5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE द्वारा निकाले जाने के बाद सफलता मिली

WWE सुपरस्टार्स
WWE सुपरस्टार्स

पिछले महीने डब्लू डब्लू ई (WWE) ने एक ही झटके में 20 से अधिक सुपरस्टार्स को रिलीज़ कर दिया था। इनमें से अधिकतर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने फ्यूचर भी अपडेट दे दिया है और देखना दिलचस्प होगा कि ये पूर्व WWE सुपरस्टार्स अब अपने करियर में क्या करते हैं।

पहले भी WWE द्वारा सुपरस्टार्स को रिलीज़ किया जाता रहा है, जिनमें से कुछ को सफलता हाथ लगी तो कुछ को नहीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऐसे कुछ नाम आपके सामने रख रहे हैं जिन्हें WWE द्वारा निकाले जाने के बाद भी सफलता प्राप्त हुई थी।

ये भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार एलिस्टर ब्लैक के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते

ड्रू मैकइंटायर ने 2007 में किया था WWE डेब्यू

ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को डेब्यू के कुछ समय बाद ही जब 3MB से जोड़ा गया तो उनके करियर की रफ़्तार थम सी गई और आखिरकार 2014 में उन्हें कंपनी ने रिलीज़ कर दिया। इस बीच उन्होंने Evolve, ICW के साथ इम्पैक्ट हैवीवेट टाइटल भी जीता।

WWE के बाहर मिली इस सफलता के कारण ही 2017 में उनकी कंपनी में वापसी हुई और अब उन्होंने साबित कर दिया है कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई है।

मिस्टर कैनेडी

मिस्टर कैनेडी
मिस्टर कैनेडी

2000 के दशक में मिस्टर कैनेडी WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे, इस बीच अंडरटेकर (Undertaker) और बतिस्ता (Batista) जैसे सुपरस्टार्स के साथ फ्यूड्स का हिस्सा भी रहे।

2009 में रिलीज़ किए जाने के बाद उन्होंने कहा था कि रैंडी ऑर्टन ने उन्हें WWE से निकलवाया है। खैर उसके बाद वो इम्पैक्ट रेसलिंग में गए और काफी सफलता प्राप्त की। इस बीच वो 2 बार इम्पैक्ट वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

ये भी पढ़ें: WWE के रियल लाइफ कपल्स जो रेसलिंग करियर में एक-दूसरे के दुश्मन रहे

डेमियन सैंडो

डेमियन सैंडो
डेमियन सैंडो

डेमियन सैंडो 2013 में मनी इन द बैंक विनर बने लेकिन जॉन सीना (John Cena) पर उनका कैश-इन सफल नहीं हो पाया। उसके बाद उनकी द मिज़ (The Miz) के साथ टीम को WWE फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। दुर्भाग्यवश बढ़ती लोकप्रियता के बाद भी 2016 में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया।

उसके बाद वो NWA और इम्पैक्ट रेसलिंग का हिस्सा रहे। फिलहाल वो NWA के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं और एक बार नेशनल चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 6 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जो 2020 में AEW में जा चुके हैं

EC3

पहली बार EC3 को WWE से साल 2013 में रिलीज़ किया गया था। उसके बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में वापसी की और इम्पैक्ट रेसलिंग का भी हिस्सा बने। इस बीच उन्होंने 2 बार Impact वर्ल्ड टाइटल और 1 बार Impact ग्रैंड चैंपियनशिप भी जीती है।

सफलता प्राप्त कर उन्होंने 2018 में WWE में वापसी की लेकिन पहले की ही तरह इस बार भी उन्हें कोई खास सफलता प्राप्त नहीं हुई और हाल ही में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो 2020 में WWE छोड़ चुके हैं

आर-ट्रुथ

आर ट्रुथ
आर ट्रुथ

साल 1999 में WWE ने आर ट्रुथ (R Truth) को पहली बार साइन किया था, उस समय उन्हें के-क्विक के नाम से जाना जाता था। इस बीच उन्होंने 2 बार हार्डकोर टाइटल भी जीता लेकिन 2002 में उन्हें कंपनी द्वारा रिलीज़ कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

उसके कुछ ही दिनों बात उन्होंने Impact रेसलिंग (TNA) के साथ डील साइन की। 7 अगस्त 2002 को उन्होंने UFC लैजेंड केन शैमरॉक को हराकर NWA वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल अपने नाम किया था। इस जीत के साथ वो ऐसे पहले अफ्रीकन-अमेरिकी रेसलर बने जिन्होंने NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की हो।

अगले 5 साल तक वो TNA के साथ ही जुड़े रहे और 2 वर्ल्ड टाइटल भी जीते। फिर 2008 में उनकी WWE में वापसी हुई और तभी से लेकर आजतक वो WWE का अभिन्न हिस्सा बने हुए हैं और हाल ही में 24/7 चैंपियनशिप को सफल बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके रिटायर होने पर फूट-फूट कर रोए थे फैंस