5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्हें लॉकर रूम लीडर माना जाता है

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस

WWE में लॉकर रूम लीडर का काम है कि वो रेसलर्स के बीच एकता बनाए रखे। एक अच्छा लॉकर रूम लीडर हमेशा ही सुपरस्टार्स को सलाह देता है और हमेशा उनका समर्थन करता है। साथ ही उनका मुख्य किरदार है कि वो बैकस्टेज होने वाली घटनाओं को सुलझा ले और ऑफिशियल्स तक कोई बात न पहुंचे।

WWE के इतिहास में कई सारे शानदार लॉकर रूम लीडर सामने आए हैं। सालों पहले ट्रिपल एच, अंडरटेकर, जॉन सीना और स्टीव ऑस्टिन जैसे सुपरस्टार्स WWE के लॉकर रूम के लीडर रह चुके हैं। इस वजह से आज भी उन्हें अपने इस काम के कारण काफी ज्यादा सम्मान मिलता है। समय-समय पर WWE में लॉकर रूम लीडर्स बदलते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE के 3 धमाकेदार मुकाबले जिनका मजा क्राउड ने खराब कर दिया

इस समय WWE में ऐसे कई सारे सुपरस्टार्स है जो मुख्य स्टार्स है और उन्हें लॉकर रूम लीडर माना जाता है। इसलिए हम 5 वर्तमान सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें WWE का लॉकर रूम लीडर माना जाता है।

5- WWE स्टार बैकी लिंच

बैकी लिंच WWE की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध सुपरस्टार्स में से एक है। वो विमेंस डिवीजन के टॉप पर रही हैं और कई सारे लोग उन्हें विमेंस रेसलिंग इतिहास की सबसे बड़ी स्टार मानते हैं। सोन्या डेविल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो हमेशा बैकी लिंच से सलाह लेना और उनसे सीखना पसंद करती हैं।

इसके साथी अन्य विमेंस स्टार्स भी उनकी तरह सफल होना चाहती हैं। बैकी लिंच WWE फैंस के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। ऐसे में उन्हें हमेशा ही ज्यादा सम्मान दिया जाता है। नई विमेंस स्टार्स उन्हें लॉकर रूम लीडर के रूप में देखती हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 ड्रीम मुकाबले जिनके लिए WWE सुपरस्टार्स ने साफ तौर पर इनकार कर दिया

4- SmackDown विमेंस चैंपियन बेली

बेली ने 2016 में डेब्यू किया था और वो काफी जल्दी प्रसिद्ध हो गयी। हील टर्न के बाद उनका कैरेक्टर पूरी तरह बदल गया और वो अपना WWE करियर अलग स्तर पर लेकर चली गयी। WWE को उनपर काफी भरोसा है।

इस वजह से ही टाइटल लंबे समय से उनके पास है। सोन्या डेविल ने बताया था कि बेली के पास लीडर बनने के सारे गुण है। वर्तमान समय वो SmackDown विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार है। वो विमेंस डिवीजन की एक अच्छी लॉकर रूम लीडर है।

3- पूर्व विमेंस चैंपियंस नटालिया

youtube-cover

नटालिया इस समय WWE की सबसे पुरानी सुपरस्टार्स में से एक है। वो लंबे समय से रेसलिंग कर रही हैं और उन्हें रिंग में काफी ज्यादा अनुभव है। वो हमेशा ही नई सुपरस्टार्स की समर्थक रही हैं और उन्हें सलाह देती आयी हैं।

नटालिया ने असल में रोंडा राउजी को भी WWE में आने से पहले ट्रेन किया था। इसके अलावा वो पिछले कुछ सालों से नई सुपरस्टार्स के साथ दुश्मनी का हिस्सा बन रही हैं और उन्हें आगे लाने में मदद कर रही हैं। हर एक विमेंस स्टार उन्हें लॉकर रूम लीडर मानती हैं।

2- पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस

youtube-cover

सैथ रॉलिंस ने 2012 में अपना डेब्यू किया था और वो काफी कम समय में WWE में मुख्य स्टार बन गए थे। सैथ रॉलिंस ने काफी ज्यादा अनुभव हासिल कर लिया है और वो WWE के लॉकर रूम लीडर है।

रॉलिंस ने खुद एक इंटरव्यू में अपने इस किरदार के बारे में बात की थी। उनके पास अच्छी रेसलिंग स्किल्स है और प्रोमो में भी उन्हें पीछे कर पाना काफी मुश्किल है। ऐसे में हर नया सुपरस्टार रॉलिंस की तरह बनने की इच्छा रखता है।

1- यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

youtube-cover

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है और वो अकेले लाखों लोगों को टीवी पर लाने का दम रखते हैं। साथ ही उनमें एक असली लीडर बनने के गुण है। वो पिछले कुछ सालों से लॉकर रूम के मुख्य लीडर है।

जॉन सीना और अंडरटेकर के बाद WWE में रोमन रेंस ने सबसे अहम लीडर की भूमिका निभाई हैं। WWE में अन्य लॉकर रूम लीडर्स भी है लेकिन रोमन रेंस उनमें सबसे ऊपर है।

ये भी पढ़ें:- WWE में 3 बड़े दुश्मन जो अंत में जाकर टैग टीम चैंपियंस बने

Quick Links