5 बड़ी दुश्मनियां जो Clash of Champions 2019 के बाद शुरू हो सकती हैं
डब्लू डब्लू ई (WWE) 2019 क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी का मेन इवेंट सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच लड़ा गया था। द आर्किटेक्ट यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड करने में तो सफल रहे मगर मैच के तुरंत बाद द फीन्ड ने चौंकाने वाली एंट्री लेकर चैंपियन पर हमला कर दिया था।
बैकी लिंच रेसलमेनिया 35 से लेकर अभी तक चैंपियन बनी हुई हैं, हालांकि मैच में उन्हें हार मिली थी लेकिन डिसक्वालिफिकेशन के कारण टाइटल चेंज नहीं हो सका। दूसरी ओर कोफी किंग्सटन का चैंपियनशिप सफर भी अभी तक जारी है जिन्होंने रैंडी ऑर्टन पर जीत हासिल की है।
इवेंट का सबसे चौंकाने वाले लम्हा वह रहा जब ल्यूक हार्पर की वापसी हुई और उन्होंने अपने साथी रोवन को जीतने में मदद भी की। इन्हीं सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऐसी 5 दुश्मनियां आपके सामने रख रहे हैं जो क्लैश ऑफ चैंपियंस 2019 के बाद शुरू हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: 3 बड़ी चीजें जो WWE ने क्लैश ऑफ चैंपियंस के जरिए इशारों-इशारों में बताई
# द मिज बनाम सैमी जेन
क्लैश ऑफ चैंपियंस की रिंग में द मिज एक ही लक्ष्य अपने दिमाग में लेकर उतरे थे, वह लक्ष्य था शिंस्के नाकामुरा को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनना। आपको याद दिला दें कि समरस्लैम के बाद सैमी जेन ने नाकामुरा के साथ टीम बनाई थी और क्लैश ऑफ चैंपियंस तक दोनों ने कई बार मिज को अपना टारगेट भी बनाया था।
सैमी ने ही अपने साथी को मिज के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल रिटेन करने में मदद की है। मिज भी अपना बदला लिए बिना तो बिल्कुल नहीं मानेंगे और इसी कारण आने वाले इवेंट्स में वो सैमी को सबक सिखाने के लिए इस फ्यूड की शुरुआत कर सकते हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं