5 वर्तमान WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने दूसरी कंपनी में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया

रिंग में मुकाबले के दौरान सैमी जेन और एजे स्टाइल्स
रिंग में मुकाबले के दौरान सैमी जेन और एजे स्टाइल्स

WWE हमेशा से ही अपने ही टैलेंट को दुनिया के सामने रखता आया है। इसमें कई इस समय के सुपरस्टार्स हैं। रोमन रेंस, शार्लेट फ्लेयर, ब्रॉन स्ट्रोमैन, बिग ई और ब्रे वायट ने WWE से ही रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया हैं।

ये भी पढ़े: WWE लैजेंड अंडरटेकर को लेकर एजे स्टाइल्स ने दिया बड़ा बयान

लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार्स रहें हैं जिन्होंने WWE रिंग से दूर रह कर भी अपना नाम बनाया हैं। ये स्टार्स दुनिया के प्रमोशन में दिखाए थे। जहां पर उन्होंने अपने इन रिंग वर्क से करोड़ो फैंस बनाये हैं।तो आइये जानते है उन स्टार्स के बारे में जो WWE आने से पहले भी स्टार थे:

#5 WWE सुपरस्टार एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हैं। वो WWE के फ्लैगशिप शो RAW का हिस्सा हैं। एजे स्टाइल्स WWE में कई बार वर्ल्ड चैंपियन भी बन चुके हैं। उन्होंने WWE फैंस को कई यादगार मैच दिए हैं और दुनिया भर के फैंस से उन्हें प्यार मिलता हैं।

यह भी पढ़ें: 5 सुपरस्टारर्स जिन्हें पुश देना WWE ने 2020 में बंद कर दिया

लेकिन क्या आप जानते है कि WWE आने से पहले वो TNA में अपनी जगह बना चुके थे। वो TNA के फेस सुपरस्टार के रूप में फैंस के सामने आ रहे थे। इसके अलावा वो TNA में एक्स डिविजन चैंपियन बनने वाले पहले स्टार थे।

TNA से जाने के बाद वो NJPW का हिस्सा बन गए थे। इस प्रमोशन में भी स्टाइल्स का जादू देखने को मिला था और फैंस ने उन्हें पसंद किया था। यहां पर वो बुलेट क्लब के लीडर थे। इस जापानी प्रमोशन में उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी।

ये भी पढ़ें : "मैं और रोमन रेंस अभी भी Royal Rumble 2017 में हुए उस मैच की बात करते हैं"

उनके और नाकामुरा के मैच को लोगों ने ख़ासा पसंद किया था। इसके अलावा फैंस को उन्होंने कई यादगार फ्यूड भी दिए थे। इस प्रमोशन के बाद ही वो WWE में नजर आये थे।

#4 WWE सुपरस्टार समोआ जो

समोआ जो इस समय WWE में कमेंटेटर' के रूप में नजर आ रहे हैं। लेकिन आप को जानकर हैरानी होगी वो TNA के इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहें हैं। वो TNA की एक्स डिविजन का हिस्सा था।

जिसमे उन्होंने अपने इन रिंग वर्क और प्रोमो स्किल्स से सबको अपना फैन बना दिया था। 2005-06 में उनके स्ट्रीक ने ही TNA को दुनिया भर के फैंस के सामने रखा था। उनके और महान कर्ट एंगल के फ्यूड को आज भी फैंस याद करते हैं।

जो सिर्फ TNA में ही ROH जैसे प्रमोशन में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। वो ROH चैंपियन भी रह चुके हैं। उनके और पंक को ROH के सबसे यादगार फ्यूड में से एक माना जाता है। ROH में वो लगातार 645 दिन चैंपियन रहे थे। फिलहाल जो इंजरी की वजह से रिंग दूर हैं। ऐसे में अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द रिंग में वापसी कर सके।

#3 WWE सुपरस्टार सैमी जेन

WWE में डेब्यू करने से पहले ही सैमी जेन ने अपना नाम कमा लिया था। वो इस समय WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन हैं। वो WWE आने से पहले मास्क पहन कर रिंग में नजर आते थे। इस दौरान उनका नाम एल जेनिको था। इस करैक्टर के साथ उन्होंने मेक्सिको में भी अपनी इन रिंग का जलवा दिखाया है। इसके अलावा वो PWG, ROH, और चिकारा जैसे प्रमोशन में भी नजर आ चुके हैं और कई चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

इसके अलावा वो ROH में केविन ओवेंस के साथ टैग टीम चैंपियन भी रह चुके हैं। टैग चैंपियन रहने के बाद इन दोनो के फ्यूड को कंपनी के सबसे यादगार फ्यूड के रूप में देखा जाता हैं। ये दोनों WWE में भी एक-दूसरे के खिलाफ फ्यूड में नजर आ चुके हैं।

#2 WWE SmackDown सुपरस्टार रॉबर्ट रूड

रॉबर्ट रूड इस समय SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं। WWE आने से पहले वो TNA में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने काऊबॉय जेम्स स्टॉर्म के साथ मिलकर TNA में कई बार टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की है। सिर्फ टैग टीम के रूप में ही उन्होंने खुद को सिंगल स्टार के रूप में भी साबित किया है। वो दो बार TNA वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं।

इस दौरान वो कई यादगार फ्यूड का हिस्सा बने थे। TNA से आने के बाद भी उन्होंने NXT में भी जलवा दिखाया था। येलो ब्रांड में भी वो चैंपियन रहे थे, लेकिन मेन रोस्टर में आने के बाद वो अभी तक किसी भी बड़े फ्यूड का हिस्सा नहीं बने हैं। ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि WWE एक बार उन्हें पुश जरूर करें।

#1 WWE सुपरस्टार रिकोशे

youtube-cover

WWE स्टार रिकोशे इस समय कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में शामिल हैं। उनके इन रिंग मूव की वजह से दुनिया भर में फैंस उन्हें पसंद करते हैं। लेकिन WWE में आने से पहले वो लूचा अंडरग्राउंड में प्रिंस प्यूमा के नाम से नजर आते थे। लूचा अंडरग्राउंड में उन्होंने अपने इन रिंग वर्क से फैंस को हैरान कर दिया था। इस दौरान वो चैंपियन भी बने थे।

इसके बाद वो जापान के प्रमोशन NJPW में भी नज़र आये थे। जहाँ पर उन्होंने कई चैंपियनशिप जीती है। वो इसके अलावा ड्रैगन गेट USA और PWG जैसे प्रमोशन का भी हिस्सा बन चुके हैं।

Quick Links