WWE के 5 सबसे यादगार अनस्क्रिपटेड मोमेंट्स

WWE के सबसे आइकॉनिक अनस्क्रिपटेड मोमेंट्स
WWE के सबसे आइकॉनिक अनस्क्रिपटेड मोमेंट्स

मौजूदा समय में WWE में हर महीने एक बड़े पीपीवी शो का आयोजन होता है, जिनमें कई ऐसी चीजें घटित होती रही हैं जिन्हें WWE यूनिवर्स के लिए भुला पाना मुश्किल है। प्रो रेसलिंग में होने वाले मैच, प्रोमो, बैकस्टेज सैगमेंट्स और इन रिंग सैगमेंट्स की भी स्क्रिप्ट पहले से तैयार कर ली जाती है।

स्क्रिप्ट उस तरह से तैयार की जाती, जिससे रिंग में घटित होने वाले पलों को क्राउड के लिए यादगार बनाया जा सके। लेकिन अक्सर WWE में कई अनस्क्रिपटेड मोमेंट्स भी देखने को मिलते रहे हैं, कुछ को क्राउड से जबरदस्त रिस्पांस मिला, जो आगे चलकर सबसे यादगार और आइकॉनिक मोमेंट्स में भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में चैंपियन बनने के हकदार नहीं थे

कई लाइव मैचों में भी सुपरस्टार्स स्क्रिप्ट से बाहर जा चुके हैं। इसलिए इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए यहां हम WWE इतिहास के सबसे आइकॉनिक अनस्क्रिपटेड मोमेंट्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें फैंस आज तक भी भुला नहीं पाए हैं।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो 50 की उम्र के बाद भी रिटायर नहीं हुए हैं

अंडरटेकर की हंसी - WWE Summerslam 2015

अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर अपने-अपने करियर में WWE के कई ऐतिहासिक मोमेंट्स का हिस्सा रह चुके हैं। इनकी प्रतिद्वंदिता का सबसे यादगार लम्हा Wrestlemania 30 में देखा गया, जहां द बीस्ट ने द डेड मैन की आइकॉनिक Wrestlemania स्ट्रीक का अंत किया था।

अंडरटेकर को करीब एक साल बाद यानी Summerslam 2015 में अपना बदला पूरा करने का मौका मिला। मैच विवादास्पद तरीके से समाप्त हुआ जिसमें द डेड मैन विजयी रहे, मगर फाइट के दौरान एक ऐसा मोमेंट भी देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

लैसनर बीच मैच में ही अंडरटेकर की ओर देखकर हंसने लगे थे, वहीं अगले ही पल द डेड मैन भी बहुत जोर-जोर से हंसने लगे। इस बारे में अंडरटेकर ने पिछले साल चर्चा करते हुए बताया कि इस अनस्क्रिपटेड मोमेंट को मिले फैंस द्वारा रिस्पांस से वो चौंक उठे थे।

ये भी पढ़ें: मौजूदा WWE रोस्टर के 5 सबसे तगड़ी मसल्स वाले सुपरस्टार्स

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

WWE Wrestlemania 35 का अंत

बैकी लिंच WWE Wrestlemania 35 को हेडलाइन करने वाली 3 सुपरस्टार्स में से एक रहीं। इस ट्रिपल थ्रेट मैच के अंत में वो रोंडा राउजी को पिन कर Raw और SmackDown विमेंस चैंपियन बनी थीं। स्क्रिप्ट के अनुसार लिंच को ही जीत मिलनी थी, लेकिन पिन के समय राउजी के दोनों कंधे मैट को नहीं छू रहे थे।

ये अनस्क्रिपटेड मोमेंट बहुत बड़े विवाद का कारण बना। ये भी खबर सामने आई कि विंस मैकमैहन ने इस गलती के लिए मैच के रेफरी पर बड़ा जुर्माना भी लगाया था। इस तरह के फिनिश से पूर्व UFC स्टार राउजी ने भी नाराजगी जाहिर की थी।

ऐज ने इलायस को लगाया स्पीयर - WWE Summerslam 2019

ऐज ने WWE Royal Rumble 2019 में अपना इन रिंग रिटर्न किया था, लेकिन 2019 में उनकी वापसी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। Summerslam 2019 में इलायस टोरंटो में अपने होम क्राउड के सामने प्रोमो देने वाले थे, जिसमें ऐज का दखल भी देखा गया।

स्क्रिप्ट के अनुसार दोनों के बीच केवल शब्दों का आदान-प्रदान होना था। WWE 24 डॉक्यूमेंट्री में ऐज ने बताया था कि उस समय उन्हें रिंग में परफॉर्म करने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने रिंग में इलायस को जोरदार स्पीयर लगाया था।

2005 WWE Royal Rumble मैच का फिनिश

2005 Royal Rumble मैच का फिनिश WWE के सबसे यादगार मोमेंट्स में से एक रहा। आखिर में बतिस्ता और जॉन सीना रिंग में बचे थे और स्क्रिप्ट के अनुसार द एनीमल को विजेता बनना था। लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में दोनों एक-दूसरे को एलिमिनेट कर बैठे और दोनों ही एकसाथ फ्लोर से टच हुए।

उसके बाद विंस मैकमैहन ने गुस्से में आकर स्थिति को संभालने के लिए खुद एंट्री ली और मैच को दोबारा शुरू करने के आदेश दिए। आदेश के अनुसार मैच दोबारा शुरू हुआ, जहां बतिस्ता ने जॉन को एलिमिनेट कर जीत दर्ज की थी।

अंडरटेकर ने मैनकाइंड को लगाया चोकस्लैम - WWE King of the Ring 1998

WWE King of the Ring 1998 को मैनकाइंड (मिक फोली) शायद जीवनभर याद रखेंगे, जहां उनका सामना सैल के अंदर अंडरटेकर के साथ हुआ। द डेड मैन ने उन्हें सैल के ऊपर से चोकस्लैम लगा दिया था, जो WWE इतिहास के सबसे आइकॉनिक मोमेंट्स में से एक बना।

अंडरटेकर ने खुद इस विषय पर चर्चा करते हुए बताया था कि मैनकाइंड केज के ऊपर कूदने वाले थे। इसलिए अगर वो मैनकाइंड को चोकस्लैम ना लगाते तो वो भी उनके साथ केज के टूटने के कारण रिंग में गिर जाते। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद मैनकाइंड मैच को फिनिश करने में सफल रहे।

Quick Links