4 WWE Superstars जिनकी उम्र 35 साल से ज्यादा हो गई है लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हुई है

WWE के कई सुपरस्टार्स ने अभी तक शादी नहीं की है
WWE के कई सुपरस्टार्स ने अभी तक शादी नहीं की है

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE में काम करते हुए काफी सारे सुपरस्टार्स ने जबरदस्त सफलता हासिल की है। कई सारे सुपरस्टार्स कम उम्र में शादी कर लेते हैं वहीं कई ऐसे भी सुपरस्टार्स रहते हैं जो अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान देते हैं और सालों तक शादी नहीं करते हैं।

WWE में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी उम्र काफी ज्यादा हो गई है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी उम्र 35 साल या उससे ज्यादा हो गई है लेकिन अभी तक उनकी शादी नहीं हो पाई है।

4- WWE सुपरस्टार बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के नाम से हर कोई परिचित होगा। वो WWE के सबसे बड़े और अहम सुपरस्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE में रहते हुए जबरदस्त काम किया है और उन्हें हमेशा ही बढ़िया तरह से बुकिंग मिली है। लैश्ले ने WWE में ढेरों टाइटल्स जीते हैं और वो रॉ (Raw) ब्रांड में रहते हुए काफी अच्छा काम कर रहे हैं। लैश्ले अभी WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के साथ दुश्मनी में नजर आ रहे हैं।

बॉबी लैश्ले WWE में कई महिलाओं के साथ नजर आ चुके हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन पूर्व WWE सुपरस्टार लाना के साथ शादी हो गई है लेकिन असल जीवन में वो सिंगल हैं। वो कभी अपने निजी जीवन के बारे में बात नहीं करते हैं। आपको बता दें कि लैश्ले की उम्र 45 साल है लेकिन अभी तक उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का निर्णय नहीं लिया है। यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ है।

लैश्ले पहले पूर्व WWE सुपरस्टार क्रिस्टल मार्शल के साथ रिलेशनशिप में थे और उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि, दोनों की शादी नहीं हुई और वो अलग हो गए। इसके बाद से लैश्ले सिर्फ अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान दे रहे हैं और देखकर लग रहा है कि अगले कुछ सालों तक वो लगातार WWE में काम करते हुए दिखाई देंगे।

3- डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट को मेन रोस्टर पर लगभग एक साल हो गया है और उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। प्रीस्ट के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है और उन्होंने बतौर चैंपियन जबरदस्त काम किया है। डेमियन प्रीस्ट की उम्र 39 साल हो गई है लेकिन काफी कम लोगों को इस बारे में पता होगा।

डेमियन प्रीस्ट कभी भी अपने निजी जीवन के बारे में जानकारी नहीं देते हैं। प्रीस्ट की अभी शादी नहीं हुई है और वो किसी भी सुपरस्टार के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं। प्रीस्ट को अभी WWE में अच्छी बुकिंग मिल रही है और इसी वजह से वो अपने रेसलिंग करियर पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे।

2- बिग ई

बिग ई को WWE में काम करते हुए काफी साल हो गए हैं। उन्होंने टैग टीम और सिंगल्स स्टार के रूप में जबरदस्त सफलता हासिल की है। कुछ हफ्तों पहले तक वो WWE चैंपियन थे और अभी भी वो अच्छा काम कर रहे हैं। बिग ई कभी भी अपने निजी जीवन के बारे में चर्चा नहीं करते हैं। वो 35 साल के हैं।

आपको बता दें कि बिग ई की अभी तक शादी नहीं हुई है। इसके अलावा को किसी भी सुपरस्टार के साथ रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं। देखकर लग रहा है कि वो अकेले ही अपना जीवन बिताने का प्लान बना रहे हैं और अपने रेसलिंग करियर पर पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं। अब वो WWE के सबसे अहम सुपरस्टार्स में से एक बन गए हैं।

1- डॉल्फ ज़िगलर

डॉल्फ ज़िगलर काफी सालों से WWE में काम कर रहे हैं और उन्हें कंपनी के सबसे प्रसिद्ध सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। जिगलर को अपने शुरुआती WWE करियर में काफी सफलता मिली थी और अभी वो टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं। उनकी उम्र 41 साल हो गई है।

ज़िगलर ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन कई सारी महिलाओं को डेट कर चुके हैं। वो डैना ब्रुक और निकी बैला के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी किसी के साथ भी शादी नहीं हुई है। देखकर लग रहा है कि वो अगले कई सालों तक सिंगल ही रहेंगे और अपने रेसलिंग करियर पर पूरी तरह से ध्यान देंगे।

Quick Links