस काफी शानदार रहता है। रेसलमेनिया से पहले जरूर सैमी को पुश मिला लेकिन कोरोना वायरस के कारण वो अपनी चैंपियनशिप डिफेंड करने में नाकाम रहे। सैमी जेन 35 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। शायद वो अपना करियर पहले सही करना चाहते हैं और उसके बाद शादी करेंगे।

ये भी पढ़ें-WWE Raw के धमाकेदार एपिसोड के बाद ट्विटर पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं सामने आई

पेज

Enter caption

पेज एक ऐसी सुपरस्टार हैं जो हमेशा कुछ ना कुछ कारणों से चर्चा में रहती हैं। पेज 27 साल की हो चुकी हैं। पेज फिलहाल अभी सिंगल हैं। पेज की शादी की खबरें अभी कर कहीं नहीं आई है। पेज ने काफी कम उम्र में रेसलिंग करियर की शुरूआत की थी। 13 साल की उम्र से उन्होंने ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।

ब्रॉन स्ट्रोमैन

Enter caption

पिछले कुछ सालों से WWE में काफी अच्छा काम ब्रॉन स्ट्रोमैन ने किया। हालांकि उन्हें बड़े मौके दिए गए लेकिन चैंपियनशिप कभी हासिल नहीं कर पाए। इस साल लेकिन रेसलमेनिया 36 में गोल्डबर्ग को हराकर वो यूनिवर्सल चैंपियन जरूर बन गए। ये बड़ी उपलब्धि उन्होंने हासिल की है। ब्रॉन स्ट्रोमैन 36 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कभी इस बात का जिक्र भी नहीं किया।

असुका

Enter caption

WWE रॉ विमेंस चैंपियनशिप इस समय असुका के पास है। विमेंस डिवीजन की असुका सबसे बड़ी सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। असुका की उम्र काफी हो गई है। वो 38 साल की हो चुकी हैं लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं। साल 2018 में हुए पहली बार 30 विमेंस रॉयल रंबल मैच में असुका ने जीत हासिल कर WWE में नया इतिहास रच दिया था।