4 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिनके पूर्व रेसलर्स के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं

ट्रिपल एच और लाना
ट्रिपल एच और लाना

WWE सुपरस्टार्स को अपना नाम बनाने के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग और मेहनत की जरूरत होती है। उन्हें अपने शरीर के साथ ही रेसलिंग स्किल्स और माइक स्किल्स पर भी काफी ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। WWE सुपरस्टार्स धीरे-धीरे सुधार करते हैं और इसमें उन्हें कई साल लग जाते हैं।

इस दौरान सुपरस्टार्स को उन लोगों के साथ भी काम करना पड़ता है, जिन्हें वो बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। कभी-कभी रेसलर्स के बीच आपस में बहस हो जाती है और वो एक-दूसरे को नापसंद करने लगते हैं। बहुत बार उनके असल जीवन के मतभेद WWE के बाहर चले जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जो बेली को स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकती हैं

इस दौरान सुपरस्टार्स की बहस उन स्टार्स के साथ हो जाती है, जो पहले WWE का हिस्सा रह चुके हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 वर्तमान सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी पूर्व स्टार्स के साथ असल जीवन में बिल्कुल नहीं बनती।

4- एजे स्टाइल्स और पूर्व WWE स्टार सीएम पंक

हाल ही में दोनों स्टार्स के बीच सोशल मीडिया पर अनबन देखने को मिली थी। पंक ने स्टाइल्स पर "ब्लैक लीव्स मैटर" मूवमेंट में चुप रहने पर सवाल उठाए थे।

स्टाइल्स को ये चीज़ पसंद नहीं आयी और उन्होंने कहा था कि सीएम पंक चाहते हैं कि उनकी वजह से फैंस पंक पर ध्यान दें। इससे साफ पता चल गया था कि स्टाइल्स को पंक की बातें बिल्कुल पसंद नहीं आयी थी।

3- ट्रिपल एच और एंजो अमोरे

एंजो अमोरे एक विवादित स्टार रहे हैं और उन्हें 2018 में WWE से निकाल दिया गया था। उसी साल सर्वाइवर सीरीज में वो क्राउड में नजर आए थे और उन्हें सिक्योरिटी द्वारा निकाल दिया गया था।

ट्रिपल एच ने इसके बाद 2019 में अमोरे के बारे में काफी खराब बातें की। साथ ही उन्होंने डेव मेल्ट्जर की रिपोर्ट्स का भी मजाक बनाया जहां बताया जा रहा था कि WWE एंजो को वापस लाने में रूचि रख रहा है।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने ज्यादा पैसे देने से मना कर दिया

2- लाना और सीएम पंक

पंक ने नवंबर 2019 में WWE बैकस्टेज में एंट्री की। इस दौरान उन्होंने बॉबी-लाना-रुसेव की स्टोरीलाइन को मजाक बनाकर रेसलमेनिया में तीनों के बीच के मजेदार बुकिंग के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने एक ट्वीट डाला जहां उन्होंने लाना को 'चिका' कहा।

लाना को ये चीज़ पसंद नहीं आयी और उन्होंने पंक को इसका कड़ा जवाब दिया। उन्होंने पंक को महिलाओं का सम्मान न करने वाला बताया। बाद में फैंस ने लाना को बताया कि 'चिका' एक स्पेनिश शब्द है और इसका अर्थ 'गर्ल' होता है। इससे पता चलता है कि लाना को पंक की बातें बिल्कुल पसंद नहीं आयी थी।

1- ब्रॉक लैसनर और क्रिस जैरिको

ब्रॉक लैसनर और क्रिस जैरिको की दुश्मनी से हर कोई परिचित होगा। 2016 की समरस्लैम के दौरान लैसनर ने ऑर्टन पर बुरी तरह हमला किया था। जैरिको इससे खुश नहीं थे।

उन्होंने ब्रॉक लैसनर को बैकस्टेज रोका और वो गुस्से में नजर आए। लैसनर ने कहा कि उन्हें इस चीज़ में दखल नहीं देनी चाहिए। इसके बाद भी दोनों की अनबन दूर नहीं हुई। 2019 में फिर जैरिको ने उनपर निशाना साधा था।

ये भी पढ़ें:- WWE Payback के 3 सबसे यादगार मैच