5 चीजें जो हमें इस हफ्ते WWE Smackdown के जरिए पता चली

WWE स्मैकडाउन
WWE स्मैकडाउन

WWE पेबैक से पूर्व आखिरी स्मैकडाउन एपिसोड में कई यादगार पल देखने को मिले। इस हफ्ते स्मैकडाउन को देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि WWE ने कुछ नए प्रयोग करने की कोशिश की है, वहीं आगामी पीपीवी के लिए भी कुछ मैच सामने आए।

इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं उन 5 चीजों के बारे में जो हमें इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए पता चली हैं।

ये भी पढ़ें: 3 बड़ी गलतियां जो इस हफ्ते WWE ने स्मैकडाउन में की

एलेक्सा ब्लिस ने WWE में अपने नए कैरेक्टर के संकेत दिए

इस हफ्ते एलेक्सा ब्लिस की दोस्त निकी क्रॉस ने एलेक्सा से कहा कि वो उन्हें द फीन्ड की याद दिला रही हैं। पूर्व विमेंस चैंपियन को इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने निकी का ग्लास तोड़ डाला। खास बात ये रही कि उनका हेयरस्टाइल इस हफ्ते फायरफ्लाई फनहाउस में फीन्ड की एक कठपुतली एबी द विच से मेल खा रहा था।

सैमी जेन की वापसी हुई

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में जैफ हार्डी ने शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ WWE इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था।

इसके तुरंत बाद सैमी जेन ने सभी को चौंकाते हुए वापसी की और कहा कि इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल उनका है, क्योंकि उन्होंने कभी इस चैंपियनशिप बेल्ट को हारा ही नहीं था। साथ ही सैमी ने इस बात के भी संकेत दिए कि उन्होंने अब खुद को सिजेरो और नाकामुरा से अलग कर लिया है।

ये भी पढ़ें: 5 बातें जो WWE ने इस हफ्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई

शेमस को पसंद नहीं आया मिज़ और मॉरिसन का साथ

इस हफ्ते स्मैकडाउन में शेमस ने द मिज़ और जॉन मॉरिसन के साथ टीम बनाकर द हैवी मशीनरी और बिग ई की टीम का सामना किया।

मॉरिसन और मिज़, शेमस को मैच में टैग नहीं दे रहे थे, इस बात पर पूर्व चैंपियन को गुस्सा आ गया और वो मैच को बीच में ही छोड़कर वापस चले गए। इस बात ने संकेत दिए हैं कि शेमस को हील टीम का साथ भी पसंद नहीं है।

इसके अलावा WWE ने स्मैकडाउन में नाकामुरा और सिजेरो के बीच दुश्मनी शुरू होने के भी संकेत दिए हैं।

WWE प्रोड्यूसर एडम पीयर्स को मिला अहम किरदार

इस हफ्ते WWE प्रोड्यूसर एडम पीयर्स भी सुर्खियों में बने रहे। विंस मैकमैहन ने उन्हें पेबैक में होने वाले ट्रिपल थ्रेट नो-होल्ड्स बार्ड यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए रोमन रेंस, ब्रे वायट और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साइन लेने का काम सौंपा था।

अक्सर कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग रिंग में होती हैं लेकिन इस बार एडम पीयर्स ने जिस प्रकार तीनों सुपरस्टार्स के साइन लिए, उससे स्मैकडाउन में एडम पीयर्स का स्मैकडाउन में महत्व सामने आया है।

रोमन रेंस ने पॉल हेमन के साथ टीम बनाई

स्मैकडाउन जिस तरीके से समाप्त हुआ, उसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी। पहले WWE समरस्लैम में रोमन रेंस ने चौंकाने वाली वापसी की, वहीं स्मैकडाउन में उन्होंने पॉल हेमन के साथ टीम बना ली है।

अब धीरे-धीरे ये संभावनाएं भी बढ़ रही हैं कि रोमन आखिरकार WWE में हील टर्न लेने वाले हैं। वहीं कुछ लोग रोमन को इससे पहले रेट्रीब्यूशन के लीडर के तौर पर भी देख रहे थे। खैर अब ये भी देखना दिलचस्प होगा कि वापसी के बाद ब्रॉक लैसनर पर पॉल और रोमन के साथ आने का क्या प्रभाव पड़ता है।