मौजूदा WWE रोस्टर के 5 सबसे तगड़ी मसल्स वाले सुपरस्टार्स

रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले
रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले

एक समय हुआ करता था जब प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री में बॉडी का अत्यधिक फिट होना और तगड़ी मसल्स का होना कुछ खास महत्व नहीं रखता था, लेकिन जैसे WWE का उत्थान होना शुरू हुआ तभी से प्रो रेसलर्स तगड़ी फ़िजिक बनाने पर ज्यादा ध्यान देने लगे।

WWE इतिहास में हल्क होगन (Hulk Hogan), रैंडी सैवेज (Randy Savage) और स्कॉट स्टाइनर (Scott Steiner) जैसे सुपरस्टार्स भी हुए, जिन्हें तगड़ी मसल्स के मामले में मात देना बहुत मुश्किल था। तगड़ी मसल्स बनाने की प्रथा WWE में आज भी जस की तस बनी हुई है, क्योंकि मौजूदा समय में फैंस को तगड़ी मसल्स वाले सुपरस्टार्स को परफॉर्म करते देखना ज्यादा पसंद होता है।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आते हैं

इस आर्टिकल में हम WWE के मौजूदा रोस्टर को ध्यान में रखते हुए उन 5 सुपरस्टार्स के नाम आपको बताएंगे जो सबसे तगड़ी मसल्स के मालिक हैं और सबसे ज्यादा फिट नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: 7 WWE ड्रीम मैच जिन्हें पूरी दुनिया देखना चाहती है

पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर का WWE करियर साल 2007 में हुआ, लेकिन साल 2014 में कंपनी छोड़ने तक वो मिड-कार्ड डिविजन सुपरस्टार्स बने रहे और ना ही कुछ खास सफलता प्राप्त की। लेकिन साल 2017 में WWE में वापसी के बाद मैकइंटायर निरंतर अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं।

उनकी फ़िजिक पहले से कहीं अच्छी हो गई है। पहले उनका बॉडी फैट साफ नजर आता था, लेकिन अब फैट के बजाय उनकी मसल्स फिट और तगड़ी नजर आती हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि मैकइंटायर की पत्नी केट्लिन उनके लिए बहुत भाग्यशाली हैं, दोनों ने साल 2016 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था।

ये भी पढ़ें: 4 कपल्स जिन्होंने WWE में साथ काम करते हुए शादी की

पूर्व WWE चैंपियन की साढ़े 6 फुट की लंबाई और ताकत उन्हें मौजूदा रोस्टर के सबसे खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक बनाती है। फिलहाल स्कॉटिश रेसलर शेमस और WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के खिलाफ फ्यूड का हिस्सा बने हुए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

फिन बैलर

फिन बैलर
फिन बैलर

फिन बैलर चाहे कद में अन्य सुपरस्टार्स से कमजोर पड़ जाते हों, लेकिन बॉडी फिटनेस के मामले में वो टॉप सुपरस्टार्स को भी फेल करते हैं। वहीं Royal Rumble 2019 में ब्रॉक लैसनर जैसे मॉन्स्टर सुपरस्टार को कड़ी टक्कर देकर ये भी दर्शाया कि इन रिंग स्किल्स के मामले में भी वो किसी से कम नहीं हैं।

उन्हें प्रो रेसलिंग का बहुत ज्ञान है और एक समय पर आयरलैंड में अपना रेसलिंग स्कूल भी चलाते थे। बैलर मौजूदा NXT चैंपियन हैं और द अनडिसप्यूटेड एरा के बिखरने वाली स्टोरीलाइन में शामिल हैं।

रिडल

मौजूदा WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रिडल
मौजूदा WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रिडल

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड से आने वाले अधिकतर एथलीट्स की फ़िजिक शानदार होती है। UFC में मिडलवेट और वेल्टरवेट वेट कैटेगरी में परफॉर्म कर चुके हैं और साल 2018 में WWE को जॉइन किया था।

रिडल बिना कोई संदेह मौजूदा समय में WWE के सबसे फिट सुपरस्टार्स में से एक हैं और कुछ समय पहले ही यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप बेल्ट के रूप में WWE में अपना पहला सिंगल्स टाइटल जीता था।

बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले
बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले साल 2005 में WWE को जॉइन करने के समय भी सबसे अच्छी फ़िजिक के मालिक हुआ करते थे। सबसे खास बात ये है कि उन्होंने अपनी मसल्स को जस की तस बनाए रखा है और आज भी WWE रोस्टर के सबसे तगड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।

चेस्ट साइज़ के मामले में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स उनके सामने कमजोर दिखाई देते हैं। उनकी फिटनेस के पीछे का कारण उनका MMA बैकग्राउंड भी है। लैश्ले हाल ही में 16 साल के लंबे इंतज़ार के बाद अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने हैं।

रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस ने 2012 Survivor Series में द शील्ड के मेंबर के रूप में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। साल 2020 तक वो अपने करियर में अधिकांश मौकों पर शरीर को रिंग गीयर से ढ़क कर ही बाहर आते थे।

लेकिन Summerslam 2020 में उन्होंने गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर वापसी की। अब वो अक्सर टॉपलेस तरीके से भी रिंग में एंट्री लेते हैं। उन्होंने एब्स, बाइसेप और जांघों को भी पहले से तगड़ा बनाने के लिए बहुत मेहनत की है।