जॉन सीना समेत 5 बड़े सुपरस्टार्स जो मास्क पहनकर रेसलिंग किया करते थे

जॉन सीना
जॉन सीना

डब्लू डब्लू ई (WWE) पिछले कुछ सालों से स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। इसका सबसे बड़ा कारण हर एक सुपरस्टार का अलग कैरेक्टर है जो उसे दूसरों से खास बनाता है। WWE में हमेशा से ही एक बेबीफेस (अच्छा सुपरस्टार) और एक हील (बुरा सुपरस्टार) होता है, लेकिन मास्क पहनने वाले रेसलर का एक अलग ही दर्जा होता है।

मास्क पहनना ना सिर्फ रेसलर की पहचान को छुपाता है बल्कि उसे सबसे अलग बनाने में मदद करता है। प्रो-रेसलिंग में कई सारे सुपरस्टार्स मास्क पहनकर लड़ते है।

फैंस हमेशा से ही मास्क के पीछे छुपे सुपरस्टार के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। बहुत से सुपरस्टार्स ने मास्क पहनकर रेसलिंग करना शुरू किया और अपने पूरे करियर के दौरान नकाब में ही काम किया। इसके अलावा कुछ ऐसे भी रेसलर्स रहे है जिन्होंने पहले मास्क पहनकर रेसलिंग की और बाद में बिना मास्क के अपने करियर को आगे लेकर गए।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए

आज हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने अपने करियर के दौरान एक समय पर जरूर मास्क पहना था।

#5 डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रयान
डेनियल ब्रयान

डेनियल ब्रायन ने 2009 में WWE में डेब्यू किया था, उन्हें आज भी उनकी रेसलिंग स्किल्स के लिए जाना जाता है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि इस पूर्व WWE चैंपियन ने कंपनी में कदम रखने के पहले NJPW में मास्क पहनकर रेसलिंग की है। 4 बार के WWE चैंपियन को NJPW में 'द अमेरिकन ड्रैगन' नाम से जाना जाता था।

जापान में ब्रायन ने मास्क पहनकर GHC जूनियर हैवीवेट चैंपियनशिप, Noah की वर्ल्ड चैंपियनशिप और IWGP जूनियर हैवीवेट टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इतने सालों में यह दिग्गज सुपरस्टार पूरी तरह से बदल चुका है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 सैमी जेन

सैमी जेन
सैमी जेन

सैमी जेन ने 2013 में WWE में कदम रखा था और इसके बाद वह पूरे दुनिया में प्रसिद्ध हो गए। WWE में आने से पहले उन्होंने इंडिपेंडेंट रेसलिंग सिन में मास्क पहनकर ही रेसलिंग की थी और WWE में आने से बाद अपने पूरे कैरेक्टर को बदल दिया।

पूर्व NXT चैंपियन ने 2002 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी जहां वह मास्क पहनकर काम किया करते थे। इस दौरान उनका नाम 'एल जेनेरिको' हुआ करता था। 2002 से 2013 तक उन्होंने मास्क में ही रेसलिंग की।

#3 क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको
क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको WWE के सबसे दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक है। 1999 में डेब्यू करने के बाद जैरिको ने 2005 में कंपनी को अलविदा कह दिया था और इसके 2 सालों बाद उन्होंने फिर WWE में वापसी की और कई सारी चैंपियनशिप अपने नाम की।

क्रिस जैरिको ने WWE के अलावा NJPW में भी काम किया है। दरअसल पूर्व WWE चैंपियन ने वहां 'सुपर लिगर' नाम से रेसलिंग की थी। इस दौरान उन्होंने मास्क पहनकर काम किया था।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना को हराया है

#2 केन

केन
केन

ग्लेन थॉमस जैकब्स (केन) काफी ज्यादा प्रसिद्ध रेसलर रहे हैं। रेसलिंग के अलावा ग्लेन एक एक्टर, बिजनेसमैन और नेता भी रह चुके हैं। वह अभी नॉक्स काउंटी के मेयर है। इस दिग्गज सुपरस्टार ने WWE में 1995 में डेब्यू किया था।

बाद में उन्होंने द अंडरटेकर के साथ मिलकर एक टैग टीम बनाई थी। उस दौरान केन को 'मॉन्स्टर' कहा जाता था, इसके अलावा शुरुआती दौर में उन्होंने मास्क पहनकर रेसलिंग की थी लेकिन बाद में वह हमें बिना किसी मास्क के भी दिखाई दिए है।

#1 जॉन सीना

जॉन सीना
जॉन सीना

जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे हैं, उन्होंने कई सालों तक कंपनी को अपने कंधों पर संभाला है। पूर्व WWE चैंपियन ने सन 2000 में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने लगभग कंपनी की हर बड़ी टाइटल पर कब्जा किया है।

जॉन सीना ने भी अपने करियर के दौरान एक समय पर मास्क पहना था। दरअसल 2010 में नेक्सस के साथ दुश्मनी के दौरान जॉन सीना ने एक एपिसोड में मास्क पहना था। इसके अलावा लाइव इवेंट में भी वह मास्क पहनकर रेसलिंग कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें:- 4 रैसलर्स जो ट्रिपल एच के कहने पर WWE में आए