5 WWE सुपरस्टार्स जिनके Royal Rumble मैच जीतने की संभावना सबसे ज्यादा है

एलेक्सा ब्लिस और सैथ रॉलिंस
एलेक्सा ब्लिस और सैथ रॉलिंस

WWE Royal Rumble पीपीवी के 34वें संस्करण के आयोजन में अब पूरे 2 हफ्ते का भी समय बाकी नहीं रहा है। शो के लिए मेंस और विमेंस Royal Rumble मैचों के अलावा WWE चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच की पुष्टि भी की जा चुकी है।

एक तरफ सुपरस्टार्स Royal Rumble मैचों में जीत दर्ज कर चैंपियंस के खिलाफ मैच प्राप्त करना चाहेंगे, वहीं कार्ड में अभी और भी मुकाबलों का जोड़ा जाना बाकी है। कई स्टोरीलाइंस दिलचस्प तरीके से आगे बढ़ रही हैं, इसलिए आने वाले हफ्ते में अगले पीपीवी के लिए कई बड़े चैंपियनशिप मैचों का ऐलान किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों जे उसो Royal Rumble मैच जीत सकते हैं

Royal Rumble मैचों के भी कई प्रतिभागियों के नाम सामने आ चुके हैं। जिनमें कई ऐसे बड़े WWE सुपरस्टार्स भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में बड़ा पुश मिलना शुरू हुआ है, इसलिए वो मल्टी-मैन मैचों में जीत के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी Royal Rumble मैच जीतने की संभावना सबसे ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble इतिहास के 5 सबसे धमाकेदार और यादगार मैच

WWE सुपरस्टार जे उसो

जे उसो और रोमन रेंस
जे उसो और रोमन रेंस

जे उसो पिछले कुछ महीनों में WWE में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने ना केवल रोमन रेंस को बड़ा हील सुपरस्टार बनने में मदद की बल्कि खुद भी एक सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

एक तरफ ट्राइबल चीफ और मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को केविन ओवेंस के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है। वहीं उनकी नजरें Royal Rumble मैच पर भी टिकी होंगी, जिसकी ज़िम्मेदारी वो अपने कज़िन ब्रदर जे उसो के हाथों में भी सौंप सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों रोमन रेंस को WWE Royal Rumble 2021 मैच में एंट्री लेनी चाहिए

हालांकि उसो अगर Royal Rumble विनर बने तो उनके पास अपने भाई को उनके टाइटल के लिए चुनौती देने का मौका होगा। Wrestlemania 37 के लिए इस मैच को बुक किया जा सकता है और इस बीच जिमी उसो की वापसी भी इस दुश्मनी को नया मोड़ दे सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

बियांका ब्लेयर

बियांका ब्लेयर
बियांका ब्लेयर

WWE मेन रोस्टर डेब्यू के कुछ महीनों बाद तक बियांका ब्लेयर को कोई खास स्टोरीलाइंस का हिस्सा नहीं बनाया गया था। लेकिन अब स्थिति काफी बदल चुकी है, धीरे-धीरे आगे बढ़ रही बेली के खिलाफ उनकी स्टोरीलाइन फैंस के लिए बड़े आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस बात में कोई संदेह नहीं कि ये ब्लेयर के बड़े पुश की शुरुआत है और वो WWE की उभरती हुई विमेंस सुपरस्टार्स में से एक भी हैं। इसलिए विमेंस Royal Rumble मैच में जीत ब्लेयर के करियर को एक नई राह पर ले जा सकती है।

डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन पिछले काफी समय से WWE अन्य रेसलर्स को पुश दिलाने में मदद करते आए हैं। लेकिन ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिनके खिलाफ फैंस ब्रायन को भिड़ते देखना चाहते होंगे। उन्हें अच्छा अनुभव प्राप्त है, बेबीफेस और हील दोनों किरदारों में भी सफलता प्राप्त की है।

डेनियल ब्रायन और रोमन रेंस फिलहाल SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं। इसलिए अगर Royal Rumble विनर बनने के बाद ब्रायन vs रोमन फ्यूड शुरू होती है तो पूर्व WWE चैंपियन का अनुभव ट्राइबल चीफ को और भी बड़ा विलन बनने में मदद कर सकता है।

एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस RAW में द फीन्ड की पार्टनर होने और रैंडी ऑर्टन के खिलाफ स्टोरीलाइन में शामिल होने के अलावा विमेंस डिविजन की स्टोरीलाइंस में भी शामिल हो गई हैं। RAW के हालिया एपिसोड में जिस तरह उन्होंने RAW विमेंस चैंपियन पर जीत दर्ज की, उससे एक नई दुश्मनी के शुरू होने के संकेत मिले हैं।

ये भी कयास लगाए जाने लगे हैं कि 2021 विमेंस Royal Rumble मैच की विजेता ब्लिस ही हो सकती हैं। जिससे वो आने वाले महीनों में असुका को चुनौती देकर नई RAW विमेंस चैंपियन बन सकें।

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस फिलहाल अपनी रियल लाइफ पार्टनर बैकी लिंच के साथ हैं, जो कुछ समय पहले ही मां बनी हैं। बैकी की वापसी के बारे में तो अभी कोई अपडेट नहीं है लेकिन रॉलिंस की वापसी की उम्मीद 2021 WWE मेंस Royal Rumble मैच में की जा रही है।

विजेता बनने से वो रोमन रेंस के खिलाफ फ्यूड में शामिल हो सकते हैं। एक ऐसा समय था जब हील सैथ vs बेबीफेस रोमन की दुश्मनी देखने को मिली थी। लेकिन इस बार दोनों के किरदार अलग होंगे, इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि हील रोमन के खिलाफ बेबीफेस रॉलिंस कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Quick Links