5 कारणों से साशा बैंक्स vs बियांका ब्लेयर का मैच WWE WrestleMania के मेन इवेंट में होना चाहिए 

ब्लेयर और बैंक्स
ब्लेयर और बैंक्स

पिछले हफ्ते WWE Smackdown में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने Smackwon विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स (Sasha Banks) को चैलेंज करके अपने WrestleMania 37 प्लान को साफ कर दिया था। पिछले साल ब्लेयर के Smackdown डेब्यू करने के बाद से ही फैंस इस मैच को देखने के लिए उस्तुक थे और अब यह ऑफिशियल हो चुका है।

यह भी पढ़ें: 3 कारणों से ब्रॉक लैसनर को WWE WrestleMania का हिस्सा होना चाहिए और 2 कारण क्यों उन्हें नहीं होना चाहिए

ब्लू ब्रांड में कुछ महीनों तक साधारण काम करने के बाद उन्हें WWE Royal Rumble में अपना मौका मिला। विमेंस Royal Rumble मुकाबला जीतने के कारण उन्हें अपनी मनपसंद चैंपियन को चैलेंज करने का मौका मिला था।

इस मैच की घोषणा होने के बाद से ही WWE यूनिवर्स काफी खुश है और अधिकतर फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें यह मैच WrestleMania 37 के मेन इवेंट में देखने को मिलेगा। एक नजर उन पांच कारणों पर जो बताते हैं कि आखिर क्यों यह मुकाबला Wrestlemania 37 के मेन इवेंट पर होना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WrestleMania में ऐज द्वारा रोमन रेंस को हराने के बाद देखने को मिल सकती हैं

#5 दो रात का इवेंट है Wrestlemania 37

WrestleMania कई घंटों का शो हो जाने के कारण काफी लंबा हो जाता है, लेकिन पिछले साल इसे दो रात के इवेंट के तौर पर दिखाने से यह काफी आसान हो गया था। इस साल का इवेंट भी दो रातों में दिखाया जाएगा। दूसरी रात के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ऐज (Edge) के मुकाबले को जगह मिलने की पूरी उम्मीद है, लेकिन अब भी यह साफ नहीं हुआ है कि पहली रात के मेन इवेंट में किस मैच को जगह मिलेगी।

यह भी पढ़ें: द मिज ने SmackDown के फेमस सुपरस्टार को बताया WWE का सबसे टैलेंटेड रेसलर

अधिकतर फैंस का कहना होगा कि पहली रात का आखिरी मैच WrestleMania का मेन इवेंट नहीं माना जाएगा। हालांकि, पहली रात को ब्लेयर और बैंक्स के मैच के साथ समाप्त करने से इन दोनों को WrestleMania मेन इवेंट में शामिल होने का मौका मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

#4 बियांका का WrestleMania मेन इवेंट जीतना होगा बड़ी डील

बियांका ब्लेयर
बियांका ब्लेयर

यदि बियांका WrestleMania के मेन इवेंट में Smackdown विमेंस चैंपियनशिप हासिल जीतेंगी तो आने वाले कई सालों तक वह कंपनी की स्ट्रॉन्ग विमेंस सुपरस्टार रह सकती हैं। स्टोन कोल्ड और जॉन सीना जैसे सुपरस्टार्स ने WrestleMania मेन इवेंट में सफलता हासिल करके ही खुद को इतना बड़ा सुपरस्टार बनाया है। कंपनी ने ब्लेयर को Royal Rumble जिताकर दिखा दिया है कि वे उन्हें भविष्य का सुपरस्टार मानते हैं।

#3 लाइव क्राउड के सामने बेबीफेस का WrestleMania मेन इवेंट जीतना होगी बड़ी बात

पिछले साल WrestleMania बिना दर्शकों के आयोजित किया गया था और इसमें एनर्जी की कमी दिखी थी। WrestleMania 37 के लिए दर्शकों की वापसी होगी और WWE चाहेगी कि फैंस को खुश करके वापस भेजा जाए। इससे भी बैंक्स बनाम ब्लेयर मैच को मेन इवेंट में लाने का सेंस बनता है। इसके ऊपर यदि ब्लेयर को मैच जीतने का मौक मिलता है तो यह फीलगुड मोमेंट जैसा होगा क्योंकि यह ब्लेयर के लिए करियर बनाने वाला लम्हा हो सकता है।

#2 अपना WrestleMania मोमेंट डिजर्व करती हैं साशा बैंक्स

साशा बैंक्स
साशा बैंक्स

साशा बैंक्स ने पांच बार WrestleMania में मैच लड़ा है, लेकिन उन्हें एक भी बार जीत नहीं मिली है। सबसे बड़े स्टेज पर उन्हें अब तक जीत नहीं मिलने से पता चलता है कि कैसे कंपनी उन्हें पुश करती है और फिर बीच में ही रोक देती है। भले ही अधिकतर लोग उम्मीद कर रहे हैं कि बैंक्स एक बार फिर सबसे बड़े स्टेज पर हारेंगी, लेकिन इस हार में भी उनकी जीत ही होगी। यदि उनका मुकाबला मेन इवेंट में रहा तो उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।

#1 बियांका ब्लेयर का WrestleMania 37 में मेन इवेंट और जीत देखना चाहते हैं फैंस

साशा बैंक्स बनाम बियांका ब्लेयर मैच के WrestleMania 37 मेन इवेंट में होने का सबसे बड़ा कारण है कि फैंस ऐसा होते देखना चाहते हैं। ब्लेयर के Royal Rumble जीतने के बाद से ही फैंस इन दोनों को मेन इवेंट में देखना चाहते हैं। यदि मौका मिला तो WrestleMania 37 में ये दोनों अपने मैच से धमाल मचाने में पीछे नहीं रहेंगी। उम्मीद लगाए बैठे फैंस को यदि मैच नहीं मिला तो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा।