5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स का NXT में जीत/हार का रिकॉर्ड: रोमन रेंस NXT में कितने मैच हारे हैं?

रोमन रेंस को NXT में लीकी के नाम से जाना जाता था
रोमन रेंस को NXT में लीकी के नाम से जाना जाता था

WWE ने करीब एक दशक पहले NXT की शुरुआत की थी और शुरुआत में इसे युवा स्टार्स को प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में जगह बनाने के एक मौके के रूप में प्रदर्शित किया जाता था। लेकिन जैसे-जैसे साल बीते इसे WWE की डेवलपमेंट ब्रांड का दर्जा दिया जाने लगा। वहीं अब इसे WWE की तीसरी बड़ी ब्रांड के रूप में भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

NXT के 10 साल के सफर में ऐसे कई टैलेंटेड सुपरस्टार्स उभर कर सामने आए जो आगे चलकर रॉ और स्मैकडाउन के टॉप सुपरस्टार्स बने। मौजूदा समय में रॉ और स्मैकडाउन के अधिकतर रेसलर्स ने NXT से ही अपने WWE के सफर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी जोड़ी जल्द देखने को मिल सकती है

इसी एक दशक के सफर को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के NXT में जीत-हार के रिकॉर्ड से आपको अवगत कराने वाले हैं।

WWE सुपरस्टार ओटिस: 121-89-2

साल 2020 की शुरुआत ओटिस के लिए काफी शानदार रही थी। मैंडी रोज़ के साथ स्टोरीलाइन ने उन्हें फैंस के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक बना दिया था। WWE रेसलमेनिया 36 से दोनों साथ रहे और इस दौरान ओटिस को कई बड़े मैचों में जीत भी मिली, जिनमें मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीत भी शामिल रही।

ये भी पढ़ें: 5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने दूसरे रेसलर्स के साथ सफर करने से इंकार कर दिया

हालांकि ड्राफ्ट 2020 में ओटिस और मैंडी रोज़ को अलग-अलग ब्रांड्स में भेज दिया गया है। जिसे इस लव एंगल का समापन भी कहा जा सकता है।

हैवीवेट सुपरस्टार ने NXT में 121 मैचों में जीत दर्ज की, 89 मैचों में हार मिली और उनके 2 मुकाबले ड्रॉ के रूप में समाप्त हुए थे। उनका जीत प्रतिशत 57.08 का रहा है। उस समय वो बड़े सुपरस्टार नहीं हुआ करते थे, इसलिए उनका जीत प्रतिशत काफी अच्छा रहा है।

WWE Dhamaal League को आप हर रोज शाम 4 बजे सोनी टेन 1 (इंग्लिश) और सोनी टेन 3 (हिंदी) पर देख सकते हैं।

असुका: 187-3-5

असुका
असुका

असुका के लिए भी साल 2020 काफी सफल साबित हुआ है और एक समय में वो NXT की टॉप सुपरस्टार्स में से एक हुआ करती थीं। WWE में उनकी 914 दिनों तक चलने वाली विनिंग स्ट्रीक को आने वाले कई दशकों तक याद रखा जाएगा, जिसकी शुरुआत NXT में हुई थी।

असुका ने NXT में रहते 187 मैचों में जीत दर्ज की थी, 3 में उन्हें हार मिली और 5 ड्रॉ/नो कॉन्टेस्ट के रूप में खत्म हुए। NXT में उनका जीत प्रतिशत 95.9 का रहा था।

ड्रू मैकइंटायर: 63-11-1

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर फिलहाल WWE के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं और मौजूदा WWE चैंपियन भी बने हुए हैं। WWE में उनका पहला सफर अच्छा नहीं रहा था और अधिकांश मौकों पर एक लोअर-मिड कार्ड सुपरस्टार के रूप में परफ़ॉर्म करते हुए नजर आए।

लेकिन 2017 में उनकी NXT में वापसी हुई और उस दौरान उन्होंने 63 मैचों में जीत दर्ज की, 11 में हार मिली और 1 ड्रॉ के रूप में समाप्त हुआ। उनका जीत प्रतिशत 84 का रहा था।

द फीन्ड: 12-9-0

द फीन्ड
द फीन्ड

ब्रे वायट ने अपने करियर में FCW और NXT में काफी समय बिताया है। 2013 में मेन रोस्टर डेब्यू करने के बाद वायट फैमिली के लीडर बने और आगे चलकर WWE चैंपियनशिप भी जीती। लेकिन उनके करियर ने रफ्तार 2019 में पकड़ी जब उन्होंने द फीन्ड के रूप में डेब्यू किया था।

लेकिन NXT में उनका रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं रहा। 12 मैचों में जीत दर्ज करने के साथ उन्हें 9 मैचों में हार भी झेलनी पड़ी थी।

रोमन रेंस: 14-1-0

रोमन रेंस
रोमन रेंस

मौजूदा समय में रोमन रेंस WWE के टॉप हील सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। FCW में वो लीकी नाम के साथ परफ़ॉर्म किया करते थे। मेन रोस्टर में आने से पहले कुछ समय तक उन्होंने NXT में भी काम किया।

रोमन को NXT में 14 मैचों में जीत मिली, वहीं केवल 1 हार का सामना करना पड़ा था। उस समय शायद ही उन्होंने कभी सोचा होगा कि वो भविष्य में WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बनने वाले हैं।