WWE से निकाले गए 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने दूसरी कंपनी में जाकर चैंपियनशिप जीती

WWE से जाने के बाद इन सुपरस्टार्स को काफी फायदा हुआ
WWE से जाने के बाद इन सुपरस्टार्स को काफी फायदा हुआ

WWE समय-समय पर कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज करता है। 2021 में WWE ने ढेरों रेसलर्स को निकाला है। हाल ही में खबरें सामने आई है कि WWE ने जॉन मॉरिसन (John Morrison), Hit Row, ड्रेक मेवरिक (Drake Maverick), टेगन नॉक्स (Tegan Nox), शेन थॉर्न (Shane Thorne) और जैक्सन रायकर (Jaxson Ryker) को रिलीज कर दिया है। कुछ हफ्तों पहले भी ढेरों रेसलर्स को बाहर किया गया था।

WWE लगातार रेसलर्स को रिलीज करते जा रहा है। WWE से जाने के बाद सुपरस्टार्स अन्य रेसलिंग प्रमोशन्स में लड़ रहे हैं। कुछ सुपरस्टार्स AEW और Impact Wrestling जैसी बड़ी कंपनी का हिस्सा बने वहीं कुछ इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम कर रहे हैं। हालांकि, कुछ सुपरस्टार्स ने अभी तक किसी भी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है।

WWE से जाने के बाद कुछ सुपरस्टार्स की किस्मत खराब रही है। हालांकि, कुछ रेसलर्स ने दूसरे प्रमोशन्स में जबरदस्त काम किया है। इस दौरान कई पूर्व WWE स्टार्स चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम WWE से निकाले गए 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने दूसरी कंपनी में जाने के बाद चैंपियनशिप जीती है।

5- WWE के पूर्व सुपरस्टार मैट कार्डोना (जैक रायडर)

जैक रायडर कई सालों तक WWE का हिस्सा थे। उन्होंने 2005 में WWE में कदम रखा था। उन्होंने WWE रहते हुए जबरदस्त काम किया था। उन्हें फैंस द्वारा पसंद किया जाता था और कई बार उन्हें मिड-कार्ड सुपरस्टार के रूप में पुश भी दिया गया। हालांकि, वो कभी टॉप सुपरस्टार नहीं बन पाए। इतने समय तक WWE में रहने के बाद उन्हें 15 अप्रैल 2020 को रिलीज कर दिया गया।

उन्होंने 15 सालों तक WWE में काम किया था। इसके बाद जैक ने 'मैट कार्डोना' नाम से लड़ना शुरू किया। वो कुछ मौकों पर AEW और Impact Wrestling में नजर आए। बाद में उन्होंने GCW में डेब्यू किया और कुछ समय बाद वो निक गेज को हराकर कंपनी की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे। हालांकि, उनका टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चला और वो जॉन मोक्सली के खिलाफ इसे हार गए।

4- मिकी जेम्स

मिकी जेम्स को WWE इतिहास की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जाएगा। वो काफी समय से WWE का हिस्सा बनी हुई थीं लेकिन 15 अप्रैल 2021 को उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद जेम्स ने NWA में काम किया। मिकी पहले प्रोड्यूसर के रूप में नजर आ रही थीं लेकिन बाद में उन्होंने रिंग में वापसी का ऐलान किया।

मिकी जेम्स ने Impact Wrestling के Slammiversary पीपीवी में वापसी की। इसके बाद उनकी दुश्मनी Deonna Purrazzo से शुरू हुई। Bound for Glory इवेंट में मिकी जेम्स ने Purrazzo को हराकर Impact Knockouts चैंपियनशिप पर कब्जा किया। जेम्स ने इस टाइटल को चौथी बार जीता।

3&2- द इंस्पिरेशन (द आइकॉनिक्स)

द आइकॉनिक्स की बिली के और पेयटन रॉयस ने मिलकर WWE ने जबरदस्त काम किया था। दोनों ही सुपरस्टार्स ने WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग रहते हुए भी काम किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में 15 अप्रैल 2021 को WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया।

इसके बाद उन्होंने अपनी टीम का नाम द इंस्पिरेशन रख लिया और उनका Impact Wrestling में डेब्यू हुआ। उन्होंने आते ही डीके (Decay) और रोजमैरी को हराकर Impact Knockouts टैग टीम चैंपियनशिप जीती। उनका डेब्यू ही Impact Wrestling में टाइटल जीत के साथ देखने को मिला।

1- मिरो (रुसेव)

रुसेव ने सालों तक WWE में काम किया लेकिन 15 अप्रैल 2020 को उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर 'मिरो' रख दिया। उनका AEW में डेब्यू देखने को मिला। शुरुआत में उन्हें अच्छी तरह बुकिंग नहीं मिली और इससे फैंस थोड़े निराश थे। बाद में मिरो की किस्मत पूरी तरह बदल गई।

उन्होंने मई 2021 में डार्बी एलिन को हराकर TNT चैंपियनशिप जीती। उनका टाइटल रन काफी अच्छा रहा और वो लंबे समय तक चैंपियन रहे। कुछ हफ्ते पहले ही सैमी गुवेरा ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। कहा जा सकता है कि मिरो को WWE से जाने के बाद भी बढ़िया तरह से सफलता मिली है।