अंडरटेकर के WWE करियर के 5 सबसे अजीबोगरीब लम्हे

अंडरटेकर
अंडरटेकर

रेसलमेनिया (Wrestlemania) स्ट्रीक से लेकर मैनकाइंड (Mankind) को स्टील केज के ऊपर से चोकस्लैम लगाने तक, द अंडरटेकर (The Undertaker) WWE के कई ऐतिहासिक लम्हों का हिस्सा रहे हैं। उन्हीं के जरिए फैंस को बरीड अलाइव मैच मिले, जिनमें उन्हें कई बार जिंदा भी दफनाया गया था।

उनका WWE करियर तीन दशकों से भी लंबे समय तक चला, 2020 में रिटायरमेंट के बाद ऐसी कई यादें पीछे छोड़ चले हैं, जिन्हें फैंस अपने दिल से कभी नहीं निकालना चाहेंगे। उनकी गिनती सबसे महान प्रो रेसलर्स में की जाती है, लेकिन उनसे भी बहुत बार गलतियां हुई हैं।

ये भी पढ़ें: 5 सबसे बूढ़े WWE सुपरस्टार्स जो Wrestlemania को मेन इवेंट कर चुके हैं

अपने करियर में द डेड मैन भी कई अजीब लम्हों का हिस्सा बन चुके हैं। प्रो रेसलिंग में सब स्क्रिपटेड होता है, इसके बावजूद WWE में ऐसी घटनाएं घटी जो यादगार बन गईं। इसलिए आइए डालते हैं नजर अंडरटेकर के करियर से जुड़ी 5 सबसे अजीब घटनाओं पर।

ये भी पढ़ें: द ग्रेट खली के WWE करियर के 5 सबसे यादगार लम्हे

छोटे कद का रेसलर अंडरटेकर की वेषभूशा में रिंग में उतरा

JBL (जॉन ब्रैडशॉ लेफ़ील्ड) साल 2004 में अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बने थे। रिंग में वो तेजी से मूव नहीं कर पाते थे, इसलिए काफी लोग उनकी खूब आलोचना करते थे। लेकिन 2004 के इस चैंपियनशिप सफर ने उन्हें WWE के सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले सुपरस्टार्स में से एक बना दिया था।

चैंपियन बनने के कुछ ही महीने बाद Summerslam के लिए उनकी दुश्मनी अंडरटेकर से शुरू हुई थी। मैच में जबरदस्त एक्शन देखा गया, लेकिन इस बीच कई बार बेईमानी की कोशिश भी हुई। रेफरी JBL से टकराने के कारण बेहोशी की हालत में थे। इसलिए अंत में डिफेंडिंग चैंपियन ने अंडरटेकर पर बेल्ट से अटैक करते हुए जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: 4 मौके जब अंडरटेकर ने WWE में खुद से लंबे सुपरस्टार्स को हराया

उसके बाद JBL ने अंडरटेकर को एक बार फिर चैलेंज किया, लेकिन असली द डेड मैन के बजाय एक छोटे कद का रेसलर अंडरटेकर के कॉस्ट्यूम में बाहर आया। इस बीच असली अंडरटेकर ने भी एंट्री ली। उनकी JBL के साथ झड़प के बाद उन्होंने छोटे अंडरटेकर को भी जोरदार चोकस्लैम लगाया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

अंडरटेकर बने केन के टीचर

youtube-cover

साल 2001 के अप्रैल महीने के एक Raw एपिसोड में द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन (अंडरटेकर और केन) ने बिग शो की बुरी तरह पिटाई की थी। इसलिए उन्होंने अपना बदला पूरा करने के लिए अंडरटेकर और केन के खिलाफ हैंडीकैप मैच की मांग की। उन्हें मैच मिला और उनके पार्टनर शो फुनाकी और ताका मिशिनोकू बने।

बिग शो मैच को बीच में छोड़कर बैकस्टेज लौट चुके थे। वहीं केन और अंडरटेकर ने फुनाकी और मिशिनोकू की पीट-पीटकर बुरी हालत कर दी। इसी दौरान द डेड मैन ने अपने स्टोरीलाइन ब्रदर केन को लास्ट राइड लगाना सिखाया था।

Survivor Series 1993 में आखिरी मोमेंट पर अमेरिकी टीम को जॉइन किया

youtube-cover

WWE Survivor Series 1993 में All-Americans का सामना विदेशी सुपरस्टार्स से होने वाला था। अमेरिकी टीम टीम में टटांका को भी शामिल किया जाना था, लेकिन किसी कारणवश वो रिंग में परफॉर्म करने की स्थिति में नहीं थे। इसलिए उनकी जगह अंडरटेकर ने ली।

अंडरटेकर ने रिंग में उतरकर जैसे ही अपने कोट के अंदर अमेरिकी झंडे को दिखाया, विदेशी टीम के सुपरस्टार्स जैसे डर के मारे चिल्लाने लगे। अंत में अमेरिकी टीम के कप्तान लेक्स लूगर की अंडरटेकर ने काफी मदद की और अंत में कप्तान ने ही अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

एक प्रेजेंटर की अंडरटेकर को देख डर के मारे बुरी हालत हुई

अंडरटेकर और पॉल बियरर
अंडरटेकर और पॉल बियरर

अंडरटेकर साल 1997 में Wrestlemania 13 में साइको सिड के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच की तैयारियों में जुटे थे। लेकिन उससे पहले WWE ने स्लैमी अवॉर्ड्स का आयोजन करवाया, जिसमें अंडरटेकर को सबसे अच्छे टैटूज़ के लिए अवॉर्ड मिला था।

ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे द डेड मैन अवॉर्ड को स्वीकार नहीं करना चाहते थे। उनकी एंट्री पर बैंड उनके एंट्रेंस म्यूजिक को लाइव परफॉर्म कर रहा था। लेकिन बैंड के एक प्रेजेंटर अंडरटेकर को एंट्री लेता देख बहुत ज्यादा डर गए थे।

एक अलग लुक में नजर आए अंडरटेकर

अंडरटेकर
अंडरटेकर

अंडरटेकर का एक-एक कैरेक्टर फैंस के दिलों पर राज करता आया है। फिर चाहे हम द डेड मैन कैरेक्टर की बात करें या 'The American Badass' की। लेकिन 1 जून 1998 के Raw एपिसोड में वो एक अलग ही लुक में नजर आए। ऐसे लुक में उन्हें WWE में इससे पहले कभी नहीं देखा गया था।

काले कपड़े और चश्मा लगाकर आए अंडरटेकर, विंस को इस बात के लिए सबक सिखाना चाहते थे कि उन्होंने 2 भाइयों को आपस में लड़ने के लिए मजबूर किया था। उन्होंने रिंग में खड़े होकर विंस मैकमैहन पर कई तंज़ भी कसे।