5 तरीके जिनसे WrestleMania 37 में बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर के WWE चैंपियनशिप मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE

WWE का रेसलमेनिया (WrestleMania) 37 पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE ने अपने इस इवेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अबतक WWE ने दोनों दिनों के लिए मैचों की घोषणा कर दी हैं। पहले दिन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिलने वाला है। लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को इस मैच में डिफेंड करने वाले हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स की दुश्मनी काफी ज्यादा अच्छी रही हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 1: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

फैंस उनके मैच के लिए काफी ज्यादा उत्साहित है। इस मैच का विजेता निकालना काफी ज्यादा मुश्किल है। WWE के पास इस मैच को अच्छे तरीके से बुक करने का मौका है। खैर, कुछ ऐसे तरीके है जिनसे WrestleMania में बॉबी लैश्ले और ड्रू मैकइंटायर के WWE टाइटल मैच का अंत हो सकता है। इस आर्टिकल में हम WrestleMania 37 के WWE चैंपियनशिप मैच के 5 संभावित अंत के बारे में बात करने वाले हैं।

5- WrestleMania में शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर की मदद से ड्रू मैकइंटायर जीत दर्ज करें

हर्ट बिजनेस को WWE ने पूरी तरह से अलग कर दिया है। इसके बावजूद WWE अपने फैंस को WrestleMania में सरप्राइज कर सकता है। बॉबी लैश्ले इस समय ड्रू मैकइंटायर के साथ दुश्मनी में रहने के साथ ही अपने पूर्व साथियों के खिलाफ भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में वो दोनों ही लैश्ले का ध्यान भटका सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- WWE WrestleMania 2021, नाईट 2: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

वो मैच में इंटरफेयर करते हुए ड्रू मैकइंटायर की मदद कर सकते हैं। साथ ही अपने पूर्व लीडर और साथी बॉबी लैश्ले पर भारी पड़ सकते हैं। इससे बॉबी लैश्ले चैंपियनशिप हारने के बावजूद कमजोर दिखाई नहीं देंगे। साथ ही ड्रू मैकइंटायर के पास एक बार फिर WWE चैंपियनशिप आ जाएगी। WWE इस तरीके से मैच का अंत कर सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- किंग कॉर्बिन की मदद से बॉबी लैश्ले टाइटल रिटेन करें

किंग कॉर्बिन और ड्रू मैकइंटायर के बीच Raw के एपिसोड में मैच देखने को मिलने वाला है। इस मैच में मैकइंटायर को जीत मिल सकती हैं। ऐसे में किंग कॉर्बिन अपना बदला लेने के लिए मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं। बड़ी बात ये है कि किंग कॉर्बिन किसी भी मैच का हिस्सा नहीं है। इसके चलते उन्हें बड़ा मौका मिल सकता है।

वो मैच में इंटरफेयर करते हुए ड्रू मैकइंटायर का ध्यान भटका सकते हैं। साथ ही अपने दोस्त बॉबी लैश्ले की जीत दर्ज करने में मदद कर सकते हैं। इससे ड्रू मैकइंटायर कमजोर दिखाई नहीं देंगे। साथ ही स्टोरीलाइन पूरी तरह से आगे बढ़ सकती हैं। WWE के पास इस तरह मैच खत्म करने का मौका है।

3- शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर की मदद से बॉबी लैश्ले की जीत हो

शेल्टन बेंजामिन और सेड्रिक एलेक्जेंडर WrestleMania में सबको चौंका सकते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स इस मैच में इंटरफेयर कर सकते हैं। साथ ही वो बॉबी लैश्ले का ध्यान भटकाने के बजाय उनकी मदद कर सकते हैं। वो इस मैच में ड्रू मैकइंटायर पर हमला कर सकते हैं या फिर उनका ध्यान भटका सकते हैं।

बॉबी लैश्ले इसका फायदा उठाकर मैकइंटायर को हर्ट लॉक में फंसा सकते हैं। साथ ही एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए WrestleMania में चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं। बाद में पता चल सकता है कि हर्ट बिजनेस को अलग करने प्लान MVP का था और उन्होंने सिर्फ मैकइंटायर को हराने के लिए ऐसा किया।

2- बॉबी लैश्ले को क्लीन जीत मिलें

पिछले एक साल में बॉबी लैश्ले ने जबरदस्त काम किया है। वो MVP के साथ आने के बाद मॉन्स्टर बन गए थे। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल का कद बढ़ाया था। अब WWE चैंपियन के रूप में भी उन्होंने काफी अच्छा काम किया है। साथ ही WWE उन्हें अब काफी कम मैच हराता है। ऐसे में लैश्ले को जीत मिल सकती हैं।

बॉबी लैश्ले का रिकॉर्ड WrestleMania में काफी ज्यादा खराब रहा है। ऐसे में WrestleMania 37 में वो रिकॉर्ड को सुधार सकते हैं। बॉबी लैश्ले को WWE ताकतवर दिखा रहा है। ऐसे में उन्हें ड्रू मैकइंटायर पर क्लीन जीत भी मिल सकती हैं। बॉबी लैश्ले की इस जीत से फैंस काफी ज्यादा खुश रहेंगे।

1- ड्रू मैकइंटायर को क्लीन जीत मिलें

पिछले साल ड्रू मैकइंटायर ने WrestleMania 36 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर का सामना किया था। इस मैच ड्रू मैकइंटायर को जीत मिली थी। वो फैन फेवरेट रहे थे लेकिन फैंस की इवेंट में कमी थी। इसके चलते मैकइंटायर को अपनी चैंपियनशिप जीत और ब्रॉक लैसनर पर जीत पर बड़ा रिएक्शन नहीं मिल पाया था।

इसके बावजूद WrestleMania 37 में ड्रू मैकइंटायर के पास अपना मोमेंट बनने का मौका है। वो एक जबरदस्त मैच में बॉबी लैश्ले को पराजित कर सकते हैं। क्लीन जीत के साथ ही वो तीसरी बार WWE चैंपियन बन सकते हैं। साथ ही WrestleMania ने अपने इस पल को जरूर ही यादगार बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 धमाकेदार चीज़ें जो ब्रॉक लैसनर WrestleMania 37 में कर सकते थे