5 रियल लाइफ WWE कपल्स जो एक ही फैक्शन में थे 

रियल -लाइफ कपल्स
रियल -लाइफ कपल्स

फैक्शन असल में प्रोफेशनल रेसलिंग का एक अहम हिस्सा है और कई दशकों से प्रमोशन्स में ढेरों फैक्शन्स नजर आ चुकी है। WWE और अन्य रेसलिंग कंपनी में कई सारी ऐतिहासिक और बड़ी स्टोरीलाइन्स में ग्रुप्स का अहम किरदार रहा है। WWE में nWo, डी-जनरेशन एक्स, फोर हॉर्समैन, इवोल्यूशन और द शील्ड जैसे कई सारे बड़े ग्रुप रहे हैं।

इन सारी फैक्शन्स ने रेसलिंग प्रशंसकों को कई सारे यादगार पल दिए हैं। साथ ही यहां से WWE को कई सारे बड़े सिंगल्स स्टार्स मिले हैं और उन्हें सालों तक याद रखा जाएगा। WWE में ज्यादातर फैक्शन मेंस सुपरस्टार्स से भरी हुई रही है। इसके बावजूद WWE में कुछ ऐसे भी ग्रुप रहे हैं, जहां विमेंस स्टार भी मौजूद थी।

कभी-कभी वो विमेंस स्टार फैक्शन में मैनेजर का किरदार निभाती है या किसी स्टार के साथ ऑन-स्क्रीन रिलेशन में रहती है। WWE में ऐसे कुछ मौके आए हैं जहां एक फैक्शन में रियल लाइफ कपल्स भी मौजूद रहे हैं और वो ग्रुप में एक-साथ नजर आए हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 रियल लाइफ कपल्स के बारे में जो एक ही फैक्शन का हिस्सा रहे हैं।

5- WWE स्टार निकी क्रॉस और किलियन डैन (सैनिटी)

WWE के NXT ब्रांड में कुछ सालों पहले एक काफी खतरनाक ग्रुप मौजूद था और फैंस इन्हें काफी अच्छे से जानते थे। दरअसल, एरिक यंग ने 2016 में एलेग्जेंडर वॉल्फ, निकी क्रॉस और सॉयर फुलटन के साथ मिलकर ग्रुप बनाया था।

सॉयर की गहरी चोट लग गयी थी और इस वजह से किलियन डैन को ग्रुप में शामिल किया गया था। इस वजह से डैन और क्रॉस एक ही ग्रुप में मौजूद थे। मेन रोस्टर पर आने के बाद ये ग्रुप पूरी तरह से बंद हो गया। खैर, निकी और डैन ने 2019 में अपने रिलेशन को शादी में बदल दिया।

ये भी पढ़ें:- WWE के 5 मशहूर कपल्स जो एक ही समय पर चैंपियन थे

4- नटालिया और टायसन किड (द हार्ट डाइनेस्टी)

नटालिया, टायसन किड और डेव हार्ट स्मिथ ने 2007 में FCW के अंदर अपना ग्रुप बनाया था। इसके बाद ये फैक्शन मेन रोस्टर पर आयी और उन्होंने ECW में काम किया।

बाद में स्मिथ और किड ने रेसलमेनिया 26 में बिग शो और द मिज़ को हराकर यूनिफाइड टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया। नटालिया और टायसन किड की रियल लाइफ जोड़ी लंबे समय तक एक ही साथ टेलीविज़न पर नजर आई। टायसन को चोट की वजह से रिटायर होना पड़ा, वहीं नटालिया अभी भी WWE का हिस्सा है।

3- मेलिना और जॉन मॉरिसन (MNM)

मेलिना, जॉन मॉरिसन और जोई मर्क्युरी ने WWE में आते ही अपनी छाप छोड़ी थी। इस ग्रुप को जॉन मॉरिसन की पूर्व पार्टनर मेलिना मैनेज करती थी।

MNM ने मेलिना के नेतृत्व में टैग टीम टाइटल्स पर भी कब्जा किया था। दोनों लंबे समय तक साथ रहे थे लेकिन 2015 में इस कपल ने अलग होने का निर्णय लिया।

ये भी पढ़ें:- 6 WWE स्टार्स जिनके पास अपनी स्टोरीलाइन्स बनाने की आजादी है

2- क्वीन शार्मेल और बुकर टी

बुकर टी और उनकी रियल-लाइफ साथी क्वीन शार्मेल 2006 में साथ नजर आने लग गए थे। बुकर टी ने 2006 में किंग ऑफ़ द रिंग टूर्नामेंट जीता था।

इसके बाद उन्होंने फिन्ली और विलियम रीगल के साथ मिलकर अपनी फैक्शन बनाई। इन चारों स्टार्स में सबसे प्रसिद्ध बुकर और उनकी पत्नी थी। दोनों कई सालों तक टीवी पर एक-साथ नजर आए।

1- स्टेफनी मैकमैहन और ट्रिपल एच

ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन WWE के सबसे प्रसिद्ध कपल्स में से एक रहे है। दोनों सालों से एक-साथ नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार्स मैकमैहन-हेल्म्सली फैक्शन का हिस्सा थे।

ग्रुप में इस प्रसिद्ध जोड़ी के अलावा डी-जनरेशन एक्स, मैकमैहन फैमिली, जेराल्ड ब्रिस्को और पैट पैटरसन मौजूद थे। इस दौरान ट्रिपल एच को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत रेसलमेनिया 16 में मिली और वो यहां से एक बड़ा नाम बने। इसके बाद अथॉरिटी फैक्शन में भी ये कपल साथ नजर आ चूका है।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सिर्फ एक दिन तक ही WWE चैंपियनशिप को अपने पास रखा

Quick Links