4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें बुरे बर्ताव के कारण घर भेज दिया गया

WWE
WWE

WWE में काम करना काफी ज्यादा मुश्किल है, यहां पर हर रेसलर की दूसरे रेसलर के साथ प्रतियोगिता रहती है। रेसलर्स को अनुशासन में रहना जरूरी है। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के पास हर एक सुपरस्टार का पूरा कंट्रोल है। उन्हें इस बात का बड़े अच्छे से अंदाजा है कि किस सुपरस्टार के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे SmackDown Elimination Chamber मैच का अंत हो सकता है: रोमन रेंस चीटिंग करते हुए मचाएंगे बवाल?

WWE में सबसे अहम चीज़ है कि सुपरस्टार कंपनी के नियमों के अनुसार काम करें। साथ ही किसी भी नियम का उलंघन या विरोध न करें। अगर कोई ऐसा करता है तो उन्हें इससे नुकसान हो सकता है। विंस ने कई सारे रेसलर्स को बुरे बर्ताव के कारण पैसे फाइन किये है या फिर उन्हें सीधा घर ही भेज दिया है। हम बात करने वाले है 4 सुपरस्टार्स की जिन्हें विंस मैकमैहन ने अनुशासनहीनता के कारण घर भेज दिया।

4 & 3- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस और सैमी जेन

ओवेंस और सैमी को यूरोपियन टूर के दौरान घर भेज दिया गया था। दोनों को घर भेजने का सबसे बड़ा कारण अनुशासनहीनता था। वह यूरोपियन टूर के दौरान SmackDown के कुल 5 लाइव इवेंट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनके पास इसके लिए कोई खास कारण नहीं था, जिसकी वजह से WWE को उन्हें घर बिठाना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- WWE इतिहास में हुए सभी Elimination Chamber मैचों के विजेताओं की लिस्ट: जॉन सीना और रोमन रेंस का रिकॉर्ड क्या हैं?

उन्होंने WWE का आदेश नहीं माना और WWE मैनेजमेंट के विरुद्ध जाकर SmackDown की टीवी टेपिंग्स में हिस्सा लिया, जब वह द न्यू डे के साथ फ़्यूड कर रहे थे। बाद में विंस ने उनपर सख्त कार्रवाई की और उन्हें कुछ समय के लिए रेसलिंग से आराम दिया गया। इस बात की जानकर प्रो रेसलिंग शीट ने दी थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- रोजा मेंडेस

Rosa

रोजा मेंडेस शुरुआत में डीवा सर्च नाम की प्रतियोगिता का हिस्सा थीं, वह उस प्रतियोगिता को जीत नहीं सकीं। जिसके बाद भी WWE ने उन्हें कॉन्ट्रेक्ट ऑफर किया। वह WWE में अपनी रेसलिंग स्किल्स को सुधार रही थीं। इस समय में उन्होंने कई सारे रेसलर्स के साथ मैनेजर के तौर पर काम किया। उन्होंने कुछ समय बाद रिटायर होने का निर्णय लिया।

WWE के यूरोपियन टूर 2013 के दौरान कंपनी ने उन्हें घर भेज दिया था। WWE ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रोजा मेंडेस की कुछ घरेलू परेशानी के कारण उन्हें यूरोपियन को अधूरा छोड़कर जाना होगा। रेसलिंग आब्जर्वर ने बताया था कि WWE ने उन्हें उनके बुरे बर्ताव के कारण घर भेजा है। उन्होंने बहुत ज्यादा पार्टी कर ली थी और इस दौरान उन्होंने कई सारे WWE सुपरस्टार्स के साथ बत्तमीजी की। इस हादसे के बाद वह 2-3 सालों तक WWE में रही। उन्होंने हाल ही में एडम रोज के साथ टैग टीम में मैच लड़ा था।

1- टाइटस ओ' नील

Titus

2016 में जब डेनियल ब्रायन ने रिटायर होने का निर्णय लिया था, उस एपिसोड के बाद जब सारे रेसलर और विंस मैकमैहन बैकस्टेज जा रहे थे तब टाइटस ओ' नील ने बहुत बड़ी गड़बड़ कर दी।टाइटस ओ' नील ने विंस मैकमैहन को जाने से रोका जिसकी वजह से उन्हें 90 दिनों तक सस्पेंड कर दिया गया लेकिन बाद में उनकी इस सजा को 60 दिनों का कर दिया।

टाइटस ओ' नील को WWE का यह बर्ताव पसंद नहीं आया। उन्होंने कई सारे इंटरव्यू में इस बारे में बात की और अपनी सफाई रखी। उन्होंने बताया कि वह पहले महिला रेसलर्स को जाने देना चाहते थे लेकिन विंस वहाँ से पहले निकल गए। टाइटस ओ' नील ने उनका हाथ पकड़ा और उन्हें जाने से रोक दिया। इस गलती का उन्हें 60 दिनों तक जुर्माना भरना पड़ा। शुक्र है कि टाइटस ओ' नील अभी WWE में ही है।