5 संभावित सुपरस्टार्स जो WWE के सबसे बड़े शो WrestleMania 36 का हिस्सा नहीं होंगे  

Image result for john cena the undertaker

रेसलमेनिया को होने में 3 महीने से कम का समय बचा है। शो के लिए WWE ने अबतक सिर्फ ब्रॉक लैसनर बनाम ड्रू मैकइंटायर बुक किया है। ये मैच WWE चैंपियनशिप के लिए होगा और इसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक भी नज़र आ रहे हैं। हालाँकि इस समय रैंडी ऑर्टन बनाम ऐज, बैकी लिंच बनाम शायना बैजलर, रोमन रेंस बनाम ब्रे वायट और शार्लेट फ्लेयर बनाम बेली का मुकाबला भी होना लगभग तय है।

लेकिन कई बड़े रेसलर्स हैं जो इस साल रेसलमेनिया को मिस कर सकते हैं। इस लिस्ट में वो सुपरस्टार्स हैं जो मेनिया का बड़ा हिस्सा रहे हैं लेकिन कई वजहों से इस साल शायद लड़ते हुए नज़र नहीं आएंगे। कुछ महीनों के बाद टांपा में होने वाले इस इवेंट के लिए WWE रवाना हो जाएगी लेकिन ये 5 सुपरस्टार्स शायद शो में लड़ते हुए नज़र नहीं आएं।

#5 जॉन सीना

Enter caption

जॉन सीना काफी समय से WWE का अहम हिस्सा बनने हुए हैं। वह एक समय पर इस कंपनी का चेहरा भी हुआ करते थे और उनके कारण ही आज WWE इतनी बड़ी कंपनी बनी है। लेकिन अब सीना अपने रेसलिंग करियर से ज्यादा एक्टिंग में ध्यान दे रहे हैं और इस वजह से वह काफी समय से कंपनी के लिए लड़ते हुए भी नज़र नहीं आये हैं।

सीना ने आखिरी बार साल 2019 में लैसनर की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक फेटल 4 वे मैच लड़ा था। इस मैच में वह हार गए थे और फिर रॉयल रंबल में हमें फिन बैलर और लैसनर के बीच टाइटल मैच दिखा। पूर्व WWE चैंपियन ने ये कन्फर्म कर दिया है कि वह रेसलमेनिया में इस साल जरूर नज़र आएंगे लेकिन वह इस शो में शायद मैच ना लड़े।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

#4 एजे स्टाइल्स

Image result for aj styles

एजे स्टाइल्स कुछ समय पहले तक फिट थे। लेकिन रॉयल रंबल पे-पर-व्यू के दौरान ऐज द्वारा लगाए गए स्पीयर से उन्हें चोट लग गई। ये चोट गंभीर बताई जा रही है और इस वजह से स्टाइल्स रेसलमेनिया को मिस करते हुए नज़र आ सकते हैं। अफवाहों के अनुसार WWE इनका मैच ऐज के साथ करवाना चाहती थी। इस वजह से ही द रेटेड आर सुपरस्टार ने स्टाइल्स को रंबल मैच के दौरान एलिमिनेट भी किया था।

अब क्योंकि पूर्व WWE चैंपियन चोटिल हैं, और मुमकिन है कि रेसलमेनिया से पहले तक ठीक नहीं होंगे, वह इस साल शो को मिस करते हुए दिख सकते हैं। फैंस को ऐज और स्टाइल्स के बीच ड्रीम मैच देखना है जो अब तभी हो पायेगा जब द फिनोमिनल वन पूरी तरह से फिट हो जाएँ।

#3 द अंडरटेकर

Image result for the undertaker

द अंडरटेकर ने WWE में अपना आखरी मैच एक्सट्रीम रूल्स 2019 के दौरान लड़ा था। इस शो में उन्होंने रोमन रेंस के साथ टीम-अप करते हुए शेन मैकमैहन और ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ा और जीत भी दर्ज की। इसके बाद से ही द डेडमैन WWE में नज़र नहीं आए हैं। उन्होंने पिछले साल क्राउन ज्वेल को भी मिस कर दिया था।

स्पोर्ट्सकीड़ा के Tom Colohue के अनुसार टेकर जल्द ही WWE में नज़र आ सकते हैं और सुपर शोडाउन में लड़ते हुए दिख सकते हैं। इसके बाद वह रेसलमेनिया से ब्रेक लेंगे और फिर साल के आखिर में होने वाले दूसरे सऊदी अरब शो में लड़ते हुए दिखेंगे। पिछले साल टेकर रेसलमेनिया में नहीं आये थे और शायद इस बार भी कुछ ऐसा ही नज़ारा फैंस को दिख सकता है।

#2 लार्स सुलिवन

Image result for lars sullivan

चोटिल होने से पहले तक लार्स सुलिवन के लिए WWE के पास काफी बड़े प्लांस थे। विंस मैकमैहन खुद इस सुपरस्टार को काफी पसंद करते हैं और इस वजह से वह सुलिवन को बड़ा पुश देते। वह पिछले साल रेसलमेनिया में जॉन सीना के खिलाफ मैच लड़ने वाले थे लेकिन बीमार होने के कारण ऐसा नहीं हो सका।

रेसलमेनिया में बाद वाली रॉ के जरिये सुलिवन ने मेन रोस्टर में कदम रखा। आते ही उन्होंने रिटायर्ड कर्ट एंगल पर हमला किया और एक बड़े हील के तौर पर अपना नाम बनाना शुरू किया। जल्द ही वह चोटिल हो गए और उनकी चोट गंभीर निकली।

रिपोर्ट्स की माने तो सुलिवन जून 2020 के पहले WWE में वापसी नहीं कर पाएंगे। इसका मतलब ये है कि सुलिवन इस बार भी रेसलमेनिया में नहीं लड़ते हुए दिखेंगे। अगर वह शो में लड़ते तो कम से कम आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीतने के हक़दार तो बनते।

#1 रोंडा राउजी

Ronda Rousey Angry

रोंडा राउजी WWE की उन महिला रेसलर्स में से एक हैं जिन्होंने रेसलमेनिया को मेन इवेंट किया हो। रोंडा ने साल 2018 में इस कंपनी में कदम रखा था और आते ही उन्होंने अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी थी। फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीतने के बाद से रोंडा ने शानदार काम किया और पिछले साल मेनिया में उन्होंने बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ अपने टाइटल का बचाव भी किया था।

वह इस मैच में नहीं जीत पाईं और उनके हाथ में चोट भी लगी। तबसे लेकर अभी तक राउजी ने रिंग में अपनी वापसी नहीं की है। वह इस समय लड़ने के लिए फिट हैं लेकिन शायद कंपनी कुछ समय तक उन्हें रिंग से दूर रखना चाहती है ताकि उनके लिए एक बड़ी स्टोरीलाइन बनाई जा सके। खैर, अभी तो ऐसा ही लगता है कि रोंडा रेसलमेनिया 36 में लड़ते हुए नज़र नहीं आने वाली हैं।