5 कारण क्यों रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े विलन है

रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस ने समरस्लैम 2020 पीपीवी में अपनी वापसी की थी और यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड पर हमला किया था। इसके साथ ही फैंस को लगा कि उनका हील टर्न हो गया है। SmackDown के अगले ही एपिसोड में रोमन रेंस ने पॉल हेमन को अपने साथ जोड़ लिया।

इसने रोमन को पूरी तरह हील बना दिया। पेबैक में रोमन रेंस का सामना ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड से यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ। इस मुकाबले में द बिग डॉग ने विलन की तरह काम किया और अंत में जाकर यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। इसके बाद से ही हर हफ्ते SmackDown में वो सबको प्रभावित करते जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दिया

वो हील के रूप में काफी अच्छा काम कर रहे हैं। साथ ही कुछ ऐसे कारण है जो रोमन रेंस को WWE का टॉप हील सुपरस्टार बनाते हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 कारणों के बारे में जो रोमन रेंस को WWE का सबसे बड़ा विलन बनाते है।

5- रोमन रेंस काफी पहले से हील बनना चाहते थे

रेसलिंग जगत में फैंस को सुपरस्टार्स में कैरेक्टर्स सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। अगर किसी सुपरस्टार का गिमिक ज्यादा अच्छा नहीं है तो फैंस उनकी परवाह नहीं करते। ऐसे में अगर वो सुपरस्टार अपने गिमिक में बदलाव कर लेता है तो वो स्टार चर्चा का विषय बन जाता है।

सालों से फैंस का मानना है कि रोमन रेंस एक अच्छे बेबीफेस नहीं है। कई सारे सुपरस्टार्स ने बताया है कि रोमन रेंस काफी क्रिएटिव है और वो अपने काम को लेकर भी काफी सीरियस है। WWE रोमन रेंस को बेबीफेस बना रहने दे रहा था। इसके चलते वो उतना प्रभावित नहीं कर पा रहे थे। अब वो हील है और उन्हें मन से अपने इस किरदार को निभाने में मजा आ रहा है।

ये भी पढ़ें:- WWE बैकस्टेज में काम करने वाले 4 सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं

4- रोमन रेंस को पॉल हेमन खास बनाते हैं

Paul Heyman

पॉल हेमन जिस भी सुपरस्टार के साथ काम करते हैं, वो सुपरस्टार अपने-आप ही खास बन जाता है। उन्हें प्रोफेशनल रेसलिंग का सबसे अच्छा मैनेजर कहा जा सकता है। पॉल हेमन ने ब्रॉक लैसनर, बिग शो और सीएम पंक जैसे बड़े सुपरस्टार के हील रन के दौरान उन्हें खास बनाया है।

वो ये चीज़ रोमन रेंस के साथ भी कर रहे हैं। पॉल हेमन माइक पर रोमन रेंस को एक अच्छा हील तो दिखाते ही हैं लेकिन वो चैंपियन के साथ खड़े रहकर भी उनका कद लगातार बढ़ाते रहते हैं।

3- रोमन रेंस का हील टर्न लंबे इंतजार के बाद आया है

Universal Champion Roman Reigns

रोमन रेंस अपने सिंगल्स करियर में पहली बार हील बने हैं। दरअसल, 2014 में वो सिंगल्स स्टार के रूप में उभरना शुरू हुए थे। इसके बाद WWE को उन्होंने अपने कंधों पर संभालने का निर्णय लिया। साथ ही वो टॉप बेबीफेस जॉन सीना की जगह ले चुके थे।

ऐसे में उनका हील बनना काफी मुश्किल रहता। खैर, इस वजह से उनका हील टर्न काफी समय से नहीं हुआ था और अब इस बड़े कारण से वो सबको प्रभावित कर रहे हैं।

2- रोमन रेंस का नया लुक

Universal Champion Roman Reigns

यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस अपने नए लुक में और भी ज्यादा खतरनाक नजर आते हैं। वो सालों से एक वेस्ट में रेसलिंग कर रहे थे लेकिन अब वो बिना शर्ट के रिंग में अपना कमाल दिखा रहे हैं।

उनका पूरा लुक अब एक टॉप हील की तरह सामने आता है। उनके अंतिम मुकाबलों में देखा गया है कि जरूर वो अपने इस लुक के साथ सबका ध्यान खींचने में सफल हो रहे हैं। वो अपने पुराने लुक में शायद इतने शानदार हील के रूप में सामने नहीं आ पाते।

1- रोमन रेंस और जे उसो की दुश्मनी

Roman Reigns and The Wild Samoans (Afa and Sika)

रोमन रेंस और जे उसो की दुश्मनी ने दोनों सुपरस्टार्स का कद काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। रोमन रेंस को अपने भाई के खिलाफ आने से हील के रूप में काफी ज्यादा फायदा मिला है। साथ ही इस स्टोरीलाइन ने जे उसो को भी शीर्ष स्तरीय स्टार घोषित कर दिया है।

रोमन रेंस और जे उसो की स्टोरीलाइन जबरदस्त रही थी और उनके मुकाबले भी देखने योग्य थे। इसके चलते कहा जा सकता है कि रोमन रेंस के टॉप हील बनने में उनकी जे उसो के साथ दुश्मनी का बड़ा किरदार था।