5 दिग्गज रेसलर्स जिन्होंने कभी भी WWE या WCW चैंपियनशिप नहीं जीती

WWE दिग्गज
WWE दिग्गज

हर एक सुपरस्टार चाहता है कि वो जिस भी रेसलिंग कंपनी में काम करे, उसे वहां की टॉप चैंपियनशिप जीतने का मौका मिले। हर एक स्टार के लिए ये चीज़ संभव नहीं रहती है। WWE इस समय प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। इस समय इस प्रमोशन को टक्कर देने वाला कोई नहीं है।

ये भी पढ़ें:- 3 फेमस TNA सुपरस्टार्स जिन्हें WWE में ज्यादा सफलता मिली

आज से दो दशकों पहले WWE के सामने WCW के रूप में बड़ी चुनौती थी। दोनों ही कंपनी कई सारे बड़े स्टार्स को पुश दे रही थी और इस दौरान दोनों ही कंपनी में कई सारे वर्ल्ड चैंपियंस बने। इस दौरान कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स थे जिन्होंने अलग-अलग समय पर दोनों प्रमोशन में काम किया लेकिन वे कहीं पर भी वर्ल्ड टाइटल नहीं जीत पाए।

इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो कभी भी WWE या WCW चैंपियनशिप नहीं जीत पाए।

#5 स्कॉट हॉल

youtube-cover

WWE में स्कॉट हॉल ने रेजर रमोन के गिमिक में जबरदस्त सफलता हासिल की और वे मिडकार्ड टाइटल्स जीतने में सफल रहे। उस दौरान उन्हें WWE टाइटल नहीं मिली। कुछ समय बाद उन्होंने WCW में डेब्यू किया और यहां वे हमेशा अपनी टीम के साथ नजर आने लगे। इस वजह से उन्हें WCW टाइटल को अपने पास रखने का मौका नहीं मिला।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 आर्न एंडरसन

youtube-cover

आर्न एंडरसन 1985 में WCW के 4 हॉर्समैन में से एक थे। उन्होंने उस दौरान जबरदस्त सफलता हासिल की। कुछ समय बाद वे WWE में गए लेकिन यहां वो सिर्फ टैग टीम टाइटल्स जीत पाए। बाद में आर्न ने फिर WCW में कदम रखा और इस दौरान उन्हें कई बार मिड-कार्ड चैंपियनशिप जीती। उन्हें कभी भी मेन इवेंट स्टार के रूप में पुश नहीं मिला।

#3 मिस्टर परफेक्ट

youtube-cover

WWE में कर्ट हेनिंग को मिस्टर पफरेक्ट के गिमिक में सफलता मिली। 1996 तक वे एक सफल मिड-कार्ड स्टार बन गए थे। इसके बाद उन्होंने WCW में कदम रखा और जल्द वे nWo का हिस्सा बने। इस दौरान वे US टाइटल जीत गए लेकिन वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। WWE में उन्होंने 2002 में फिर वापसी की लेकिन इस बार वो छाप नहीं छोड़ पाए।

#2 विलियम रीगल

youtube-cover

विलियम ने WCW में अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन 1998 में उन्होंने WWE में कदम रखा। वे ज्यादा समय कंपनी में नहीं टिक पाए और फिर WCW में चले गए। वे फिर WWE में आए और इस बार वे सालों तक कंपनी के साथ बने रहे। इस दौरान उन्होंने चैंपियनशिप्स भी जीती। 2008 में वो किंग ऑफ द रिंग भी बने लेकिन उन्हें टॉप टाइटल जीतने का मौका नहीं मिला।

#1 रोडी पाइपर

youtube-cover

रोडी WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे। WWE ने उन्होंने रेसलमेनिया में मेन इवेंट भी लड़ा और बाद में इंटरकॉन्टिनेंटल और टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया लेकिन वो WWE चैंपियन नहीं बने। बाद में उन्होंने WCW में कदम रखा और यहां भी कुछ ऐसा ही हुआ और वे 3 बार US चैंपियन बने। उन्होंने उस समय वर्ल्ड चैंपियन होगन को नॉन-टाइटल मैच में हराया भी था लेकिन उन्होंने कभी भी WCW चैंपियनशिप नहीं जीती।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अपने करियर के मुख्य दौर में गंभीर चोट लगी

Quick Links