5 खास बातें जो ब्रॉक लैसनर और उनकी पत्नी सेबल के बारे में आपको जानना चाहिए

Enter caption

साल 2002 में मेन रोस्टर में ब्रॉक लैसनर आए थे। कुछ ही टाइम बाद वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए थे। अभी तक वो WWE में राज किए हुए है। सबसे बड़े सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर हैं। रेसलिंग की दुनिया में ब्रॉक लैसनर ने बादशाहत हासिल की है।

ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जिन्हें फैंस WWE में एक आखिरी मैच के लिए वापसी करते देखना चाहते हैं

पूर्व WWE डिवा सेबल ने रेसलमेनिया 19 में वापसी की थी। स्मैकडाउन में वो थी।साल 2004 में लैसनर ने WWE को छोड़ दिया था। इस टाइम पर ब्रॉक लैसनर और सेबल काफी करीब आ गए थे। WWE छोड़ने के बादब्रॉक लैसनर ने पूर्व विमेंस चैंपियन सेबल के साथ शादी की थी। इन दोनों का रिलेशन बहुत ही खास है। सेबल अब रेसलिंग से दूर रहती हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं। और ये दोनों अपने रिलेशन में हमेशा से खुश रहे हैं। फैंस इन दोनों कपल को बहुत प्यार करते हैं। तो आइए पांच चीजें इन दोनों के बारे में जानते हैं।

ब्रॉक लैसनर का सेबल के साथ प्रैंक

Enter caption

बहुत टाइम पहले HQ on ESPN पर ब्रॉक लैसनर आए थे और यहां पर इस मजाकिया किस्से को उन्होंने शेयर किया था। ब्रॉक लैसनर ने एक बार अपनी पत्नी सेबल के साथ प्रैंक किया था। ये इन दोनों की पांचवीं सालगिरह पर हुआ था। इस समय इन दोनों का बच्चा भी एक साल का था। लैसनर ने अपनी पत्नी को वैकेशन पर ले जाने का निर्णय लिया। लैसनर ने अपनी पत्नी को वैडिंग बैंड को घर से ले जाने को कहा था और वो नहीं चाहते थे कि वो चोरी हो जाए। ब्रॉक लैसनर ने अपने हाउसकीपर को प्लान के बारे में पहले बता दिया था। लैसनर ने बाद में कहा कि उनका वैडिंग बैंड को बच्चा निगल गया।

ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: WWE को मिला नया चैंपियन, 35 साल के दिग्गज की फिर हुई पिटाई, मेन इवेंट में मचा बवाल

सेबल ये बात सुनकर डर गई और उन्होंने इसे लगातार अगले दो दिन तक वो अपने बच्चे के डाइपर पर ढूंढ रही थी। दो दिन तक वो काफी परेशान हो गई थीं। बाद में लैसनर ने सब सेबल को बता दिया कि उन्होंने प्रैंक किया था।लैसनर ने इसके बाद सेबल को नया वैडिंग बैंड दिया था।तब जाकर सेबल का गुस्सा शांत हुआ था।

youtube-cover

यह भी पढ़ें: WWE Survivor Series: Raw vs SmackDown में से किस ब्रांड ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच?

सेबल ने ब्रॉक लैसनर को काफी प्रोत्साहित किया था

Enter caption

साल 2004 के अंतिम कुछ हफ्तों में स्मैकडाउन के लिए ब्रॉक लैसनर को करना था। ब्रॉक लैसनर ये नहीं चाहते थे और उन्होंने निर्णय लिया कि वो नहीं जाएंगे। उन्होंने घर आने के लिए फ्लाइट ले ली। इस समय उन्होंने निर्णय ले लिया था कि वो WWE में रेसलिंग नहीं करेंगे। इस समय पर सेबल ने ब्रॉक लैसनर को बहुत समझाया और चीजों को सही तरह से खत्म करने के लिए कहा। सेबल ने कहा कि विंस मैकमैहन के नोटिस से पहले वो चीजों को सही करें और खत्म करें।

सेबल ने जो भी कहा उससे ब्रॉक लैसनर काफी सहमत हुए और इसके बाद विंस मैकमैहन के साथ उन्होंने मीटिंग की। रेसलमेनिया 20 में गोल्डबर्ग के साथ लैसनर का मैच सैट किया गया था।

जब ब्रॉक लैसनर ने WWE छोड़ा तब सेबल वहां काम कर रही थीं तो उन्हें बहुत गुस्सा आया था

रेसलमेनिया 20 के बाद ब्रॉक लैसनर ने WWE छोड़ दी थी। लेकिन ब्रॉक लैसनर के छोड़ने के बाद सेबल WWE में काम कर रही थीं। ब्रॉक लैसनर इस बात से खुश नहीं थे। ब्रॉक लैसनर के छोड़ने के बाद तीन महीने तक सेबल ने WWE में काम किया। विल्शन के साथ उनकी फ्यूड रही थी।29 जून 2004 को स्मैकडाउन में विल्शन के खिलाफ सेबल को सिंगल मैच में हार का सामना करना पड़ा था।इसके बाद से सेबल ने फिर कभी मैच नहीं लड़ा। सेबल फिर ब्रॉक लैसनर के साथ बिजी हो गई थीं।

सेबल ने की थी मदद

Enter caption

UFC 100 के बाद ब्रॉक लैसनर को काफी दिक्कत आई थी। उनका शरीर खरा हो रहा था। लैसनर ने निर्णय लिया कि वो अब शरीर का ध्यान रखेंगे। लैसनर ने आराम करने का फैसला किया। लैसनर एक लोकल डॉक्टर के पास गए और उन्हें माननूक्लीओसिस की शिकायत आई थी। ब्रॉक लैसनर इसके बाद तुरंत हॉस्पिटल गए। यहां भी कई चीजें मालूम पड़ी। तुरंत फिर लैसनर और सेबल बड़े हॉस्पिटल गए। सेबल ने फिर काफी फैसिलिटी लैसनर के लिए की। हॉस्पिटल चार घंटे दूर था और उन्होंने इस दौरान ड्राइव किया था। काफी समय इसमें लग गया था। बाद में लैसनर काफी अच्छे से सही हो गए थे।

रिश्ते में आई थी खराबी

लैसनर और सेबल के रिलेशनशिप में सभी की तरह काफी उतार चढ़ाव भी आए। सेबल के WWE छोड़ने के बाद इन दोनों के बीच कुछ हुआ और सेबल ने लैसनर को छोड़ने का निर्णय लिया। सेबल ने बैग पैक किया और अपने घर चलीं गई थीं। कुछ दिन तक फोन में बात हुई और वो लैसनर के साथ नहीं रहना चाहती थी। लैसनर हमेशा अपनी जिंदगी सेबल के साथ बिताना चाहते थे। लैसनर ने निर्णय लिया कि वो सेबल के दिमाग को प्रभावित दोबारा करेंंगे।

लैसनर इसके बाद सेबल के घर चले गए थे। सेबल उस वक्त वहां मौजूद नहीं थीं। लैसनर घर में पीछे से घुस गए थे। एक पड़ोसी ने इस दौरान उन्हें पकड़ लिया। पड़ोसी ने लैसनर को सेबल के साथ पहले देखा था। लैसनर ने पड़ोसी से कहा कि पेचकश से कुछ सही कर रहे हैं। इसके बाद से वो तब तक इंतजार करते रहे जब तक सेबल नहीं आई। कुछ दिन फिर साथ रहने के बाद दोनों एक साथ अपने घर लौट आए थे।