5 मौजूदा WWE Superstars जिन्हें Raw में सबसे बड़ा पुश मिल रहा है

WWE Raw में इन सुपरस्टार्स को बड़ा पुश मिल रहा है
WWE Raw में इन सुपरस्टार्स को बड़ा पुश मिल रहा है

WWE में इस समय Elimination Chamber 2022 प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चूंकि रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 भी पास आ रहा है, उस नजरिए से रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) की स्टोरीलाइंस को हर हफ्ते दिलचस्प बनाने की कोशिश की जा रही है।

Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर, बैकी लिंच और रैंडी ऑर्टन समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स के जबरदस्त सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले। इस समय WWE की रेड ब्रांड में मौजूदा चैंपियंस समेत कई अन्य सुपरस्टार्स हैं, जिन्हें इस समय बड़ा पुश देने की कोशिश की जा रही है।

पिछले कुछ हफ्तों में रेड ब्रांड के कई रेसलर्स को सैगमेंट्स और मैचों में निरंतर मजबूत दिखाया गया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें इस समय Raw में बहुत बड़ा पुश मिल रहा है।

5)WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर अपने लंबे करियर में अधिकांश समय एक हील रेसलर का किरदार निभाते आए हैं। इसलिए शायद बहुत कम लोगों को उम्मीद होगी कि लैसनर कभी बेबीफेस किरदार में क्राउड से अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर पाएंगे, मगर SummerSlam 2021 में वापसी के बाद से वो बेबीफेस किरदार में नजर आ रहे हैं।

लैसनर इस समय WWE चैंपियनशिप के साथ यूनिवर्सल टाइटल फ्यूड का भी हिस्सा बने हुए हैं। एक तरफ वो Elimination Chamber 2022 में बॉबी लैश्ले को चैलेंज करते हुए नजर आएंगे, इसके अलावा उनका WrestleMania 38 के लिए यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच पहले ही तय हो चुका है।

कोई सुपरस्टार कंपनी के दोनों सबसे बड़े टाइटल्स की स्टोरीलाइन में शामिल हो, इससे बड़ा पुश भला किसी रेसलर को क्या ही मिलेगा। वहीं सबसे खास बात ये है कि बेबीफेस किरदार में फैंस उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं, उस दृष्टि से भी लोग उनके इस बेबीफेस रन और उन्हें मिल रहे पुश को काफी समय तक याद रखेंगे।

4)रिया रिप्ली

रिया रिप्ली का पिछले साल अपने मेन रोस्टर डेब्यू के कुछ महीने बाद ही Raw विमेंस चैंपियन बन जाना दर्शा रहा था कि WWE ने उनके लिए बड़े फ्यूचर प्लान तैयार किए हुए हैं। अब उनकी निकी A.S.H के साथ सिंगल्स फ्यूड समाप्त हो चुकी है और इस हफ्ते Raw में वो एलिमिनेशन मैच का हिस्सा रहीं।

इस मैच में रिप्ली और बियांका ब्लेयर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और अंत में ब्लेयर ने रिप्ली को पिन कर बड़ी जीत हासिल की। मगर मैच के बाद ब्लेयर का रिप्ली के लिए सम्मान प्रकट करना दर्शा रहा था कि रिप्ली को भी इस समय एक बड़ी बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में पुश दिया जा रहा है।

3)ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी के WWE में बड़े पुश की शुरुआत Survivor Series 2021 के बिल्ड-अप में शुरू हुई। स्टोरीलाइन के अनुसार WWE दिग्गज द रॉक ने विंस मैकमैहन को सोने का अंडा गिफ्ट किया था, जिसे चुराने के एंगल से थ्योरी को ज्यादा लोकप्रिय बनाने की कोशिश की गई।

उसके बाद विंस खुद थ्योरी के सैगमेंट्स में नजर आते रहे हैं, जो दर्शाता है कि WWE के चेयरमेन उन्हें कितना बड़ा पुश दे रहे हैं। वहीं इस हफ्ते Raw के शुरुआती सैगमेंट में थ्योरी का ब्रॉक लैसनर के साथ फाइटिंग सैगमेंट भी थ्योरी के साथ जल्द ही कुछ बड़ा होने के संकेत दे रहा है।

2)ओटिस और 1)चैड गेबल - अल्फा अकादमी

साल 2020 के अंतिम सत्र में ओटिस और चैड गेबल को साथ लाकर अल्फा अकादमी नाम की टीम का गठन किया गया। हालांकि 2021 में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई, लेकिन 2021 अभी तक उनके लिए शानदार तरीके से गुजरा है। यहां तक कि वो रैंडी ऑर्टन और रिडल की टीम, RK-Bro को हराकर नए Raw टैग टीम चैंपियन भी बन गए हैं।

उसके बाद दोनों टीमों के एकेडमिक चैलेंज सैगमेंट्स बहुत रोचक साबित हुए हैं, जिन्होंने इस स्टोरीलाइन को अधिक दिलचस्प बनाने में अहम भूमिका निभाई है। खासतौर पर इस स्टोरीलाइन से यह भी पता चला है कि चैड गेबल हील किरदार में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।