WWE फैंस जो बचपन से रेसलिंग देखते हुए बड़े हुए हैं, उन सबका सपना यहीं होता हैं की वो आने वाले टाइम में खुद एक अच्छे रेसलर बने। यह सब चीज लाज़मी भी हैं, क्योंकि सब ही बड़े होकर वो ही बनना चाहते हैं, जो बचपन से उनका हीरो रहा हो। जितने भी प्रो रेसलर्स हैं, उनका सपना होता हैं कि वो WWE का हिस्सा बने और एक बार WWE चैम्पियन जरूर बनें।
यह भी पढ़ें: WWE के मौजूदा 10 सुपरस्टार्स और उनके बच्चों की तस्वीरें: रोमन रेंस समेत दिग्गजों के बच्चे कैसे दिखते हैं?
हालांकि सभी सुपरस्टार्स WWE चैम्पियन नहीं बन पाते। जो भी रेसलर्स इस लिस्ट में शामिल हैं, वो कभी भी अपनी ज़िंदगी में वो मुकाम नहीं हासिल कर पाये, जितना वो कर सकते थे। इसके पीछे का कारण यह भी हैं कि उनका नाम कुछ बड़े एक्ट्रेस के साथ जुड़ा, जिनके कारण इनका नाम इतना नहीं बढ़ सका।
इसी कारण वो यहाँ पर इतनी सफलता भी नहीं पा सके। इस लिस्ट में शामिल WWE सुपरस्टार्स जिनकी चमक अपने पार्टनर्स के आगे फीकी रह गई।
1- बिली किडमैन
इस लिस्ट में जो नाम सबसे पहले आता हैं वो हैं पूर्व WWE डीवा और प्ले बॉय कवर गर्ल टोरी विल्सन के पूर्व पति बिली किडमैन का जोकि पूर्व क्रूजरवेट चैम्पियन भी रहे हैं। बिली किडमैन खुद भी कोई छोटा नाम नहीं हैं, वो दोनों WWE और WCW में क्रूजवेट चैम्पियन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को हराकर नए यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते है
इसके साथ ही वो ब्रॉक लेसनर के साथ भी काफी समय तक रहे हैं। उनको WWE से 7 साल के लिए बैन कर दिया था, क्योंकी उन्होने लगभग चावो गुरेरो जूनियर को जान से मार दिया था। हालांकि उनकी पूर्व पत्नी टोरी विल्सन उनसे कही ज्यादा फेमस थीं।
टोरी विल्सन दो बार प्लेबॉय कवर गर्ल रही हैं। उसके अलावा उनका नाम उनके पूर्व पति से कही ज्यादा फेमस हैं। इसके अलावा वो रेसलमेनिया में कई बार यादगार सैगमेंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इन दोनों कपल का 2008 में तलाक हो गया था। विल्सन WWE हॉल ऑफ फेमर हैं, तो किडमैन का मौजूदा स्टेटस अभी क्लीयर नहीं है।
यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रोमन रेंस को Survivor Series में हराया है