WWE में शेन मैकमैहन द्वारा लगाए गए 5 खतरनाक मूव्स जिनसे उनकी जान जाते जाते बची

WWE में शेन मैकमैहन द्वारा लगाए गए सबसे खतरनाक मूव्स
WWE में शेन मैकमैहन द्वारा लगाए गए सबसे खतरनाक मूव्स

WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के पुत्र शेन मैकमैहन (Shane Mcmahon) को देखकर कभी-कभी सवाल खड़ा होता है कि क्या वो वाकई में एक इंसान हैं। सवाल इसलिए मन में आता है क्योंकि वो WWE में कई मौकों पर ऐसे स्टंट कर चुके हैं, जिनसे उनकी जान पर भी खतरा मंडराने लगा था।

इसके बावजूद एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई बार खतरनाक तरीके से मूव्स लगाते रहे हैं। खासतौर पर उनकी बहुत ऊंचाई से लगाई गई छलांग (लीप ऑफ फेथ) या फिर उनका कोस्ट टू कोस्ट मूव दिखने में बहुत खतरनाक प्रतीत होते हैं। उनके ऐसे हर एक मूव को क्राउड से भी जबरदस्त रिस्पांस मिलता आया है।

इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि मैकमैहन को हमेशा भाग्य का साथ मिलता आया है। इस आर्टिकल में हम शेन के करियर को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा लगाए गए ऐसे खतरनाक मूव्स के बारे में बताएंगे, जिनसे उनकी जान जाते-जाते बची थी।

WWE WrestleMania 32 में 20 फुट की ऊंचाई से लगाई छलांग

youtube-cover

2016 में शेन मैकमैहन ने करीब 9 साल बाद WWE में वापसी की थी, जहां उन्होंने Raw का कंट्रोल मिलने की मांग की थी। मगर विंस मैकमैहन ने उनके सामने शर्त रखी कि अगर उन्होंने WrestleMania 32 में द अंडरटेकर को हराया तो उन्हें Raw का कंट्रोल मिल जाएगा।

सबसे ज्यादा खास बात ये रही कि उनकी ये भिड़ंत सैल के अंदर होने वाली थी। मैच में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसके अंत में अंडरटेकर विजयी रहे थे। इस जीत के साथ उनका WrestleMania रिकॉर्ड 23-1 का हो गया था।

मगर द डेड मैन की जीत से पहले मैच में एक ऐसा लम्हा भी आया जब अंडरटेकर अनाउंस टेबल पर लेटे हुए थे। वहीं शेन का सैल के ऊपर चढ़ना कुछ खतरनाक दृश्य देखे जाने का संकेत दे रहा था। उन्होंने 20 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई, लेकिन अंडरटेकर नीचे से हट चुके थे। इसलिए शेन सीधे अनाउंस टेबल पर जाकर गिरे। एक इंटरव्यू में शेन ने इस संबंध में कहा था कि लैंडिंग का प्रभाव इतना था कि उन्हें पेट के हिस्से पर गहरी चोट आई थी।

शॉन माइकल्स को लगाया कोस्ट टू कोस्ट

साल 2006 में विंस मैकमैहन की दुश्मनी शॉन माइकल्स से चल रही थी, इस दौरान शेन मैकमैहन ने वापसी कर अपने पिता का पक्ष चुना। उस समय शेन और माइकल्स के बीच कई जबरदस्त मुकाबले हुए। WrestleMania 22 के बाद एक Raw एपिसोड में माइकल्स का मैच उमागा से हुआ। मैच में विंस ने दखल दिया और वहीं माइकल्स काफी थक चुके थे। "द हार्ट ब्रेक किड" को उन्होंने अनाउंस टेबल पर लेटाया और अगले ही पल शेन मैकमैहन ने खतरनाक अंदाज में कोस्ट टू कोस्ट मूव लगाया था।

25 फुट ऊंची वीडियो स्क्रीन वॉल से लगाई छलांग

youtube-cover

साल 2002-2003 के समय एरिक बिशफ़ Raw के जनरल मैनेजर हुआ करते थे, जो उस समय हील किरदार निभा रहे थे। आगे चलकर शेन मैकमैहन की माँ लिंडा मैकमैहन भी इस स्टोरीलाइन में शामिल हुईं। वहीं कुछ समय बाद केन ने लिंडा को टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर लगाया था, इसलिए शेन और केन की दुश्मनी शुरू हुई।

इसी वजह से दोनों के बीच Unforgiven 2003 पीपीवी में लास्ट-मैन स्टैंडिंग मैच को बुक किया गया। इस मैच में शेन ने करीब 25 फुट ऊंची वीडियो स्क्रीन वॉल (टाइटन ट्रॉन) के ऊपर खड़े होकर छलांग लगा दी थी, लेकिन केन नीचे से हट गए थे। चूंकि ये लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच था, इसलिए 10-काउंट पूरे होने से पहले मैकमैहन खड़े नहीं हो पाए थे, इस वजह से उन्हें हारा हुआ घोषित किया गया।

बिग शो पर लगाया लीप ऑफ फेथ

youtube-cover

साल 2001 में स्टोरीलाइन के अनुसार विंस मैकमैहन का ट्रिश स्ट्रेटस के साथ अफ़ेयर चल रहा था, लेकिन उनके पुत्र शेन मैकमैहन इससे खुश नहीं थे। पिता और पुत्र के बीच कई मैच हुए और उस समय इस स्टोरीलाइन से बिग शो भी जुड़े हुए थे, इसलिए Backlash 2001 में शेन का सामना लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में बिग शो से हुआ। इस मैच में उन्होंने टाइटन ट्रॉन पर खड़े होकर लीप ऑफ फेथ मूव लगाया था। जिसके बाद शेन और बिग शो काफी देर तक नीचे ही गिरे रहे। वहीं अंत में टेस्ट ने शेन को जीत दिलाने में मदद की थी।

अपने पिता को लगाया कोस्ट टू कोस्ट

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि 2001 में शेन मैकमैहन इस बात से खुश नहीं थे कि उनके पिता विंस मैकमैहन का दूसरी महिला से अफ़ेयर चल रहा था। इस बीच विंस कि पत्नी लिंडा मैकमैहन भी इस स्टोरीलाइन में शामिल हुईं। इसी स्टोरीलाइन के तहत WrestleMania 17 में शेन और विंस के बीच स्ट्रीट फाइट हुई, जिसमें मिक फोली स्पेशल गेस्ट रेफरी रहे।

विंस को रिंग कॉर्नर पर बैठाकर शेन ने कूड़े की कैन को विंस के चेहरे के सामने रखा और अगले ही पल रिंग के दूसरे कॉर्नर से खतरनाक अंदाज में कोस्ट टू कोस्ट मूव लगाया था। इस मूव के बाद शेन ने पिन के जरिए विंस पर जीत हासिल की।