5 कारण क्यों रोमन रेंस को WWE में डबल चैंपियन बनना चाहिए

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। रोमन ने काफी कम समय में WWE में अपना नाम बना लिया था। उन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। इस समय रेंस यूनिवर्सल चैंपियन है और वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं। WWE उन्हें स्मैकडाउन (SmackDown) में लगातार शानदार तरीके से पुश दे रहा है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ रोमन रेंस 2021 में मैच लड़ते हुए नजर आ सकते हैं

रोमन रेंस इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा है। वो शो के मुख्य सुपरस्टार है और उनकी वजह से ही WWE को रेटिंग्स में फायदा होता है। ऐसे में अगर वो यूनिवर्सल चैंपियन रहते हुए एक और टाइटल पर कब्जा कर लेते हैं तो ये काफी शानदार चीज़ रह सकती हैं। इसलिए हम 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं क्यों रोमन रेंस को डबल चैंपियन बनना चाहिए।

5- छोटे WWE सुपरस्टार्स को रोमन रेंस के साथ काम करने का मौका मिलेगा

रोमन रेंस को डबल चैंपियन बनाकर WWE अपने अन्य सुपरस्टार्स को आगे लाने में मदद कर सकता है। रोमन रेंस ने पहले भी बडी मर्फी और जे उसो जैसे सुपरस्टार्स को फैंस के बीच चर्चा का विषय बनाया है। ऐसे में अगर वो इंटरकॉन्टिनेंटल या टैग टीम चैंपियन बन जाते हैं तो वो मिड-कार्ड डिवीजन के सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन में आएंगे।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE में हुए सभी मैचों और उनके नतीजों पर एक नजर

ऐसे में फैंस उन्हें जानने लगेंगे। साथ ही WWE को नए सुपरस्टार्स बनाने में मदद मिलेगी। ऐसे में रोमन को जरूर ही डबल चैंपियन बनाना चाहिए। रोमन इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनकर सिजेरो, बिग ई, अपोलो क्रूज, ओटिस और शिंस्के नाकामुरा को फायदा करा सकते हैं। रोमन के साथ सिर्फ मैच लड़ने से ही इन WWE सुपरस्टार्स को बड़ा फायदा मिल जाएगा। ऐसे में रोमन को डबल चैंपियन बनाना फायदेमंद रह सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- टाइटल्स का कद बढ़ेगा

रोमन रेंस जिस भी चैंपियनशिप को अपने पास रखते हैं, उसका कद बढ़ जाता है। जब यूनिवर्सल चैंपियनशिप ब्रॉन स्ट्रोमैन के पास थी तो कोई भी इस टाइटल या इसकी स्टोरीलाइन पर इतना ध्यान नहीं देता था। इसके बाद रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन बनने से सभी चीज़ें बदल गई। अब यूनिवर्सल टाइटल को मौजूदा समय में WWE चैंपियनशिप से भी ऊपर और महत्वपूर्ण माना जाता है।

ऐसे में अगर रोमन रेंस को WWE इंटरकॉन्टिनेंटल या टैग टीम चैंपियनशिप दे देता है तो इन चैंपियनशिप की अहमित बढ़ जाएगी। हर कोई टाइटल्स और उनकी स्टोरीलाइन की परवाह करने लग जाएगा। इससे न सिर्फ यूनिवर्सल चैंपियनशिप का कद बढ़ेगा, बल्कि अन्य टाइटल्स को भी फायदा होगा।

3- Raw को रेटिंग्स में मदद मिल सकती हैं

रोमन रेंस इस समय SmackDown का हिस्सा है और वो काफी समय से Raw में दिखाई नहीं दिए हैं। Raw की रेटिंग्स पिछले कई महीने से कम होते जा रही हैं। रोमन रेंस इसे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वो अगर वो Raw ब्रांड की टॉप चैंपियनशिप जीतकर डबल चैंपियन बनते हैं तो ये काफी बड़ी चीज़ होगी।

इससे WWE को SmackDown के साथ ही Raw की रेटिंग्स में फायदा होगा। रोमन के WWE और यूनिवर्सल चैंपियन दोनों रहने से फैंस की रूचि दोनों ब्रांड में बनी रहेगी। साथ ही रोमन रेंस की दो स्टोरीलाइन देखने को मिल सकती हैं। WWE को अगर अपनी रेटिंग्स में बड़ा उछाल लाना है तो वो रोमन को Raw में उपयोग कर सकते हैं।

2- मिड कार्ड या टैग टीम डिवीजन को फायदा होगा

इस समय WWE का मिड कार्ड और टैग टीम डिवीजन काफी ज्यादा संघर्ष कर रहा है। कोई भी फैन टैग टीम चैंपियनशिप मैच या टैग टीम मैचों को देखने में रूचि नहीं रखता क्योंकि वहां कोई भी बड़ा सुपरस्टार मौजूद नहीं है और ज्यादा अच्छे मैच भी देखने को नहीं मिलते हैं। ऐसा ही कुछ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए कहा जा सकता है।

रोमन रेंस जरूर ही डबल चैंपियन बनकर टैग टीम या मिड-कार्ड डिवीजन को मजबूत बना सकते हैं। रोमन रेंस की वजह से यूनिवर्सल चैंपियनशिप और SmackDown के मेन इवेंट सिन को फायदा हुआ है। अगर वो जे उसो के साथ मिलकर SmackDown टैग टीम चैंपियन या खुद IC चैंपियन बन जाते हैं तो कंपनी को जरूर ही फायदा होगा।

1- रोमन रेंस कभी डबल चैंपियन नही बने

रोमन रेंस कभी भी WWE में डबल चैंपियन नहीं बने हैं। अभी वो अपने करियर के शीर्ष पर है और हर कोई उन्हें चैंपियनशिप के साथ देखना पसंद करेगा। रोमन रेंस के अलावा WWE में सैथ रॉलिंस, असुका, बेली, साशा बैंक्स, कीथ ली समेत कई सारे सुपरस्टार्स पिछले कुछ सालों में डबल चैंपियंस बने हैं।

ऐसे में अब रोमन रेंस को WWE द्वारा एक बार तो डबल चैंपियन जरूर बनाना चाहिए। रोमन रेंस का इससे कद बढ़ेगा। साथ ही वो डबल चैंपियंस की लिस्ट में जरूर ही ऊपर आ जाएंगे। WWE उन्हें या वर्ल्ड टाइटल, मिड कार्ड या टैग टीम चैंपियनशिप भी दे सकता है। उनके पास इस समय एक टाइटल वैसे भी मौजूद है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनका मैच रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania में होना चाहिए था