WWE का इतिहास कई दशक पुराना रहा है और शुरुआत से ही विंस मैकमैहन(Vince Mcmahon) ने बेहद कड़े नियम बनाए हुए हैं, जिन्हें तोड़ने से पहले रेसलर्स 10 बार सोचते होंगे। लेकिन समय बीतने के साथ कंपनी के नियमों में थोड़ी ढील दी गई है।
ऐसी कई बातें सामने आती रही हैं कि काफी समय पहले विंस साथ काम कर रहे किन्हीं 2 सुपरस्टार्स के बीच रियल लाइफ रिलेशनशिप के पक्ष में नहीं होते थे। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है और कुछ सुपरस्टार्स तो शादी के बंधन में भी बंध चुके हैं।
ये भी पढ़ें: 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो अंडरटेकर को कभी पिन के जरिए नहीं हरा पाए
कई बार रियल लाइफ रिलेशनशिप्स को WWE में स्टोरीलाइंस का भी रूप दिया गया है, जिनमें ऐज-लिटा-मैट हार्डी का लव ट्रायंगल एक बहुचर्चित स्टोरीलाइन भी शामिल रही।
WWE में रियल लाइफ पति-पत्नी की कई जोड़ियां रही हैं, जिन्होंने कंपनी में अपार सफलता प्राप्त की है। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 कपल्स के बारे में आपको बताने वाले हैं जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 5 सबसे बेहतरीन फिनिशिंग मूव्स
बेथ फ़ीनिक्स और ऐज रह चुके हैं पूर्व WWE चैंपियंस
बेथ फ़ीनिक्स और ऐज दोनों को ही WWE हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया जा चुका है और दोनों ने प्रो रेसलिंग में अपार सफलता प्राप्त की है। फ़ीनिक्स और ऐज साल 2010 में एक-दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे।
एक तरफ बेथ फ़ीनिक्स हैं जो एक बार WWE डीवाज़ चैंपियन और 3 बार WWE विमेंस चैंपियन रह चुकी हैं। इसके अलावा वो कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं। साल 2012 में अच्छी स्टोरीलाइन ना मिलने के कारण उन्होंने रिटायरमेंट की पुष्टि कर सभी को चौंका दिया था।
ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में द ग्रेट खली के अच्छे दोस्त हैं
वहीं ऐज 11 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा कई बार मिड-कार्ड टाइटल्स को भी जीत चुके हैं। चोटों से घिरे रहने के कारण 2011 में उन्हें रिटायरमेंट लेनी पड़ी लेकिन उसके करीब 9 साल बाद उन्होंने 2020 Royal Rumble मैच में वापसी की और अभी भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।