5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

द ग्रेट खली और कविता देवी
द ग्रेट खली और कविता देवी

WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड है और यहां जिसे परफ़ॉर्म करने का मौका मिलता है मानो उसका करियर संवर जाता है। कई अलग-अलग देशों के रेसलर्स यहां परफ़ॉर्म करते हुए नजर आते हैं जिन्हें WWE में अपार सफलता भी मिली है।

रुसेव की बात करें या असुका की, ये अन्य देशों से आए ऐसे रेसलर्स हैं जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम भारतीय मूल के प्रो रेसलर्स के बारे में आपको बताने वाले हैं जो WWE में अपनी जगह बनाने में सफल रहे थे।

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार्स द्वारा दिए गए 5 सबसे यादगार अनस्क्रिपटेड प्रोमो

जिनी- WWE NXT UK

जिनी भारतीय मूल की WWE सुपरस्टार हैं जो NXT UK में परफ़ॉर्म करती हुई नजर आती हैं। अभी तक वो अपने बेहतरीन इन रिंग एक्शन से फैंस का भरपूर मनोरंजन करती आई हैं। उनका असली नाम जिनी संधू है और लंदन में पली-बडी हैं।

आपको ये भी बता दें कि WWE में आने से पहले वो कई सालों तक इंडिपेंडेंट सर्किट में भी काम कर चुकी थीं। इसलिए उनके पास अनुभव की भी कोई कमी नहीं है।

प्रो रेसलिंग के प्रति लगाव ही उन्हें WWE में खींच लाया है। 2018 में कंपनी में आने के बाद वो NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए फेटल-4-वे नंबर-1 कंटेंडर मैच का हिस्सा भी रहीं लेकिन चोटिल होने के कारण उन्हें मैच से बाहर होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: रैंडी ऑर्टन से जुड़ी 5 बातें जिन्हें अब फैंस भूल चुके हैं

कविता देवी- WWE NXT

कविता दलाल जिन्हें WWE में कविता देवी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने साल 2017 में NXT को ज्वाइन किया था और वो महान भारतीय प्रो रेसलर द ग्रेट खली से भी ट्रेनिंग ले चुकी हैं।

खास बात ये है कि वो भारत से आने वाली पहली महिला प्रो रेसलर हैं जिन्हें WWE में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। वहीं वो विमेंस रॉयल रंबल मैच में भी परफ़ॉर्म कर चुकी हैं।

इसके अलावा कविता भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग एथलीट भी रही हैं और दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: 4 मौके जब WWE सुपरस्टार्स ने सिक्योरिटी गार्ड्स को बुरी तरह पीटा

जिंदर महल

जिंदर महल
जिंदर महल

जिंदर महल ने द ग्रेट खली के रिश्तेदार के तौर पर WWE में एंट्री ली थी लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पा रही थी। 3MB में ड्रू मैकइंटायर और हीथ स्लेटर के पार्टनर रहे लेकिन सफलता उनसे अभी भी कोसों दूर थी।

2014 में रिलीज़ होने के बाद उन्होंने गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की और 2016 में एक बार फिर WWE में वापस आए। इसी दौरान वो WWE चैंपियन भी बने थे। उसके अलावा वो WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिनके WWE चैंपियन बनने की किसी को उम्मीद नहीं थी

एकम- WWE रॉ

एकम
एकम

एकम(असली नाम सनी ढिंसा) ने NXT में आकर रेज़ार के साथ टीम बनाई थी जिसे AOP का नाम दिया जाता था। एक समय AOP, WWE NXT की सबसे तगड़ी टैग टीमों में से एक हुआ करती थी। वहीं अप्रैल 2018 में उन्होंने अपना रॉ डेब्यू किया।

इस दौरान उन्होंने कई बड़े मुकाबलों में जीत दर्ज की और सैथ रॉलिंस के फैक्शन का हिस्सा भी रहे। दुर्भाग्यवश सितंबर 2020 में ही उन्हें WWE ने रिलीज़ करने का निर्णय लिया था।

द ग्रेट खली

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

द ग्रेट खली WWE के सबसे सफल भारतीय सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। साल 2014 में उन्हें प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास के आठवें सबसे लंबे परफ़ॉर्मर की संज्ञा दी गई थी। WWE में अधिकांश समय उन्होंने एक सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर काम किया और 2007 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने थे।

खास बात ये रही कि खली WWE इतिहास के सबसे पहले भारतीय सुपरस्टार रहे जिन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीता हो। वो अपने करियर में अंडरटेकर, रैंडी ऑर्टन और जॉन सीना जैसे महान सुपरस्टार्स के खिलाफ भी रिंग साझा कर चुके हैं। दुर्भाग्यवश बेकार माइक स्किल्स के कारण 2014 में उन्हें कंपनी से रिलीज़ कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: WWE में सबसे ज्यादा सफलता हासिल करने वाले 3 एशियाई स्टार्स

हालांकि 2017 में वो एक बार फिर WWE में नजर आए जहां उन्होंने पंजाबी प्रिज़न मैच में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ जिंदर महल को वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जीत दिलाने में मदद की थी। इन दिनों भारत में रहकर वो अपना रेसलिंग स्कूल चलाते हैं जिसका नाम Continental Wrestling Entertainment है।