डब्लू डब्लू ई (WWE) स्टार बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। इस दौरान हर स्टार को करीब 300 दिन अपने परिवार से दूर रहना होता है और दुनिया भर के एरीना में जाकर परफॉर्म करना होता हैं। इस दौरान इन स्टार्स को कई खतरनाक इंजरी भी हो जाती हैं। इन सबके के अलावा उन्हें अपने शरीर और लुक का भी काफी ज्यादा ध्यान देना पड़ता हैं।
इस वजह से वो घंटों समय जिम में बिताते हैं। लेकिन क्या आप को पता है कि कुछ WWE सुपरस्टार्स को अपने करियर के दौरान जानलेवा बीमारी से भी परेशानी उठानी पड़ी है। इन्होंने इस बीमारी को मात देकर वापसी की हैं। तो आइये जानते है उन 5 स्टार्स के बारें में जो जानलेवा बीमारी से जूझ चुके हैं:
5 WWE के पूर्व चैंपियन ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के सबसे सफल स्टार्स में से एक हैं। WWE में डेब्यू किया उन्हें करीब दो दशक हो गए हैं, इसके बाद भी वो अभी भी कंपनी के टॉप स्टार बने हुए हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की हैं। वो WWE में नहीं बल्कि वो अन्य प्रमोशन में भी सफल रहें हैं। वो UFC में हैवीवेट चैंपियन रह चुके हैं। लेकिन क्या आप को पता है कि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) 2010 में एक जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी की वजह से उनकी जान भी जा सकती थी।
ये भी पढ़े: 5 मौके जब WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने खुद को बेहतरीन बेबीफेस साबित किया
इस बात का खुलासा पॉल हैमन ने किया था उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस दौरान ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) डायवर्टीकुलिटिस बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि इसके बाद उन्होंने इस बीमारी को मात दी और WWE एक यादगार वापसी की है। वो WWE चैंपियन भी बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने UFC में भी सफल वापसी की हैं।