साल 2020 में रोमन रेंस के लिए 5 संभावित प्रतिद्वंदी

Enter caption

सुपरस्टार रोमन रेंस का मेन रोस्टर में रोल काफी मजेदार चल रहा है। रेसलमेनिया 34 में लैसनर के खिलाफ मैच के बाद से टेलीविजन पर रोमन रेंस का रोल कम नजर आया है। और अभी भी कुछ ऐसा ही हाल है। इस समय वो स्मैकडाउन में है। ब्लू ब्रांड के वो मुख्य सदस्य है। फॉक्स नेटवर्क ने टॉप के सुपरस्टार्स को अपने शो में रखने के लिए कहा था। रोमन रेंस के आस-पास ही स्मैकडाउन अभी घूम रहा है। रोमन रेंस हमेशा से कंपनी के टॉप सुपरस्टार रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर और केन वैलासकेज़ के बीच होने वाले मैच का रिजल्ट सामने आया?

जॉन सीना अब पार्ट टाइम का रोल निभाते हैं। इनके बाद रोमन रेंस का ही नंबर आता है। पिछले एक साल से रोमन रेंस ने ज्यादा कुछ कमाल किया नहीं है। टाइटल पिक्चर में भी वो नजर नहीं आए है। फॉक्स नेटवर्क पर अब उनके पास एक मौका है, जहां से वो टाइटल पिक्चर में आकर नंबर वन बन सकते हैं। सवाल ये उठता है कि साल 2020 में रोमन रेंस की बुकिंग डब्लू डब्लू ई (WWE) किस प्रकार करता हैं। ये बड़ा सवाल है। और कई सुपरस्टार्स है जिनके साथ उनकी फ्यूड यहां पर हो सकती है।

आइए जानते हैं साल 2020 में रोमन रेंस का किन पांच सुपरस्टार्स के साथ मुकाबला हो सकता हैं।

#नाकामुरा

Enter caption

नाकामुरा इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन है। लेकिन उनका टाइटल रन कुछ खास नहीं रहा है। जितना पुश उन्हें मिलना चाहिए था वो उन्हों नहीं मिल पाया है। जिस हिसाब से उन्हों यहां एंट्री की थी तो लगा था कि आगे जाकर कुछ ना कुछ उन्हें मिलेगा। लेकिन चैंपियन होने के बाद भी उन्हें पुश नहीं मिल पाया। रोमन रेंस के साथ अगर उनकी फ्यूड होती है तो फिर इससे दोनों को फायदा होगा। रोमन रेंस टॉप के सुपरस्टार है। और नाकामुरा को भी इससे पुश मिल जाएगा। नाकामुरा के साथ इस समय सैमी जेन भी है। ये दोनों एक ही ब्रांड में है। ये फ्यूड आगे जाकर काफी अच्छी रहेगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#सिजेरो

Enter caption

सिजेरो को हमेशा टॉप का सुपरस्टार माना जाता है। लेकिन WWE ने कभी उन्हें अच्छे से प्रयोग नहीं किया। सिजेरो जितना टैलेंट शायद ही किसी में हो। कई मैचों में उन्होंने दिखाया है कि उनके पास कितनी काबिलियत है। अच्छे मैच वो हमेशा दे सकते हैं। रोमन रेंस और सिजेरो की फाइट हो भी चुकी है। और दोनों ने फैंस को अच्छे मैच दिए। WWE ने बहुत बड़ी गलती की है कि सिजेरो के ऊपर कभी ध्यान नहीं दिया। रोमन रेंस के साथ फ्यूड में लाकर इस गलती को सुधारा जा सकता है। इससे रोमन रेंस को तो फायदा होगा ही और साथ ही साथ सिजेरो भी आगे बढ़ जाएंगे। हम उम्मीद कर सकते हैं कि सिजेरो को ये मौका मिलेगा।

#कोफी किंग्सटन

Enter caption

रोमन रेंस और कोफी दोनों बेबीफेस हैं। सोचिए अगर कोफी हील टर्न लें और फिर रोमन रेंस के मुकाबला करें तो इन दोनों के मैच छा जाएंगे। हाल ही में इस बात की बहुत अफवाहें सामने आ रही है कि कोफी जल्द ही हील टर्न ले सकते हैं। कोफी रेसलमेनिया में चैंपियन बने थे। उनका टाइटल रन भी सही चल रहा था। लेकिन लैसनर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फैंस इस बात से नाखुश है। और विंस के पास मौका है कि कोफी का हील टर्न करा के रोमन रेंस के साथ फ्यूड में डाला जाए।

#ब्रॉक लैसनर

Enter caption

ब्रॉक लैसनर के साथ रोमन रेंस की कई बार फाइट हो चुकी है। लैसनर इसमें आगे रहे हैं। रेसलमेनिया को ये दोनों हैडलाइन कर चुके हैं। पहले दोनों रॉ का हिस्सा है। अब दोनों स्मैकडाउन में है। दोनोें के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए शानदार मैच हो सकता है। दोनों ने साथ में मिलकर अच्छा काम किया है। स्मैकडाउन में रोमन रेंस और लैसनर बहुत बड़ा नाम है। एक बार ये दोनों फिर से फ्यूड में आ जाए तो मजा आ जाए। इसकी पूरी उम्मीद है कि अगले साल इन दोनों के बीच मुकाबला होना तय है।

# द फीन्ड

Enter caption

इस फ्यूड का तो फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। और अब इसके होने की पूरी उम्मीद है। क्योंकि ये दोनों सुपरस्टार स्मैकडाउन का हिस्सा है। द फीन्ड इस समय WWE यूनिवर्स में पूरी तरह छाए हुए है। उनके मुकाबले हर कोई देखना चाहता है। रोमन रेंस के साथ उनका मुकाबला होता है तो फिर मजा आ जाएगा। वैसे अगले साल इन दोनों के बीच मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।