WWE के 5 चैंपियंस जिन्होंने 2020 में अपने प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दिया

WWE
WWE

2020 का साल रेसलिंग जगत और WWE के लिए काफी ज्यादा निराशाजनक रहा। कई रेसलिंग प्रमोशन्स को संघर्ष करना पड़ा। इसके बावजूद WWE ने अपने शोज़ को नहीं रोका और हर हफ्ते एपिसोड लाते रहे। रेसलमेनिया जैसा बड़ा पीपीवी भी बिना क्राउड के देखने को मिला था।

इतने बड़े बदलाव होने के बाद भी WWE ने फैंस का मनोरंजन जारी रखा। पिछले 8 महीनों में WWE के कई सुपरस्टार्स का कद बढ़ा है। साथ ही कुछ सुपरस्टार चैंपियन भी बने। 2020 में कई सारे नए चैंपियंस देखने को मिले हैं और बड़े टाइटल चेंज भी हुए।

ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series में टीम Raw का हिस्सा हो सकते हैं

इसमें कुछ चैंपियन प्रभावशाली रहे हैं और कुछ ने निराश किया है। इसलिए हम WWE के 5 चैंपियंस के बारे में बात करेंगे जिन्होंने 2020 में अपने प्रदर्शन से फैंस को हैरान कर दिया।

5- पूर्व WWE NXT चैंपियन एडम कोल

इस साल NXT: The Great American Bash में एडम कोल ने अपने टाइटल को गंवाया था। इस हार के साथ एडम के 403 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रैन का अंत हुआ। WWE इतिहास में इस टाइटल रन को हमेशा याद रखा जाएगा। एडम कोल ने टॉमैसो सिएम्पा और वैल्वेटीन ड्रीम जैसे सुपरस्टार के खिलाफ टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

इस दौरान उन्होंने NXT चैंपियन के रूप में फिन बैलर का रिकॉर्ड तोडा। उनके टाइटल हारने के बाद से ही NXT को स्थिर चैंपियन नहीं मिला है। कीथ ली जल्दी टाइटल हार गए। इसके साथ ही कैरियन क्रॉस बुरी तरह चोटिल हो गए थे वहीं बाद में बैलर के पास टाइटल आया लेकिन वो इस समय चोटिल है।

एडम कोल की चैंपियन के रूप में शानदार बुकिंग रही है और इससे कोल को जबरदस्त फायदा मिला है। NXT में अब एडम को दिग्गज कहा जा सकता है। बतौर चैंपियन उन्होंने 2020 में लगातार टाइटल डिफेंड करके सबको सरप्राइज किया है। यहां से साफ हो गया था कि मेन रोस्टर पर एडम कोल जरूर सफल होंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो अपनी वापसी से सबको चौंका देंगे

4- पूर्व US चैंपियन अपोलो क्रूज

2020 का साल अपोलो क्रूज के लिए बढ़िया साबित हुआ है। SmackDown से उन्हें Raw में भेजा गया था। इसके बाद उनका कद बढ़ गया था। उन्होंने एलिस्टर ब्लैक के साथ 27 मिनट के मैच से सबको प्रभावित किया।

इसके बाद उन्हें पुश मिला। उन्होंने US चैंपियनशिप पर कब्जा किया और लगातार टाइटल को डिफेंड किया। साथ ही वो लंबे समय तक चैंपियन रहे। उन्होंने जरूर ही चैंपियन रहकर अपना कद बढ़ाया है। वो बॉबी लैश्ले से टाइटल जरूर हार गए लेकिन बतौर चैंपियन WWE ने उन्हें शानदार तरीके से बुक किया।

3- पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर ने अपने करियर में पहली बार रेसलमेनिया में WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। उन्होंने अपने पहले ही टाइटल रन में सबको प्रभावित किया। उन्होंने कई सारे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल को डिफेंड किया।

साथ ही वो जबरदस्त स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे। कंपनी ने उन्हें कहीं पर भी खराब तरीके से बुक नहीं किया और वो हमेशा ही ताकतवर नजर आए। उन्होंने सैथ रॉलिंस, डॉल्फ ज़िगलर, बॉबी लैश्ले और रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ शानदार काम किया।

2- पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन बेली

बेली को SmackDown के इतिहास की सबसे अच्छी चैंपियन माना जाएगा। उन्होंने इस साल लगभग 10 महीनों तक टाइटल को अपने पास रखा। साथ ही वो लगातार बेल्ट को डिफेंड करते हुए नजर आयीं।

उन्होंने चैंपियन के रूप में शानदार काम किया क्योंकि उनकी प्रोमो स्किल्स जबरदस्त थी। वो लगभग हर एक स्टार के खिलाफ टाइटल डिफेंड कर चुकी थीं और इसने जरूर ही उन्हें सबसे अच्छा चैंपियन बना दिया था। हाल ही में उन्होंने SmackDown विमेंस टाइटल को हारा है।

1- यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

रोमन रेंस को साल 2020 का सबसे अच्छा चैंपियन कहा जा सकता है। उन्होंने समरस्लैम में रिटर्न किया था और पेबैक में वो यूनिवर्सल चैंपियन बन गए थे। इसके बाद उन्होंने हील के रूप में चैंपियनशिप का कद बढ़ाया।

अबतक वो 3 बार टाइटल डिफेंड कर चुके हैं लेकिन हर बार उन्होंने मुकाबलों को खास बनाया है। लग नहीं रहा कि कोई भी सुपरस्टार उन्हें टाइटल के लिए इस साल पराजित कर सकता है। हील टर्न ने मुख्य रूप से रोमन को ज्यादा ताकतवर बनाया।

ये भी पढ़ें:- 2020 में WWE में नए चैंपियन बनने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट