5 बड़ी चीजें जिनकी साल 2020 में होने की संभावना है

सीएम पंक
सीएम पंक

साल 2019 का अंत होने में अब सिर्फ कुछ ही समय बचा है और यह साल डब्लू डब्लू ई (WWE) के लिए अच्छा रहा है। रेसलमेनिया और क्राउन ज्वेल जैसे पीपीवी फैंस को काफी पसंद आए। इसके अलावा स्मैकडाउन का FOX नेटवर्क पर जबरदस्त डेब्यू हुआ जो कंपनी के लिए पैसों के मामले में काफी अच्छी चीज़ रही।

इसके बावजूद भी साल 2019 में WWE को कम व्यूअरशिप का सामना करना पड़ा। इसके अलावा विंस मैकमैहन ने पार्ट टाइमर्स पर ज्यादा ध्यान दिया। 2019 में ही रेसलमेनिया का पहला विमेंस मेन इवेंट देखने को मिला।

सीएम पंक ने WWE बैकस्टेज में वापसी की। WWE के 2019 में बढ़िया काम के बाद अब फैंस को 2020 से भी काफी ज्यादा उम्मीद है। इस साल कई सारी बड़ी चीज़ें होने की संभावनाएं हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 संभावित चीज़ों के बारे में जो 2020 में देखने को मिल सकती है।

#5 टायसन फ्यूरी और ब्रॉक लैसनर के बीच रेसलमेनिया में मैच हो सकता है

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच शायद हर एक रेसलिंग फैन को पसंद ना आए लेकिन इससे WWE को रेटिंग्स में बड़ा फायदा होगा। एक ओर WWE के टॉप स्टार ब्रॉक लैसनर होंगे और दूसरी ओर प्रसिद्ध बॉक्सर टायसन फ्यूरी होंगे।

कुछ समय पहले खबरें आई थी कि WWE ने क्राउन ज्वेल पीपीवी में ब्रॉक लैसनर और टायसन फ्यूरी के बीच मैच प्लान किया था लेकिन बाद में फ्यूरी की जगह केन वैलासकेज़ को डाल दिया गया। अब WWE यह बड़ा मुकाबला साल के सबसे बड़े पीपीवी में बुक कर सकता है।

टायसन अंतिम बार क्राउन ज्वेल में ब्रॉन स्ट्रोमैन के खिलाफ मैच में नजर आए थे। वहीं ब्रॉक लैसनर सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में रे मिस्टीरियो के खिलाफ मैच में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें:- 3 कारणों के चलते रोमन रेंस WrestleMania 36 के मेन इवेंट में लड़ सकते हैं

#4 जॉन सीना 17 बार के WWE चैंपियन बन जाएं

जॉन सीना
जॉन सीना

जॉन सीना अभी तक 16 बार WWE चैंपियनशिप जीत चुके हैं। अगर वह एक और वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा कर लेते हैं तो वह 17 टाइम चैंपियन बन जाएंगे। वह WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है।

हर एक फैन उन्हें फिर चैंपियनशिप के साथ देखना चाहता है। 2019 में फैंस ने सोचा था कि सीना चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फैंस उन्हें 2020 में टाइटल जीतते हुए देखना चाहते हैं।

#3 शायना बैज़लर इस साल बैकी लिंच को पछाड़ दें

शायना
शायना

शायना बैज़लर ने हाल ही में अपनी NXT विमेंस चैंपियनशिप को गंवाया है। इससे साफ हो गया है कि 2020 में वह मेन रोस्टर पर कदम रखने वाली है। शायना रॉयल रंबल में नजर आ सकती है।

सर्वाइवर सीरीज में बैकी और शायना की दुश्मनी देखने को मिली थी, जहां मैच के बाद भी बैकी ने NXT सुपरस्टार पर अटैक किया था। WWE ने वहीं से दोनों के बीच दुश्मनी का हिंट दे दिया था।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 के 12 सबसे यादगार पल जो फैंस को हमेशा याद रहेंगे

#2 रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस को लंबे समय से पुश नहीं मिला है और इससे साफ हो गया कि WWE उन्हें लिए कुछ बहुत बड़ी चीज़ प्लान कर रहा है। वह स्मैकडाउन ब्रांड में शामिल है जहां यूनिवर्सल टाइटल मौजूद है।

स्मैकडाउन का कोई भी सुपरस्टार्स ब्रे वायट से यूनिवर्सल चैंपियनशिप लेने योग्य नहीं है। इस वजह से द बिग डॉग ही एक सुपरस्टार है जो वायट को हरा सकते हैं। इस साल वह रेसलमेनिया जैसे बड़े इवेंट में यह काम कर सकते हैं।

#1 सीएम पंक रिंग में वापसी कर सकते हैं

पंक
पंक

सीएम पंक के कुछ सालों तक WWE में आने के चांस नहीं थे लेकिन अब यह चीज़ संभव है। कुछ महीनों पहले ही पंक ने WWE बैकस्टेज में काम करना शुरू किया है और यहां से उनके WWE में आने के चांस काफी ज्यादा बढ़ गए हैं।

वह 2020 में जरूर रॉ या स्मैकडाउन में नजर आ सकते हैं। हर एक फैन इस दिग्गज सुपरस्टार को फिर रिंग में देखना चाहता है। पंक के आने से WWE को भी रेटिंग्स में फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:- WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स

Quick Links