WWE का अगला पीपीवी समरस्लैम (SummerSlam) रहने वाला है। इस इवेंट का आयोजन काफी समय से देखने को मिल रहा है और WWE के लिए यह पीपीवी सफल रहा है। रेसलमेनिया (WrestleMania) के बाद कंपनी का सबसे अहम इवेंट SummerSlam रहता है। WWE ने SummerSlam 2021 को खास बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। इस पीपीवी के लिए कई धमाकेदार मैचों का ऐलान देखने को मिल चुका है।
इस इवेंट के कुछ मैचों को सालों तक याद रखा जाएगा। अगर मेन इवेंट धमाकेदार रहता है तो यह इवेंट सफल साबित होगा। WWE का लगभग हर एक पीपीवी मेन इवेंट मैच की वजह से फैंस को याद रहता है। SummerSlam पीपीवी के इतिहास में कई जबरदस्त मेन इवेंट्स देखने को मिले हैं। इस आर्टिकल में हम SummerSlam पीपीवी के 5 सबसे यादगार और खास मेन इवेंट्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें भूलना काफी ज्यादा मुश्किल है।
5- ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस vs ब्रॉन स्ट्रोमैन vs समोआ जो (WWE SummerSlam 2017)
SummerSlam 2017 का मेन इवेंट सही मायने में खास था। ब्रॉक लैसनर अपने यूनिवर्सल टाइटल को तीन तगड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। अगर ब्रॉक लैसनर की हार हो जाती तो वो WWE छोड़कर चले जाते। यह मैच काफी धमाकेदार साबित हुआ। उनका यह टाइटल मैच लगभग 21 मिनट तक चला। सभी सुपरस्टार्स ने मैच में जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कई जबरदस्त मूव्स और फिनिशर्स का इस्तेमाल किया।
इसके बावजूद अंत में ब्रॉक लैसनर का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने रोमन रेंस पर F5 लगाया और पिन करते हुए अपने यूनिवर्सल टाइटल को रिटेन किया। दोनों के बीच यह मुकाबला सही मायने में खास और यादगार साबित हुआ था। मैच को अच्छा बनाने में सभी सुपरस्टार्स ने कड़ी मेहनत की थी। इसी वजह से यह मैच काफी चर्चा का विषय बना था और इस मेन इवेंट मैच को हमेशा फैंस द्वारा याद किया जाता है। मुकाबले में जीत के साथ लैसनर WWE का हिस्सा बने रहे।
4- सीएम पंक vs जॉन सीना (WWE SummerSlam 2011)
SummerSlam 2011 का मेन इवेंट काफी धमाकेदार साबित हुआ था। जॉन सीना और सीएम पंक ने मिलकर अपने इस मैच को जबरदस्त बनाया। दोनों ही सुपरस्टार्स एक ही समय पर WWE चैंपियन थे और ऐसा WWE इतिहास में पहली बार हो रहा था। किसी एक को चैंपियन बनाने के लिए मैच बुक करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने मिलकर काफी जबरदस्त मैच दिया। उनका यह मैच 24 मिनट और 14 सेकंड्स तक चला था। इस मुकाबले में उन्होंने कई अच्छे मूव्स का उपयोग किया। अंत में सीएम पंक को जीत मिली और इसके बाद WWE दिग्गज केविन नैश की वापसी हुई। उन्होंने आकर पंक पर हमला किया और एल्बर्टो डेल रियो ने इसका फायदा उठाकर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करते हुए WWE टाइटल अपने नाम किया।
3- द अंडरटेकर vs ऐज (WWE SummerSlam 2008)
द अंडरटेकर और ऐज के बीच SummerSlam 2008 में एक धमाकेदार मैच देखने को मिला था। दोनों सुपरस्टार्स का यह मैच किसी चैंपियनशिप के लिए नहीं था। इसके बावजूद मैच को मेन इवेंट में बुक किया गया क्योंकि इसका काफी महत्व था। दोनों की स्टोरीलाइन जबरदस्त साबित हुई।
उनके बीच एक जबरदस्त Hell in a Cell मैच हुआ। उन्होंने एक-दूसरे की बुरी हालत कर दी थी और वो 26 मिनट और 44 सेकंड्स तक लड़ते रहे। अंडरटेकर ने अपने फिनिशर पाइलड्राइवर के साथ मैच का अंत किया था। मैच के बाद भी टेकर ने ऐज पर बुरी तरह हमला किया था। यह मैच काफी रोचक साबित हुआ था।
2- द रॉक vs ब्रॉक लैसनर (WWE SummerSlam 2002)
SummerSlam 2002 में द रॉक और ब्रॉक लैसनर के बीच ऐतिहासिक मैच देखने को मिला था। इस मैच के पहले लैसनर को कोई नहीं रोक पा रहा था। उन्होंने SummerSlam से सिर्फ 4 महीनों पहले अपना डेब्यू किया था और इतनी जल्दी उन्हें WWE टाइटल मैच मिल गया। द रॉक उस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार थे।
उन्हें हराना उतना आसान नहीं था। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया। दोनों का यह मैच लगभग 16 मिनट तक चला उन्होंने कई जबरदस्त मूव्स और फिनिशर्स का इस्तेमाल किया। इस मैच के अंत में लैसनर ने दिग्गज को हराकर WWE टाइटल जीत लिया था।
1- जॉन सीना vs ब्रॉक लैसनर (WWE SummerSlam 2014)
SummerSlam 2014 में WWE के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स आमने-सामने आ रहे थे। उस समय जॉन सीना को WWE का फेस माना जाता था जबकि द बीस्ट अपने खतरनाक मैचों की वजह से फेमस थे। दोनों के बीच पहले भी मैच हुआ था लेकिन इस मुकाबले का महत्व काफी ज्यादा था। दरअसल, इस मुकाबले में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड हो रही थी।
SummerSlam के इस मेन इवेंट ने काफी प्रभावित किया। मैच में ब्रॉक लैसनर ने अपना दबदबा दिखाया। इसके साथ ही जॉन सीना ने भी अपनी ताकत का जबरदस्त तरीके से इस्तेमाल किया। जॉन ने बचने की काफी कोशिश की लेकिन अंत में जाकर ब्रॉक लैसनर ने जीत अपने नाम की।