WWE में अंडरटेकर और केन की टीम 'द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन' के 5 सबसे यादगार पल

द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन
द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन

WWE का भार पिछले करीब 4 दशकों के समय से विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) के कंधों पर है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े फैसले लिए, जो बाद में कई आइकॉनिक घटनाओं के घटित होने की वजह बने। उन्हीं की निगरानी में WWE में कई महान टैग टीमों का जन्म हुआ, जिन्होंने आगे चलकर ढ़ेरों उपलब्धियां अपने नाम की।

इन्हीं महान टैग टीमों में से एक द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन (अंडरटेकर और केन) रही। दोनों करीब 7 फुट लंबे और अन्य सुपरस्टार्स से कहीं तगड़े दोनों सुपरस्टार्स को हराना किसी के बस में नहीं था। इस टीम की शुरुआत साल 1997 में हुई, जब ग्लेन जेकब्स ने WWE में केन के रूप में डेब्यू किया था।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो गोल्डबर्ग को कभी नहीं हरा पाए

अंडरटेकर (Undertaker) 2020 में रिटायरमेंट ले चुके हैं, वहीं केन (Kane) भी धीरे-धीरे रिटायरमेंट के करीब पहुंच रहे हैं। हाल ही में अंडरटेकर ने पुष्टि की थी कि केन को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। इसलिए उनके सम्मान में हम WWE में उनकी टीम से जुड़े कुह सबसे यादगार लम्हों से आपको अवगत कराएंगे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी फिट नजर आती है

द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन का WWE डेब्यू

केन और अंडरटेकर
केन और अंडरटेकर

केन के WWE डेब्यू के समय अंडरटेकर और केन को एक-दूसरे के भाई के रूप में प्रदर्शित किया जा रहा था। रेड मॉन्स्टर लगातार अपने ही भाई पर अटैक कर रहे थे, उन पर तंज़ कस रहे थे, लेकिन अंडरटेकर लगातार कहते रहे कि कुछ भी हो जाए वो अपने भाई पर अटैक नहीं करेंगे।

1998 King of the Ring के बाद केन और अंडरटेकर ने टीम बनाई थी। उन्होंने एक टीम के रूप में पहली बार WWE रिंग में कदम अगस्त 1998 के एक Raw एपिसोड में लड़ा, जहां वो नए WWE टैग टीम चैंपियंस भी बने। इस टैग टीम के सफर के दौरान द डेड मैन ने केन को एक बड़ा सिंगल्स सुपरस्टार बनने में बहुत मदद की थी।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में चैंपियन बनने के हकदार नहीं थे

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

अंडरटेकर ने केन को लास्ट राइड मूव लगाना सिखाया

youtube-cover

अंडरटेकर और केन के टैग टीम के सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे गए और कई दिलचस्प लम्हे भी देखने को मिले। ऐसा ही कुछ 12 अप्रैल, 2011 के SmackDown एपिसोड में देखने को मिला, जिसमें केन और अंडरटेकर का सामना 2-ऑन-2 हैंडीकैप मैच में शो फुनाकी, बिग शो और ताका मिशिनोकु से हुआ।

इसी मैच में अंडरटेकर अपने भाई की नकल करते हुए फुनाकी पर लास्ट राइड मूव लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन नहीं लगा पाए। इसके बाद अंडरटेकर ने जोरदार लास्ट राइड लगाकर केन को मूव लगाना सिखाया और अपनी टीम को जीत भी दिलाई।

Raw के 1000वें एपिसोड में लगाया डबल टॉम्बस्टोन

youtube-cover

23 जुलाई, 2012 को WWE ने Raw के हजार एपिसोड पूरे किए थे, जिसे यादगार बनाने के लिए कई दिग्गज सुपरस्टार्स की वापसी करवाई गई। इन्हीं दिग्गज सुपरस्टार्स में अंडरटेकर और केन भी शामिल रहे। शो में कई जॉबर सुपरस्टार्स ने केन को चारों ओर से घेर लिया था।

Wrestlemania 28 के बाद सीधे अंडरटेकर इस Raw एपिसोड में केन की मदद के लिए नजर आए। दोनों ने एक-एक कर विलन सुपरस्टार्स को पीट-पीटकर रिंग के बाहर धकेलना शुरू कर दिया और अंत में 2 आखिरी सुपरस्टार्स को अंडरटेकर और केन ने एक साथ, एक ही समय पर टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर मूव लगाया था, एक ऐसा मोमेंट जो बहुत कम मौकों पर देखने को मिला है।

अंडरटेकर और केन ने विंस मैकमैहन के पैर को तोड़ा

अंडरटेकर, केन और विंस मैकमैहन
अंडरटेकर, केन और विंस मैकमैहन

जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया कि द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन की शुरुआत साल 1998 में हुई थी। उस समय उनकी स्टीव ऑस्टिन से दुश्मनी की शुरुआत भी हुई, जिसमें WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन भी शामिल रहे।

इस दौरान 28 सितंबर, 1998 के Raw एपिसोड में स्टीव ऑस्टिन और विंस मैकमैहन के बीच तगड़ी झड़प देखी गई। इसी शो में अंडरटेकर और केन ने साथ मिलकर विंस की खूब पिटाई की और उनके पैर को स्टील स्टेयर पर रख कर, उस पर खतरनाक तरीके से प्रहार किया था, जिससे स्टोरीलाइन में विंस का पैर टूट गया था।

टीम बनाकर WWE में आखिरी मैच Crown Jewel 2018 में लड़ा

youtube-cover

साल 2018 तक अंडरटेकर की उम्र पहले ही 50 को पार कर चुकी थी, वहीं केन की उम्र भी इस संख्या को छू रही थी। दोनों की टीम की शुरुआत साल 1998 में हुई और द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन का WWE में आखिरी मैच 2018 Crown Jewel पीपीवी में आया।

सऊदी अरब में हुए उस इवेंट में उनका सामना डी-जेनरेशन एक्स (ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स) से हुआ, जिसमें उन्हें हार मिली थी। मैच में इन रिंग स्किल्स का लेवल बहुत कमजोर रहा, जिसके बाद माइकल्स ने कभी दोबारा रिंग में ना उतरने की बात भी कही थी। अब अंडरटेकर रिटायर हो चुके हैं, इसलिए अब फैंस को दोबारा इनका टीम के तौर पर मैच कभी देखने को नहीं मिलेगा।