5 कारणों से बिग ई ने Raw में बॉबी लैश्ले को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती

WWE Raw में बिग ई नए चैंपियन बन गए
WWE Raw में बिग ई नए चैंपियन बन गए

WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला गया। बिग ई (Big E) ने अपना मनी इन द बैंक (Money in the Bank) कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया। दरअसल, Raw की शुरुआत में बिग ई, रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) का सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान बिग ई ने बताया था कि वो आज किसी भी हालत में कैश-इन करेंगे।

मेन इवेंट में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, बॉबी लैश्ले और रैंडी ऑर्टन ने मिलकर जबरदस्त मैच दिया। इस मैच में इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर बॉबी लैश्ले ने जीत दर्ज की। साथ ही अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। मैच के बाद बिग ई ने एंट्री की और अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन किया।

उन्होंने इसके बाद थोड़े समय तक लड़ाई की और अंत में अपना फिनिशर लगाकर मैच को जीता। साथ ही नए WWE चैंपियन बन गए। कुछ ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से बिग ई नए WWE चैंपियन बने हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 कारणों के बारे में बात करेंगे जिनकी वजह से बिग ई ने बॉबी लैश्ले को हराकर WWE चैंपियनशिप जीती।

5- WWE चैंपियन रहते हुए लैश्ले को पर्याप्त समय हो गया था

बॉबी लैश्ले ने बतौर चैंपियन काफी अच्छा काम किया था। इस दौरान उन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ इसे सफलतापूर्वक रिटेन किया। बॉबी लैश्ले ने 1 मार्च 2021 को Raw के एपिसोड में द मिज़ को हराकर इस टाइटल पर कब्जा किया था। इसके बाद उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में टाइटल को डिफेंड किया।

साथ ही कोफी किंग्सटन पर भी Money in the Bank पीपीवी में एक अहम जीत दर्ज की। उनकी सबसे बड़ी जीत गोल्डबर्ग के खिलाफ आई। SummerSlam में उन्होंने गोल्डबर्ग को हराकर टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। कोई भी फैन उनके टाइटल रन से निराश नहीं हुआ होगा। उनका पहला ही चैंपियनशिप रन इतना ज्यादा खास साबित हुआ था। अब उन्हें चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया था और टाइटल चेंज का यह सही समय था।

4- गोल्डबर्ग को चैंपियनशिप से दूर रखने के लिए

गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। Crown Jewel पीपीवी में गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच एक मैच देखने को मिल सकता है। गोल्डबर्ग ने पहले ही बता दिया है कि वो बॉबी लैश्ले से बदला लेंगे। अगर बॉबी लैश्ले चैंपियन रहते तो गोल्डबर्ग उन्हें हराकर टाइटल पर कब्जा कर लेते।

अगर गोल्डबर्ग नए WWE चैंपियन बन जाते तो फैंस काफी ज्यादा निराश दिखाई देते। इसी वजह से WWE ने बॉबी लैश्ले से टाइटल ले लिया। अब अगर गोल्डबर्ग उन्हें हरा भी देंगे तो प्रशंसकों को उतनी निराशा नहीं होगी। गोल्डबर्ग को चैंपियनशिप से दूर रखने के लिए WWE ने बिग ई को चैंपियन बना दिया।

3- कोफी किंग्सटन का बदला लेने के लिए

कुछ समय पहले बॉबी लैश्ले की कोफी किंग्सटन के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही थी। इस दौरान लैश्ले ने किंग्सटन और जेवियर वुड्स दोनों की बुरी हालत कर दी थी। उनकी स्टोरीलाइन का अंत भी सही तरह से नहीं हुआ था। कोफी अपना बदला नहीं ले पाए थे और इसी वजह से बिग ई ने लैश्ले पर कैश-इन करने का निर्णय लिया।

अब कोफी किंग्सटन का बदला पूरा हो गया है। साथ ही बिग ई नए चैंपियन बन गए हैं। कोफी और उनके साथियों के लिए यह काफी अच्छी चीज़ है। इसी वजह से उन्होंने मैच के बाद साथ आकर सेलिब्रेट भी किया। WWE ने उनकी अधूरी स्टोरीलाइन को सही तरह से खत्म करने के लिए यह निर्णय लिया।

2- न्यू डे को साथ लाने के लिए

पिछले साल बिग ई को न्यू डे से अलग कर दिया गया था। इसके बाद बिग ई SmackDown का हिस्सा बन गए थे जबकि कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स Raw में ड्राफ्ट हो गए थे। दोनों ने अपने-अपने ब्रांड्स पर सफलता हासिल की। इसके बावजूद हर कोई उन्हें एक बार फिर साथ देखना चाहता था।

इसके लिए उन्हें किसी एक ब्रांड पर आना था। इसी कारण बिग ई ने Raw के टॉप चैंपियन पर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया। अब WWE चैंपियन बनने के साथ ही वो Raw का हिस्सा बन चुके हैं। साथ ही न्यू डे के सभी सदस्य अब पहले की तरह एक साथ नजर आएंगे। इस दौरान उनके पास टॉप चैंपियनशिप भी होगी।

1- Raw की रेटिंग्स बढ़ाने के लिए

Raw की व्यूअरशिप लगातार कम होते जा रही है। WWE काफी तरीकों से इसमें सुधार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो सफल नहीं हो रहे थे। दूसरी ओर AEW की व्यूअरशिप अब धीरे-धीरे Raw जितनी होते जा रही है। इसी वजह से WWE ने कुछ अलग करने का निर्णय लिया है।

इस वजह से Raw की रेटिंग्स में सुधार हो सकता है। जब भी टाइटल चेंज होता है और नया चैंपियन देखने को मिलता है तो फिर व्यूअरशिप में बढ़ोतरी होती है। इसी वजह से WWE ने बॉबी लैश्ले से टाइटल छीनने और बिग ई को नया चैंपियन बनाने का निर्णय लिया। अब जाकर उन्हें सही मायने में फायदा हो सकता है।