5 कारण क्यों डेनियल ब्रायन इस दशक के सबसे बड़े WWE सुपरस्टार हैं

रॉ शो के दौरान रिंग में डेनियल ब्रायन
रॉ शो के दौरान रिंग में डेनियल ब्रायन

2010 के बाद से डब्लू डब्लू ई (WWE) में काफी ज्यादा बदलाव आए हैं। कंपनी में जहां नए स्टार्स आए हैं। वहीं कुछ ऐसे भी स्टार रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर को एक अलग ही दिशा दे दी। जिसमे रोमन रेंस, सैथ, बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर, ब्रे वायट जैसे कई बड़े नाम हैं। इसी कड़ी में एक और नाम है, जिसने WWE में शुरुआत बेहद नीचे से की थी और आज वो कंपनी के सबसे बड़े फेस स्टार्स में से एक हैं। हम बात कर रहे हैं डेनियल ब्रायन की। आइए जानते हैं वो 5 कारण जिससे साफ़ होता है कि वो इस सदी के सबसे बड़े स्टार हैं।

#5 बेहद मुश्किल से शुरू हुआ था करियर

द मिज़ के साथ डेनियल ब्रायन
द मिज़ के साथ डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन NXT के पहले हिस्सा थे। जिसमें उनका सामना क्रिस जैरिको और वेड बैरेट जैसे स्टार्स से हुआ था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिस वजह से उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया था। हालांकि बाद में द मिज़ ने उन्हें समझाकर रोक लिया था। इसके बाद उन्होंने नेक्सस के साथ डेब्यू किया था। अपने डेब्यू में उन्होंने जस्टिन रोबर्ट्स पर हिसंक तरह से हमला कर दिया था। जिस वजह से कंपनी ने उन्हें फायर कर दिया था। हालांकि बाद में वो सर्वाइवर सीरीज के दौरान एक बार फिर से नेक्सस ग्रुप के साथ वापस आए थे।

ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: 8 साल बाद वापसी कर रहा दिग्गज सुपरस्टार 'द फीन्ड' के खिलाफ फिउड में शामिल होना चाहता है

अपनी वापसी के बाद वो मिज के साथ फ्यूड में शामिल हुए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में पहली बार यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप अपने नाम की थी। जिसके बाद से वो लगातार कंपनी के टॉप स्टार में से एक बने हुए हैं।

#4 टीम हेल नो

youtube-cover

2011 में डेनियल ब्रायन ने मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम किया था। इस कॉन्ट्रैक्ट को उन्होंने बिग शो के खिलाफ कैश किया था और अपने करियर में पहली बार हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हालांकि रेसलमेनिया में उन्हें शेमस के खिलाफ सिर्फ 18 सेकेंड में ही हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: WWE न्यूज: बतिस्ता और nWo को किया जाएगा हॉल ऑफ फेम 2020 में शामिल

जिसके बाद उनकी 'नो चैंट' शुरू हो गई थी। इसके बाद वो केन के साथ टैग टीम के रूप में नजर आने लगे थे। केन और उन्होंने टैग टीम टाइटल अपने नाम किया था। उनके टाइटल रन के दौरान ही उनकी फेमस 'यस चैंट' शुरू हुई थी। जो बाद में उनके करियर और किरदार के लिए बेहद ख़ास बन गई।

#3 रेसलमेनिया 30 का मेन इवेंट

youtube-cover

समरस्लैम 2013 में जॉन सीना का सामना डेनियल ब्रायन से हुआ था। इस मैच में ब्रायन को जीत मिली थी और वो WWE चैंपियन बने थे। लेकिन बाद ट्रिपल एच की मदद से रैंडी ने अपना मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश करा दिया और WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हालांकि बाद में उनके और रैंडी के बीच काफी लंबा फ्यूड देखने को मिला था। इस फ्यूड के दौरान फैंस पूरी तरह से डेनियल के साथ थे और वो टॉप स्पॉट पर उनके अलावा किसी और स्टार को नहीं देखना चाहते थे।

इसी वजह से रॉयल रंबल में वापसी करने वाले बतिस्ता को भी नेगेटिव रिएक्शन का सामना करना पड़ा। जिसके बाद रेसलमेनिया 30 के मेन इवेंट में ब्रायन का सामना बतिस्ता और रैंडी से हुआ था। इस मैच में उन्होंने जीत हासिल कर WWE और हैवीवेट चैंपियनशिप दोनों अपने नाम की थी।

#2 इंजरी के बाद वापसी

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

2016 में इंजरी की वजह से डेनियल ब्रायन रिटायर हो गए थे। हालांकि इसके बाद वो स्मैकडाउन लाइव के जनरल मैनजर बन गए थे। इस दौरान उन्होंने कई बार बैकस्टेज प्रोमो में कहा कि वो अपनी वापसी को लेकर काफी ज्यादा कोशिश कर रहे हैं। लगभग एक साल तक कोशिश करने के बाद आखिरकार उन्हें रिंग में वापसी का मौका मिल गया।

ये भी पढ़ें: WWE न्यूज़: 8 साल बाद वापसी कर रहा दिग्गज सुपरस्टार 'द फीन्ड' के खिलाफ फिउड में शामिल होना चाहता है

उन्होने रेसलमेनिया 2018 से पहले ही इस बात की घोषणा कि वो एक बार फिर से इन रिंग एक्शन में वापसी कर रहे हैं। उनकी वापसी के बाद उन्हें एक बार फिर से फैंस का उसी की तरह प्यार मिला था और वो ब्लू ब्रांड के सबसे बड़े स्टार के रूप में आगे आए थे। उनकी ये वापसी उन्हें किसी और स्टार से बेहतर बनाती हैं।

#1 उनका हील टाइटल रन

अपने हील टाइटल रन के दौरान न्यू डेनियल ब्रायन
अपने हील टाइटल रन के दौरान न्यू डेनियल ब्रायन

अपने करियर में एक बेबीफेस के रूप में सफलता हासिल करने के बाद 2018 में उन्होंने अपने करियर में एक बदलाव किया। एजे स्टाइल्स के खिलाफ मैच में उन्होने हील टर्न ले लिया था। उनके इस हील टर्न के बाद वो एक अलग ही अंदाज़ में नजर आने लगे थे। उनकी इस निगेटिव किरदार की वजह से कोफ़ीमेनिया काफी ज्यादा सफल हुआ। ये पंक के टाइटल रन के बाद WWE के सबसे यादगार टाइटल रन में से एक था।

ये भी पढ़ें: WWE ने दो दिग्गज सुपरस्टार्स को वेलनेस पॉलिसी के उल्लंघन के कारण किया सस्पेंड

उनके इस हील टर्न की वजह से फैंस उनके खिलाफ भी हो गए थे। उनके हील प्रोमो को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। हालांकि अब ब्रे वायट के खिलाफ फ्यूड में एक बार से उन्होंने फेस टर्न ले लिया है।