द ग्रेट खली के WWE करियर के 5 सबसे यादगार लम्हे

द ग्रेट खली का शानदार WWE करियर
द ग्रेट खली का शानदार WWE करियर

WWE इतिहास के सबसे लंबे, तगड़े और खतरनाक सुपरस्टार्स में से एक द ग्रेट खली (The Great Khali) के इस बार हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की पुष्टि कर दी गई है। साल 2006 में डेब्यू के बाद उन्हें एक बेहद खतरनाक और मॉन्स्टर हील सुपरस्टार के रूप में दिखाया जाने लगा था।

इसी शानदार शुरुआत की बदौलत वो साल 2007 में पहली बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने, साथ ही वो पहले भारतीय सुपरस्टार भी रहे जिन्होंने WWE में वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। अपने करियर में वो बतिस्ता (Batista), द अंडरटेकर (The Undertaker) और ट्रिपल एच (Triple H) जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ स्टोरीलाइंस में शामिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 4 मौके जब WWE में अंडरटेकर ने खुद से लंबे सुपरस्टार्स को हराया

खली ने ही WWE में 'Punjabi Prison' मैचों की शुरुआत की थी और उनके कारण भारतीय युवा भी अब प्रो रेसलिंग में जगह बनाने की इच्छा जाहिर करने लगे हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं एक नजर WWE में द ग्रेट खली के 5 सबसे यादगार लम्हों पर।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय प्रो रेसलर्स जो WWE में जगह बनाने में सफल रहे

द ग्रेट खली का WWE डेब्यू

द ग्रेट खली ने WWE Wrestlemania 22 के बाद एक SmackDown एपिसोड के अंडरटेकर vs मार्क हेनरी मैच में दखल देकर अपना डेब्यू किया था। द डेड मैन 7 फुट से भी लंबे रेसलर को देख चौंक उठे थे। दोनों के बीच तगड़ी झड़प देखी गई, लेकिन अंडरटेकर अभी भी समझ नहीं पा रहे थे कि खली ने उनपर अटैक क्यों किया है।

अंत में खली ने द फिनोम की पीट-पीटकर बुरी हालत करते हुए पूरे लॉकर रूम को सावधान कर दिया था। आने वाले महीनों में अंडरटेकर ने भारतीय सुपरस्टार को पुश दिलाने में काफी मदद की और उन्हें जायंट हील सुपरस्टार बनाने में भी अहम योगदान दिया था।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

द ग्रेट खली के दबाव से रे मिस्टीरियो के मुंह से निकला खून

youtube-cover

साल 2007 में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने के बाद द ग्रेट खली की दुश्मनी बतिस्ता और रे मिस्टीरियो से शुरू हुई। 7 सितंबर के SmackDown एपिसोड में हुए 'आई क्विट' मैच में कड़े संघर्ष के बाद मिस्टीरियो ने चावो गुरेरो को मात दी थी।

वो अभी अपनी जीत को ढंग से सेलिब्रेट भी नहीं कर पाए थे कि तभी खली ने आकर उनपर वाइस ग्रिप लगाई और मिस्टीरियो के सिर पर इतना दबाव बनाया कि उनके मुंह से खून बहने लगा था। ये एक ऐसा मोमेंट रहा, जिसने खली को एक मॉन्स्टर हील चैंपियन के रूप में प्रदर्शित किया था।

WWE Great American Bash का टाइटल डिफेंस

WWE Great American Bash 2007 में द ग्रेट खली को ट्रिपल थ्रेट मैच में बतिस्ता और केन के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करना था। मैच अच्छा रहा और इस बीच केन और बतिस्ता ने टीम बनाकर खली को रिंग से बाहर रखी टेबल पर भी पटक दिया था।

बतिस्ता को स्टील स्टेप्स से क्षति पहुंचाने के बाद खली ने केन को दमदार अंदाज में पंजाबी प्लंज लगाया और केन को पिन कर आने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया। उनकी ये जीत इसलिए खास रही क्योंकि बतिस्ता और केन उस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाने लगे थे।

WWE Battleground 2017 में द ग्रेट खली की वापसी

WWE Battleground 2017 के 'Punjabi Prison' मैच में जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। द ग्रेट खली ने इस तरह के मैचों की शुरुआत की थी, शायद यही कारण रहा कि वो इस मुकाबले में महल की मदद करने आए थे।

ऑर्टन चैंपियन की खूब पिटाई कर रहे थे और उसके बाद केज से बाहर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन तभी खली एंट्री लेते हुए दिखाई दिए। खली की वापसी जिंदर महल के टाइटल डिफेंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई।

WWE वर्ल्ड हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बने

जुलाई 2007 में चोट के कारण ऐज को WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल त्यागना पड़ा था। इसलिए नए चैंपियन की तलाश में WWE ने 20-मैन बैटल रॉयल की घोषणा की। इस मुकाबले में बतिस्ता, केन और मार्क हेनरी जैसे बड़े सुपरस्टार्स भी सम्मिलित रहे।

अंत में बतिस्ता, द ग्रेट खली और केन ही रिंग में बचे थे। द एनीमल और द रेड मॉन्स्टर ने साथ मिलकर खली की खूब पिटाई की और उसके बाद एक-दूसरे पर अटैक करना शुरू कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही द ग्रेट खली ने पीछे से आकर दोनों को टॉप रोप के ऊपर से धक्का देकर मैच जीता था।

Quick Links