WWE Wrestlemania के इतिहास में हुई 5 सबसे चौंकाने वाली वापसी

Wrestlemania की सबसे चौंकाने वाली वापसी
Wrestlemania की सबसे चौंकाने वाली वापसी

विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) ने जब WWE का भार अपने कंधों पर संभाला, तब उन्होंने ऐसी कई चीजें की जो उन्होंने समय से कहीं आगे के बारे में सोचकर की थीं। इन्हीं में से एक रेसलमेनिया (Wrestlemania) की शुरुआत रही। साल 1985 में हुई शुरुआत के बाद आज Wrestlemania प्रो रेसलिंग का सबसे बड़ा इवेंट बन चुका है।

साढ़े तीन दशकों से ज्यादा समय से साल में एक बार होने वाला ये इवेंट हर बार फैंस का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। Wrestlemania 37 धीरे-धीरे पास आ रहा है, जिसमें कई धमाकेदार और यादगार मुकाबलों के लड़े जाने की संभावना है। लेकिन हर साल किसी ना किसी दिग्गज सुपरस्टार की वापसी की संभावना भी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: रैंडी ऑर्टन की Wrestlemania में 4 सबसे बड़ी जीत

साल के सबसे बड़े शो में कई बार सुपरस्टार्स ने वापसी कर सभी को चौंका दिया था। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन कुछ सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिनकी Wrestlemania में वापसी की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

ये भी पढ़ें: जॉन सीना की Wrestlemania में 5 सबसे बड़ी जीत

जॉन सीना ने 'डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स' किरदार में वापसी की- Wrestlemania 35

youtube-cover

असल में 16 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन की वापसी Royal Rumble 2019 में होने वाली थी, लेकिन टखने में आई चोट के कारण उनकी वापसी के शेड्यूल को रद्द करना पड़ा। Royal Rumble में उनकी वापसी ना होने के बाद WWE के पास Wrestlemania का ही विकल्प बचा था।

हालांकि फैंस को पहले से अंदाजा था कि जॉन सीना Wrestlemania में वापसी कर सकते हैं। लेकिन इस बात की उम्मीद किसी को नहीं थी कि वो अपने 'डॉक्टर ऑफ ठगनॉमिक्स' किरदार में वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Wrestlemania में अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती

Wrestlemania 35 में उन्होंने इलायस के म्यूजिक सैगमेंट में वापसी की और उनकी पिटाई भी की। उसके बाद उन्होंने Raw Reunion के स्पेशल एपिसोड में भी वापसी की, जहां वो द उसोज़ के साथ रैप बैटल का हिस्सा बने थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

जैफ हार्डी और मैट हार्डी- Wrestlemania 33

youtube-cover

जैफ हार्डी और मैट हार्डी पिछले 2 दशकों से भी ज्यादा समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। अपने लंबे करियर में वो WWE समेत कई अन्य रेसलिंग प्रोमोशन में काम कर चुके हैं। एक तरफ जैफ साल 2009 और मैट ने उसके एक साल बाद WWE छोड़ दी थी।

लंबे अंतराल के बाद दोनों ने एक टीम (हार्डी बॉयज़) के रूप में वापसी की। उन्हें आखिरी मोमेंट पर Raw टैग टीम चैंपियनशिप मैच से जोड़ा गया था, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम करने में सफलता पाई।

nWo की चौंकाने वाली एंट्री- Wrestlemania 31

Wrestlemania 31 में nWo की वापसी
Wrestlemania 31 में nWo की वापसी

अक्सर कहा जाता था कि स्टिंग कभी WWE रिंग में कदम नहीं रखेंगे, लेकिन ये बात 2014 में झूठ साबित हुई। ऐतिहासिक डेब्यू के बाद Wrestlemania 31 में WWE में उनका पहला मैच ट्रिपल एच के खिलाफ हुआ। इस ऐतिहासिक मुकाबले को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए nWo की वापसी कराई गई थी।

nWo प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे आइकॉनिक फैक्शंस में से एक रहा है। हल्क होगन, केविन नैश और स्कॉट हॉल को देख द गेम चौंक उठे थे। एक ही मैच में इतने दिग्गज सुपरस्टार्स के मौजूद रहने से ये मुकाबला ना केवल स्टिंग के लिए बल्कि WWE फैंस के लिए भी यादगार बन गया।

जॉन सीना- Wrestlemania 32

youtube-cover

ये बात जगजाहिर है कि जॉन सीना पिछले कई सालों से WWE में एक पार्ट-टाइम सुपरस्टार की भूमिका निभाते आ रहे हैं। Wrestlemania 32 में एरिक रोवन पर जीत दर्ज करने के बाद वायट फैमिली ने दिग्गज सुपरस्टार को घेर लिया था।

उसी बीच जॉन सीना का म्यूजिक बजा, खास बात ये रही कि उन्हें मिलने वाला क्राउड का रिस्पांस भी ऐतिहासिक रहा। सीना को आई चोट के बाद कहा गया था कि वो कई महीनों तक रिंग से दूर रहने वाले हैं। साथ ही उनकी Wrestlemania में वापसी का किसी को अंदाजा नहीं था, इसलिए उनका ये रिटर्न बेहद यादगार बना।

अंडरटेकर- Wrestlemania 34

youtube-cover

अंडरटेकर की Wrestlemania स्ट्रीक का अंत साल 2014 में ही हो चला था। वहीं Wrestlemania 33 में द डेड मैन को साल के सबसे बड़े शो में हराने की उपलब्धि रोमन रेंस ने भी अपने नाम की। उस हार के बाद अंडरटेकर अपने कोट और टोपी को रिंग में छोड़ रिटायरमेंट की बात कहकर वापस लौट गए।

किसी को जानकारी नहीं थी कि क्या अंडरटेकर अब कभी वापस आएंगे भी या नहीं। Wrestlemania 34 से पहले जॉन सीना ने द डेड मैन को चैलेंज किया था, मगर दिग्गज सुपरस्टार की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। लेकिन जब Wrestlemania के दिन जॉन ने इलायस के सैगमेंट में दखल दिया, तभी अंडरटेकर का कोट और टोपी रिंग में रखे नजर आए, इस मोमेंट को क्राउड से भी जबरदस्त रिस्पांस मिला था।