5 WWE सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को WrestleMania 37 में चुनौती दे सकते हैं

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रॉयल रंबल(Royal Rumble) 2021 में रोमन रेंस(Roman Reigns) ने केविन ओवेंस( Kevin Owens ) को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर ली है। अब रोमन रेंस रेसलमेनिया(WrestleMania ) सीजन की तरफ यूनिवर्सल चैंपियन बनकर बढ़ गए है। रोड टू WrestleMania शुरू हो गया है। रोमन रेंस का प्रतिद्वंदी इस बड़े शो में कौन होगा इसे लेकर चर्चाएं अब शुरू हो गई है।

मेंस रंबल मैच ऐज ने जीता है। वो ब्लू ब्रांड में भी आएंगे। अभी तक उन्होंने किसी को चैलेंज नहीं किया है। अब देखना होगा कि क्या रोमन रेंस को ऐज WrestleMania के लिए चैलेंज करते हैं या नहीं। WrestleMania 37 दो दिन की होगी। ये बात तो तय है कि इन दोनों दिन में से एक दिन रोमन रेंस मेन इवेंट का हिस्सा होंगे।

ये भी पढ़ें: 3 पार्ट टाइम WWE सुपरस्टार्स जिनकी फैंस वापसी होते हुए देखना चाहते हैं और 3 जिनकी वापसी होते हुए नहीं देखना चाहते हैं

इस समय रोमन रेंस का मोमेंटम काफी हाई है। केविन ओवेंस के साथ उनकी राइवलरी शानदार रही थी। ब्लू ब्रांड में इस समय कुछ ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जो रोमन रेंस को अब चुनौती दे सकते हैं। तो आइए WrestleMania 37 के लिए रोमन रेंस के पांच संभावित प्रतिद्वंदियों पर नजर डालते हैं।

सैथ रॉलिंस बेबीफेस बनकर रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं

सैथ रॉलिंस ने रंबल मैच में वापसी की है। वो इस समय हील के रूप में काम कर रहे हैं। सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच आगे जाकर मैच तो होना ही है। WrestleMania को होने में अभी दो महीने से ज्यााद का समय है। सैथ रॉलिंस को WWE अब बेबीफेस के रूप में ट्रांजिशन कर सकता है।

ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने चोटिल होने का नाटक किया था और 3 जिन्हें चोट होने के कारण रिटायर होना पड़ा था

इसका कारण ये भी है कि सैथ ऱॉलिंस और रोमन रेंस का इतिहास साथ में काफी शानदार रहा है। शील्ड के दोनों हिस्सा रहे और इसके बाद कई बड़े मैच फैंस को इन्होंने दिेए है। WrestleMania में अगर सैथ ऱॉलिंस और रोमन रेंस का मैच होता है तो ये बहुत बड़ा मैच होगा। ये इस इवेंट में हैडलाइन हो सकता है। इससे पहले भी दोनों साथ में कई अच्छे मैच लड़ चुके हैंं। इस समय अब चीजें अलग हो सकती है। रोमन रेंस हील के रूप में काम करेंगे और सैथ रॉलिंस बेबीफेस के रूप में काम करेंगे तो मजा आ जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

गोल्डबर्ग

रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच ड्रीम मैच बचा हुआ है। ये मैच पिछले साल WrestleMania 36 में तय किया गया था लेकिन रोमन रेंस ने अंतिम समय में अपना नाम वापस ले लिया था। वैसे इस बार इस मैच के होने के उम्मीदें पूरी जताई जा रही है। गोल्डबर्ग इस समय फ्री एंजेट के रूप में काम कर रहे हैं। वो किसी भी ब्रांंड में जा सकते हैं।

रंबल में गोल्डबर्ग और मैकइंटायर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हो चुका है। गोल्डबर्ग की इसमें हार हुई थी। अब गोल्डबर्ग ब्रांड स्विच कर रोमन रेंस को चुनौती दे सकते हैं। वैसे भी गोल्डबर्ग का WWE में एक और मैच बचा हुआ है। ये मैच WrestleMania में होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मैच को लॉक कर देना चाहिए। रोमन रेंस का हील कैेरेक्टर भी इस समय शानदार है। गोल्डबर्ग के साथ और भी इसमें मजा आएगा।

ब्रॉक लैसनर

रोमन रेंस
रोमन रेंस

इस मैच के होने की उम्मीदें कम है लेकिन पॉल हेमन की वजह से ये मैच हो सकता है। पॉल हेमन अब रोमन रेंस के साथ आ गए है। इससे पहले कई सालों तक वो ब्रॉक लैसनर के साथ थे। ब्रॉस लैसनर के हिसाब से तुलना की जाए तो रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन सिर्फ साइड वाला काम कर रहे हैं। जबकि लैसनर के साथ पॉल हेमन प्रोमो भी देते थे।

ऐज ने मेंस रंबल मैच जीता है। ऐसा लग रहा है कि वो WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे। ब्रॉक लैसनर को वापसी कर ब्लू ब्रांड में आना चाहिए। पॉल हेमन और रोमन रेंस के साथ वो फाइट कर सकते हैं। पॉल हेमन को लेकर उनका रिएक्शन देखने लायक होगा।

जॉन सीना

जॉन सीना
जॉन सीना

जॉन सीना पार्ट टाइमर की भूमिका में इस समय है। और वो भी रोमन रेंस को चुनौती पेश कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस बार मेनिया का हिस्सा जॉन सीना हो सकते हैं। जॉन सीना किसी अन्य सुपरस्टार्स के साथ मैच के लिए फिट नहीं बैठेंगे। लेकिन रोमन रेंस के साथ उनका मैच अच्छा हो सकता है।

WWE इतिहास में दोनों का बहुत बड़ा नाम है। जॉन सीना 16 बार चैंपियन जीतकर हमेशा टॉप पर रहे हैं। एक बार इन दोनों के बीच मैच हो चुका है लेकिन WrestleMania में इनका मैच बड़ा हो सकता है। रोमन रेंस इस समय हील है। जॉन सीना हमेशा फेस रहे हैं। जॉन सीना यहां पर रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। दोनों 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं।

डेनियल ब्रायन

इस नाम की चर्चा काफी पहले से हो रही है। पिछले साल के अंत में डेनियल ब्रायन की फ्यूड एक बार रोमन रेंस के साथ शुरू भी हुई थी लेकिन इसे खत्म कर दिया गया। ऐसा कहा जा रहा था कि रंबल में उनका मैच रोमन रेंस के साथ होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जे उसो के साथ भी डेनियल ब्रायन की स्टोरीलाइन चली थी लेकिन वो खत्म कर दी गई।

डेनियल ब्रायन अभी भी रास्ता ढूंढ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि WWE ने इन दोनों के मैच का प्लान बड़े इवेंट में किया है। इन दोनों के मैच के लिए WrestleMania से अच्छी जगह कोई नहीं हो सकती है। ये एक ड्रीम मैच होगा। दोनों शानदार रेसलर हैं और अच्छा मैच दे सकते हैं। पहले भी ये दोनों साथ में काम कर चुके हैं।