5 कारण जिनके चलते सीएम पंक WWE रिंग में वापसी नहीं कर सकते हैं

Enter caption

सीएम पंक ने साल 2014 में डब्लू डब्लू ई (WWE) छोड़ दी थी और तब से वो रेसलिंग में नजर नहीं आए है। लेकिन इतने सालों बाद भी फैंस उन्हें हमेशा याद करते हैं। फैंस की मांग है कि उन्हें रिंग में दोबारा आना चाहिए। सीएम पंक के फैंस पूरी दुनियाभर में है। लगातार उनको लेकर चर्चाएं चलती रहती है। WWE एरीना में अभी भी उनके नाम के चैंट्स लगाए जाते हैं। 6 साल से ज्यादा उन्हें हो गए है। और अभी तक फैंस उनका इंतजार ही कर रहे हैं। आगे भी कोई उम्मीद नहीं जताई जा रही है कि वो वापसी करेंगे या नहीं करेंगे। AEW में उनके जाने को लेकर भी बातें चल रही थी।

ये भी पढ़ें: Raw में ब्रॉक लैसनर द्वारा रे मिस्टीरियो और उनके बेटे पर बुरी तरह से अटैक करने की 4 बड़ी वजह

कई रिपोर्ट में अब ये कहा जा रहा है कि पंक WWE के बैकस्टेज में एक टॉक शो करेंगे। फॉक्स के साथ ये डील में शामिल है। WWE में अगर वो नॉन रेसलिंग रोल के तौर पर रहेंगे तो उनका अगला कदम यहां से रिंग में वापसी करने का होगा। आइए आपको उन 5 कारणों के बारे में बताते हैं जिससे सीएम पंक दोबारा WWE रिंग में वापसी नहीं करेंगे।

# वो और ड्रामा नहीं होने देना चाहते

Enter caption

पिछले 6 सालों में सीएम पंक के रेसलिंग की दुनिया से अच्छे संबंध नहीं रहे हैं। खासतौर पर WWE के ऊपर तो उन्होंने बहुत आरोप लगाए। 2014 के बाद वो काफी गुस्सा कंपनी से हो गए थे। इसी वजह से उन्होंने WWE को छोड़ दिया था। इन 6 सालों में काफी ड्रामे कंपनी और उनके बीच हो चुके हैं। शायद पंक अब ऐसा नहीं चाहते हैं। मैनेजमेंट के साथ सीएम पंक का हमेशा पंगा रहा है। विंस मैकमैहन अगर उन्हें बुला भी लेंगे तो क्या फिर लॉकर रूम वाले इसे मंजूर करेंगे। पंक के जाने के बाद रोस्टर में काफी बदलाव अब आ गया है। सीएम पंक के आने से बैकस्टेज काफी दिक्कत भी हो सकती है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# उन्हें कमेंट्री ज्यादा भाती हैं

Enter caption

आप लोगों को शायद ये पता नहीं लेकिन सीएम पंक बहुत अच्छी कमेंट्री करते हैं। कोरी ग्रेव्स के वो बहुत बड़े फैन है। उन्होंने कई बार कमेंट्री भी की है। कई अन्य रेसलिंग प्रमोशन में भी वो ये काम करते हुए नजर आए है। सीएम पंक को कमेंट्री करना बहुत पसंद है। लेकिन फैंस उन्हें रिंग में एक्शन में देखना चाहते हैं। सीएम पंक अगर वापसी करेंगे और कमेंट्री करेंगे तो ये भी अच्छा होगा। शायद इतने सालों के बाद सीएम पंक के दिमाग में ये हो कि वो कमेंट्री ही आगे जाकर करेंगे।

#फुल टाइमर आने से स्पेशल फिलिंग नहीं आएगी

Enter caption

WWE उनकी वापसी किस अंदाज में कराएगा ये किसी को नहीं पता। लेकिन जब भी वो आएंगे तो ज्यादा दिन के लिए नहीं आएंगे। वो फुल टाइमर के तौर पर अब नहीं आ पाएंगे। अगर वो फुल टाइमर के तौर पर आएंगे तो शायद जो उनकी प्रसिद्धि है, उस पर विराम लग सकता हैं। ब्रॉक लैसनर इतने प्रसिद्ध इस वजह से हैं क्योंकि वो बड़े पीपीवी में आते हैं और उनका लिमिटेड शिड्यूल रहता है। सीएम पंक के साथ भी यहीं होना चाहिए। उनके आने से WWE काफी प्रभावित होगा। लेकिन इस चीज की गारंटी नहीं है कि फैंस उनके प्रति बने रहेंगे। कभी भी कुछ भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शायद अभी जितने फैंस उन्हें पसंद करते हैं वो फिर खत्म हो जाए। जितने स्पेशल पंक इस समय है, वो शायद फुल टाइमर आने से खत्म हो सकती है।

# उनकी वापसी अब अप्रत्याशित बन गई है

Enter caption

रेसलिंग की दुनिया में कई सुपरस्टार्स ने पहले रिटायरमेंट लिया लेकिन वो फिर भी वापस आ गए। कई सुपरस्टार्स ने ये काम किया। आज भी कुछ ऐसा ही हाल है। सीएम पंक ने 6 साल पहले रेसलिंग छोड़ दी थी। अब काफी लंबा समय हो गया है। शायद उन्होंने अपने दिमाग में क्लियर कर लिया है कि वो अब रेसलिंग नहीं करेंगे। या फिर हमेशा अपनी फैमिली को वक्त देंगे। ऐसा हर कोई नहीं कर पाता। सीएम पंक शायद उन लोगों को जवाब देना चाहते हैं जो लोग बार-बार वापसी कर लेते हैं। सीएम पंक की वापसी अब एक पहेली बन गई है।

#शायद उन्हें अब वो लाइमलाइट ना मिल पाए

Enter caption

सीएम पंक ने WWE में जो किया वो शायद कोई नहीं कर सकता है। जब तक वो कंपनी में रहे हमेशा उनका जलवा रहता था। कई रिकॉर्ड उन्होंने यहां पर बनाए। फैंस की नजरें हमेशा उनके ऊपर बनी रहती थी। कंपनी ने भी इसका फायदा उठाया और उन्हें पुश दिया। लेकिन ये बात काफी पुरानी हो चुकी है। अब कई सालों बाद अगर सीएम पंक वापसी करते हैं तो क्या वो स्पॉटलाइट उन्हें मिल पाएगी जो पहले मिला करती थी। ये कहना नामुमकिन है कि ऐसा हो पाएगा। जब भी कोई सुपरस्टार दोबारा वापसी करता है तो पहले के मुकाबले उसकी प्रसिद्धि रिंग में काफी कम हो जाती है। सीएम पंक शायद ऐसा नहीं चाहते हैं।